एक्सप्लोरर

Uttarakhand: बेरोजगारी के मामले में यूपी से आगे निकला उत्तराखंड, एक महीने में 3.5 से 5.3% हो गई बेरोजगारी दर

Unemployment: सबसे कम बेरोजगारी के मामले में हिमाचल पहले नंबर पर जबकि सबसे अधिक बेरोगारी के मामले में हरियाणा अंतिम पायदान पर है.

Unemployment In Uttarakhand: देश में आसमान छूती महंगाई और बढ़ती बेरोजगारी ने लोगों का जीवन मुहाल कर दिया है.  बेरोजगारी के मामले में उत्तराखंड, यूपी से भी आगे निकल गया है. सूबे में बेरोजगारी की दर में एक माह में दो फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. बेरोजगारी रैंकिंग में उत्तराखंड 7वें पायदान से खिसककर 12वें पायदान पर पहुंच गया है. सेंमडर फॉर मॉनीटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है.

एक माह में 3.5 से 5.3 फीसदी हो गई बेरोजगारी दर
रिपोर्ट के अनुसार उत्तराखंड में  मार्च में बेरोजगारी की दर 3.5% थी, जो अप्रैल में 5.3 फीसदी हो गई. वहीं उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी की दर 2.9 फीसदी है, तो उत्तराखंड की तुलना में काफी कम है. यूपी में मार्च महीन में 4.4 फीसदी बेरोजगारी दर थी. सबसे कम बेरोजगारी के मामले में हिमाचल प्रदेश पहले स्थान पर है. हिमाचल में  बेरोजगारी की दर 0.2 प्रतिशत है. जबकि सबसे अधिक बेरोजगारी हरियाणा (34.5 फीसदी) में है. उत्तराखंड में बेरोजगारी दर इस साल के सबसे अधिकतम स्तर पर पहुंच गई. यह दर जनवरी में 3.5, फरवरी में 4.6, मार्च में 3.5 फीसदी थी, जो अप्रैल में रिकॉर्ड 5.3 फीसदी पर पहुंच गई.

कैसे निकाले जाते हैं बेरोजगारी के परिणाम
सीएमआईई 15 साल से अधिक उम्र के लोगों का सर्वे करती है और रोजगार की जानकारी इकट्ठा करती है. जो परिणाम सामने आते हैं उनके आधार पर बेरोजगारी की रिपोर्ट तैयार की जाती है. अप्रैल में बेरोजगारी दर 5.3 रहने का सीधा मतलब है कि प्रत्येक हजार लोगों में से 53 के पास काम नहीं है.

राज्यवार बेरोजगारी दर 

हिमाचल प्रदेश  0.2 फीसदी बेरोजगारी दर के साथ पहले स्थान पर है. उसके बाद  छत्तीसगढ़ (0.6) दूसरे, असम (1.2) तीसरे, ओडिशा (1.5) चौथे. गुजरात (1.6) पांचवें, मध्य प्रदेश (1.6) छठे, मेघालय (2.2) सातवें, कर्नाटक (2.7) आठवें, उत्तर प्रदेश (2.9) नौवें, महाराष्ट्र (3.1) दसवें,  तमिलनाडु (3.2) ग्यारहवें, उत्तराखंड (5.3) बारहवें, आंध्र प्रदेश (5.3) तरहवें और उसके बाद क्रमश: पुडुचेरी (5.6), केरल (5.8), प.बंगाल (6.2), पंजाब (7.2), सिक्किम (8.7), तेलंगाना (9.9),  दिल्ली (11.2), झारखंड (14.2), त्रिपुरा (14.6), गोवा (15.5), जम्मू (15.6), बिहार (21.1), राजस्थान (28.8), हरियाणा (34.5) है.

यह भी पढ़ें:

Uttarakhand : उत्तराखंड में और आसान होगा रजिस्ट्रेशन, रेरा की समीक्षा बैठक में मंत्री ने दिये ये अहम निर्देश

Uttrakhand High Court: बाजपुर हत्याकांड में उत्तराखंड हाईकोर्ट ने एसएचओ को किया तलब, जानिए- पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Basti News: बस्ती में मां-बीवी के झगड़े से तंग आया युवक, एक साल तक रहा 'मुर्दा', केरल से जिंदा बरामद
बस्ती में मां-बीवी के झगड़े से तंग आया युवक, एक साल तक रहा 'मुर्दा', केरल से जिंदा बरामद
Gonda News: गोंडा सदर तहसील में अभिलेख मुआयना करते वक्त बुजुर्ग को आया हार्ट अटैक, मौके पर ही मौत
गोंडा सदर तहसील में अभिलेख मुआयना करते वक्त बुजुर्ग को आया हार्ट अटैक, मौके पर ही मौत
Ayush Malik Case: शामली के आयुष मलिक मामले पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'इसमें किसी की...'
शामली के आयुष मलिक मामले पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'इसमें किसी की...'
'दलित-पिछड़ों की नौकरियां छीनी जा रहीं', महोबा में सपा का योगी सरकार पर बड़ा हमला
'दलित-पिछड़ों की नौकरियां छीनी जा रहीं', महोबा में सपा का योगी सरकार पर बड़ा हमला

वीडियोज

Sansani : रील पर गोल्ड चैलेंज...चोरों ने कहा चैलेंज कबूल है | Crime News
Mahadangal: हारे तो 'INDIA' के सहारे! | INDIA Bloc Meeting | Rahul Gandhi | Mamata Banerjee
Sandeep Chaudhary: इंडिया गठबंधन की एकजुटता का सबसे सटीक विश्लेषण! | INDIA Bloc Meeting | TMC | News
Janhit : दिल्ली दरबार में दीदी हुईं 'अकेली' ! | INDIA Bloc Meeting | Mamata Banerjee | Rahul Gandhi
Bollywood News: रामायणम का फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फर्स्ट लुक टीजर प्लान, रणबीर बने भगवान राम (08.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूरज से उठा महातूफान धरती से टकराने की ओर बढ़ा, आसमान में दुर्लभ नजारा, जानें भारत पर क्या असर
सूरज से उठा महातूफान धरती से टकराने की ओर बढ़ा, आसमान में दुर्लभ नजारा, जानें भारत पर क्या असर
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
क्या फीफा वर्ल्ड जीतने पर हर बार मिलती है '6kg सोने' की ट्रॉफी? कीमत जानकर सिर पकड़ लेंगे आप
क्या फीफा वर्ल्ड जीतने पर हर बार मिलती है '6kg सोने' की ट्रॉफी? कीमत जानकर सिर पकड़ लेंगे आप
शिल्पा शिंदे ने लगाए थे प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के झूठे आरोप, उपासना सिंह ने किया सपोर्ट, बोलीं- उस लड़की को मैं जानती हूं
शिल्पा शिंदे ने लगाए थे प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के झूठे आरोप, उपासना सिंह ने किया सपोर्ट
Iran US War: 'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
Azolla Farming: धान रोपने के बाद खेत में छोड़ दें अजोला, कम हो जाएगी खेती की लागत और मिट्टी की भी सुधरेगी सेहत
धान रोपने के बाद खेत में छोड़ दें अजोला, कम हो जाएगी खेती की लागत और मिट्टी की भी सुधरेगी सेहत
23 साल की चारु पांडे ने रचा इतिहास, SSC, IBPS, SBI समेत 19 एग्जाम क्रैक कर बनीं अफसर
23 साल की चारु पांडे ने रचा इतिहास, SSC, IBPS, SBI समेत 19 एग्जाम क्रैक कर बनीं अफसर
Embed widget