एक्सप्लोरर

उत्तराखंड पंचायत चुनाव: तीसरे और अंतिम चरण का मतदान जारी, इस दिन आएंगे नतीजे

उत्तराखंड पंचायत चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान जारी है। तीसरे चरण में टिहरी जिले के तीन ब्लॉकों में कड़ी सुरक्षा में मतदान हो रहा है। 21 अक्टूबर को रिजल्ट आएगा।

देहरादून, एबीपी गंगा। उत्तराखंड में पंचायत चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के लिए आज मतदान हो रहा है। पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में 21391 पदों के लिए 11167 प्रत्याशी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। आज हो रहे मतदान में करीब 13 लाख से ज्यादा लोग वोट डालेंगे ।

तीसरे चरण में टिहरी जिले के तीन ब्लॉकों में कड़ी सुरक्षा में मतदान हो रहा है। मतदान को शांति पूर्वक संपन्न करवाने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

खटीमा और सितारगंज में 12 बजे तक मतदान प्रतिशत

उत्तराखंड पंचायत चुनाव: तीसरे और अंतिम चरण का मतदान जारी, इस दिन आएंगे नतीजे

Uttarakhand Panchayat Chunav LIVE Updates

  • टिहरी जिले के नरेंद्रनगर, कीर्तिनगर, देवप्रयाग तीन ब्लॉकों में मतदान 2 बजे तक 36.87 प्रतिशत रहा।
  • पंचायत चुनाव के तीसरे व अंतिम चरण में विकास खंड मोरी और पुरोला में मतदान प्रतिशत की स्थिति। विकासखंड मोरी में 31.35 प्रतिशत और पुरोला में 34.89 प्रतिशत मतदान हुआ है। दोनों विकास खंड में कुल औसत 32.81 फ़ीसदी हुआ मतदान।
  • पंचायत चुनाव के तीसरे व अंतिम चरण में विकास खंड मोरी,पुरोला में मतदान प्रतिशत की स्थिति।विकासखंड मोरी में 14.14 प्रतिशत व पुरोला में 15.27 प्रतिशत मतदान हुआ है। दोनों विकास खंड में कुल 14.61 फ़ीसदी मतदान हुआ है। सुबह से एक घंटे तक मतदान स्थलों पर कम दिखे मतदाता । 11:00 बजे के बाद मतदान स्थलों पर मतदाताओं की संख्या बढ़ने लगी ।
  • चंपावत में तीसरे चरण के मतदान को लेकर सुबह से ही 8:00 बजे से पोलिंग बूथ में भारी भीड़ देखने को मिली है यहाँ । मतदान को लेकर महिलाओं और युवाओं में खासा उत्साह है। बता दें कि चंपावत में तीसरे चरण के मतदान को लेकर 95 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं ।अन्तिम चरण के मतदान को 20550 महिलाएं समेत 43308 मतदाता विभिन्न पदों के लिये 432 प्रतियशीयों के भाग्य का फेसला करेंगे । चुनाव को शांतिपूर्ण एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए 2 जोनो सहित 12 सेक्टरों मैं विभाजित किया गया है । सुबह 10 बजे तक 13.32% मतदान हुआ है ।
  • टिहरी जिले के नरेंद्रनगर, कीर्तिनगर, देवप्रयाग तीन ब्लॉकों में मतदान 10 बजे तक 11.04 प्रतिशत रहा।

तीन ब्लॉक, 1163 प्रत्याशी तीसरे और अंतिम चरण के पंचायत चुनाव में टिहरी जिले के कीर्तिनगर, देवप्रयाग और नरेंद्रनगर ब्लाक में आज 1 लाख 65 हजार 814 मतदाता मैदान में उतरे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। तीनों ब्लाकों में कुल 1163 प्रत्याशी मैदान में हैं।

नरेंद्रनगर नरेंद्रनगर ब्लॉक के 24 वार्डों में 51 प्रत्याशी मैदान में हैं। प्रधान के 88 पदों पर 229 प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि क्षेत्र पंचायत के 34 पदों पर 88 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। जिला पंचायत की पांच सीटों पर 12 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। बता दें कि नरेंद्र नगर में कुल 60257 मतदाता हैं।

उत्तराखंड पंचायत चुनाव: तीसरे और अंतिम चरण का मतदान जारी, इस दिन आएंगे नतीजे

कीर्तिनगर कीर्तिनगर में वार्ड मेंबर के 14 पदों पर 28 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपना दमखम दिखा रहे हैं। प्रधान के 90 पदों के सापेक्ष 258 प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि क्षेत्र पंचायत के 35 पदों के विपरीत 102 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। जिला पंचायत की 4 सीटों पर 14 प्रत्याशी मैदान में हैं। बता दें कि कीर्तिनगर में कुल मतदाता 48 हजार 352 हैं।

देवप्रयाग देवप्रयाग में 4 वार्ड मेंबरों के विपरीत 83 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं। प्रधान के 71 पदों के विपरीत 178 प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि क्षेत्र पंचायत के 36 पदों पर 100 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज ईवीएम में कैद हो जाएगा। जिला पंचायत के 4 पदों के विपरीत 20 प्रत्याशी मैदान में हैं। बता दें कि देव प्रयाग में 57205 वोटर हैं। कीर्तिनगर में 108, देवप्रयाग में 113 और नरेंद्र नगर में 135 मतदेय स्थल हैं।

पिछले दो चरणों में हुआ 70 प्रतिशत मतदान गौरतलब है कि उत्तराखंड पंचायत चुनवा के पिछले दो चरणों में करीब 70 फीसदी मतदान हुआ है। पहले दो चरणों में 12 जिलों में मतदान हुआ है। बता दें कि 21 अक्टूबर को मतगणना होगी और इसी दिन दिन रिजल्ट भी घोषित हो जाएंगे।

यह भी देखें:

शख्स ने पटाखे के ऊपर रखा स्टील का गिलास, धमाके के साथ उड़े चीथड़े और... घास काटने गई मां पर बेटे ने किया हमला, दराती से काटकर सिर को धड़ से किया अलग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मानसिक संतुलन खो चुके राहुल गांधी...', इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन पर बोले रवि किशन
'मानसिक संतुलन खो चुके राहुल गांधी...', इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन पर बोले रवि किशन
यूपी के इस SSP की हाईकोर्ट ने की तारीफ, PRO के व्यवहार पर जताई नाराजगी
यूपी के इस SSP की हाईकोर्ट ने की तारीफ, PRO के व्यवहार पर जताई नाराजगी
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
यूपी SIR में 85854 वोटर के नाम कटे? चुनाव आयोग ने इस दावे की बताई सच्चाई
यूपी SIR में 85854 वोटर के नाम कटे? चुनाव आयोग ने इस दावे की बताई सच्चाई

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
Embed widget