एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने जारी किया ये आदेश

Uttarakhand News: प्रदेश की विभिन्न जेलों में बंद 175 कैदियों को जल्द ही रिहा करने के आदेश दिए गए हैं. आदेश के अनुसार 175 आजीवन कारावास की सजा पाए बंदियों की समय से पहले सजा माफी की जा रही है.

Uttarakhand News: उत्तराखंड में 175 बंदियों को रिहा किया जाएगा. गृह विभाग की तरफ से इसके  मद्देनजर एक आदेश जारी कर दिया गया है. इसमें बंदियों को 50,000 रुपये के मुचलके पर उनकी सजा की समय सीमा से पहले ही रिहा किया जाएगा. प्रदेश की विभिन्न जेलों में बंद 175 कैदियों को जल्द ही रिहा करने के आदेश दिए गए हैं.

आदेश के अनुसार 175 आजीवन कारावास की सजा पाए बंदियों की समय से पहले सजा माफी की जा रही है. सरकार की तरफ से आजीवन कारावास की सजा पाए बंदियों की सजा माफी को लेकर स्थाई नीति 2021 के तहत यह आदेश दिया गया है.


Uttarakhand News: आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने जारी किया ये आदेश

कहां से कितने कैदी रिहा होंगे
इसमें देहरादून जिला कारागार से 23, उधम सिंह नगर जिले की दो जेलों से 82 कैदी, हरिद्वार से 64, पौड़ी की जेल से 1 चमोली की जेल से 1 उत्तर प्रदेश बरेली की जेल से दो और उत्तर प्रदेश के ही फतेहगढ़ से 2 कैदियों को छोड़ने से जुड़ा आदेश जारी किया गया है. आज हरिद्वार के जिला कारागार में जैसे ही रिहाई की खबर आई वैसे ही जिला कारागार में जश्न का माहौल था.

Viral Video: सीतापुर में हेट स्पीच देते महंत का वीडियो वायरल, मुस्लिम महिलाओं-बेटियों को दे रहा रेप की धमकी

कैदियों में खुशी का माहौल
इस दौरान रिहा हो रहे कैदियों की खुशी के साथ-साथ जेल में बंद कैदियों में भी काफी खुशी का माहौल देखने को मिला. आलम यह था कि जिला कारागार में कैदी रिहा हो रहे कैदियों की खुशी में जमकर थिरके और रिहा हो रहे कैदियों को बधाई दी.

भावुक हो गए कैदी
रिहा हो रहे कैदी इस दौरान काफी भावुक दिखे और बीती गलतियों पर बोलते हुए कहा कि हमसे जो गलती हुई थी उसकी सजा हमने भुगत ली है. आज हमें एक नया जीवन जीने का मौका मिला है, जिसे हम नेक कामों में लगाएंगे. हम जेल अधीक्षक का धन्यवाद करते है. हम इस जेल से रिहा हो रहे हैं यह सब जेल अधीक्षक के कारण हो रहा है. 

जुर्म की दुनिया बुरी- कैदी
कैदियों ने कहा, हमें इन 20 सालों में बहुत कुछ सीखने को मिला है. हम लोगों को यही सलाह देना चाहेंगे कि जुर्म की राह पर कुछ नहीं रखा है. भले ही घर में गरीबी हो आप जैसे मर्जी करके गुजारा कर लें लेकिन जुर्म की दुनिया बहुत बुरी है और इसमें अंधेरा ही अंधेरा है.

जेल अधीक्षक ने क्या कहा
जिला कारागार से रिहा हो रहे कैदियों की जानकारी देते हुए हरिद्वार के जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने बताया कि आज हरिद्वार की कारागार से 63 कैदी रिहा रो रहे हैं. अच्छे आचरण के कारण ये आज रिहा हो रहे हैं और मैं उम्मीद करता हूं कि ये बाहर जाकर एक अच्छे इंसान की तरह जिंदगी जिएंगे.

Ayodhya News: अयोध्या में रामलला जन्मोत्सव की बेहद भव्य तैयारी, मंदिर परिसर में बन रहा है कई क्विंटल भोग

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget