एक्सप्लोरर

UK Paper Leak News: उत्तराखंड पेपर लीक मामले का SIT ने किया भंडाफोड़, आरोपी मामा-भांजा दबोचे, ऐसे कराते थे नकल

Uttarakhand News: 12 फरवरी को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में होने वाली पटवारी परीक्षा को देखते हुए हरिद्वार पुलिस प्रशासन पूरा अलर्ट है. इसे लेकर पुलिस ने एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया है.

Uttarakhand Paper Leak: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में जेई ऐई पेपर और पटवारी पेपर लीक मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) के निर्देश पर कनखल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसकी जांच एसआईटी कर रही है. एसआईटी द्वारा जेई ऐई पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी संजीव दुबे के दो रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया गया. वहीं पटवारी पेपर लीक मामले में भी एसआईटी द्वारा राजीव दुबे के मामा सुरेश को गिरफ्तार किया गया. वहीं 12 फरवरी को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में होने वाली पटवारी परीक्षा को देखते हुए हरिद्वार पुलिस प्रशासन पूरा अलर्ट है. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर परीक्षा को लेकर गलत प्रचार किया जा रहा है. इसको लेकर हरिद्वार एसएसपी और एसआईटी पर्यवेक्षण अजय सिंह सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

ऐसे रची साजिश

हरिद्वार एसएसपी और एसआईटी पर्यवेक्षण अजय सिंह का कहना है कि एसआईटी द्वारा जेई ऐई परीक्षा पेपर लीक मामले में जांच की जा रही है. इस मामले में संदीप और अमित नाम के दो आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है, जो सहारनपुर के रहने वाले हैं. पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी संजीव दुबे के रिश्तेदार हैं. इनके द्वारा परीक्षा भी दी गई थी और हसनपुर सहारनपुर के साथ हरिद्वार भारत माता मंदिर के पास एक धर्मशाला में परीक्षा दिलवाई थी. इनके साथ जो छात्र थे उसकी भी जानकारी हुई है. एसआईटी द्वारा इसकी भी जांच की जा रही है. वहीं पटवारी पेपर लीक मामले पर इनका कहना है कि एक आरोपी सुरेश की गिरफ्तारी की गई है, जो मुख्य आरोपी संजीव दुबे का मामा है. बिहारीगढ़ के पास एक रिसोर्ट में 25 से 30 छात्रों कि इसके द्वारा व्यवस्था की गई थी और प्रश्न पेपर पढ़वाने में महत्वपूर्ण भूमिका थी.

पटवारी परीक्षा को लेकर पुलिस सख्त

वहीं 12 फरवरी को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में होने वाली पटवारी परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर गलत प्रचार किया जा रहा है. इसको लेकर अजय सिंह का कहना है कि पटवारी परीक्षा को लेकर हरिद्वार में 52 सेंटर बनाये गये हैं, जहां पर परीक्षा होनी है. इसमें 20 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी भाग ले रहे हैं. उन्होंने कहा कि सेंटर के आसपास धारा 144 लगाई गई है. साथ ही सेंटर के क्षेत्र को जोनल और सेक्टर में डिवाइड किया गया है, जिसमें अलग-अलग थाने के प्रभारियों को सुरक्षा का दायित्व दिया गया है. इनका कहना है कि सोशल मीडिया पर परीक्षा को टालने कि गलत खबरें फैलाई जा रही है. उन्होंने कहा कि किसी के पास अगर पुख्ता साक्ष्य है, तो मेरे व्हाट्सएप नंबर 9411112987 पर भेज सकते हैं. साथ ही एसआईटी कार्यालय में भी आकर जानकारी दे सकते हैं, लेकिन बिना साक्ष्यों के आधार पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गलत प्रचार किया गया, तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढें: UP Politics: लोकसभा चुनाव से पहले किसके साथ गठबंधन करेगी सपा? अखिलेश यादव का बड़ा एलान

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड सरकार का MSME मिशन, 2 साल में 1 लाख नई नौकरियों का लक्ष्य
उत्तराखंड सरकार का MSME मिशन, 2 साल में 1 लाख नई नौकरियों का लक्ष्य
'मेरे पिता सदन तो नहीं गए...' बृजभूषण सिंह का जिक्र कर भावुक हुए बेटे प्रतीक
'मेरे पिता सदन तो नहीं गए...' बृजभूषण सिंह का जिक्र कर भावुक हुए बेटे प्रतीक
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
परमहंस आचार्य से बंद कमरे में मिले चंपत राय, क्या बदलने वाला है ठिकाना?
परमहंस आचार्य से बंद कमरे में मिले चंपत राय, क्या बदलने वाला है ठिकाना?

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
कितनी दौलत के मालिक हैं जसप्रीत बुमराह? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितनी दौलत के मालिक हैं जसप्रीत बुमराह? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
Embed widget