एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी भर्ती में लगा धांधली का आरोप, उच्च शिक्षा मंत्री बोले- जांच कराने को तैयार

उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी भर्ती में कांग्रेस ने धांधली का आरोप लगाया है. कांग्रेस के आरोप पर उच्च शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत ने कहा कि वह जांच कराने को तैयार हैं.

Dehradun News: उत्तराखंड विधानसभा में भर्ती घोटाले के बाद अब कई विभागों में हुई भर्तियों में गड़बड़ी की लिस्ट वायरल हो रही है. ऐसे ही एक लिस्ट उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी (Uttarakhand Open University) में भर्तियों को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल है. हालांकि इस लिस्ट की एबीपी गंगा पुष्टि नहीं करता है, लेकिन लिस्ट में कई ऐसे रसूखदार नेताओं और अधिकारियों के करीबियों को नौकरी दी गई है. जिससे सवाल खड़े होने लगे हैं. कांग्रेस ने ओपन यूनिवर्सिटी में हुई भर्तियों की जांच की मांग उठाई है.

बीजेपी और कांग्रेस ने लगाया एक दूसरे पर आरोप
विधानसभा और उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग में भर्ती घोटाले के बाद अब कई विभागों में भर्तियों को लेकर सवाल उठने लगे हैं. ऐसी एक लिस्ट सोशल मीडिया पर घूम रही है. जो ओपन यूनिवर्सिटी में भर्ती की बताई जा रही है, लेकिन लिस्ट में नाम दिए गए हैं. इसमें कई अधिकारियों और नेताओं के करीबियों को नौकरी दी गई है. सोशल मीडिया पर वायरल इस लिस्ट में कितनी सत्यता है यह कहा नहीं जा सकता, लेकिन इस लिस्ट के वायरल में होने के बाद बीजेपी और कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. कांग्रेस ने मांग उठा दी है कि उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी में नियमों को ताक पर रखकर अपने करीबियों को भर्ती दी गई हैं. जो जांच का विषय है.

Kedarnath Yatra 2022: केदारनाथ यात्रा का तीसरा चरण शुरू, अब तक 10 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे हैं बाबा के द्वार

जांच कराने के लिए हैं तैयार
इन भर्तियों के संबंध में उच्च शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत ने बताया कि यह भर्तियां कांग्रेस शासनकाल हुई थी. वह सभी भर्तियां 2014-15 और 16 में की गई है. 2018 में विधानसभा में भी इस संबंध में उन्होंने स्पष्ट जवाब दिया था, लेकिन अब कांग्रेस ने फिर इस मुद्दे को उठा दिया है धन सिंह रावत ने कहा कि लोकतंत्र में जनता हमें विधायक और मंत्री बनाकर भेजती है और यदि कोई गलत काम होता है तो उसकी जवाबदेही हमारी होती है. धन सिंह रावत ने साफ कहा कि यदि ओपन यूनिवर्सिटी में किसी भी तरह की भर्ती में गड़बड़ी की बात सामने आती है तो वह उसकी जांच कराने के लिए तैयार हैं.

नियम से हुई है भर्तियां
ओपन यूनिवर्सिटी के वीसी ओ पी एस नेगी ने बताया कि इन भर्तियों में उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का नाम न लिया जाए. इसके साथ ही उन्होंने मीडिया पर भी कई तरह के सवाल खड़े किए. ओपन यूनिवर्सिटी के कुलपति ने बताया कि यूनिवर्सिटी में भर्ती के दौरान सभी नियमों को ध्यान में रखा जाता है और यदि कोई लिस्ट वायरल हो रही है तो उसकी जांच कराई जाएगी, लेकिन सभी भर्तियां नियम कायदों के तहत ही की गई है.

Uttarakhand News: विधानसभा भर्ती घोटाले की जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी का गठन, एक महीने में सौंपेगी रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट को प्राइवेट हाथों में देने की तैयारी! योगी सरकार का बड़ा फैसला
अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट को प्राइवेट हाथों में देने की तैयारी! योगी सरकार का बड़ा फैसला
बदायूं में डॉक्टर से मारपीट पर भड़के अखिलेश यादव, सीएम योगी से की यह मांग
बदायूं में डॉक्टर से मारपीट पर भड़के अखिलेश यादव, सीएम योगी से की यह मांग
लोकसभा में विपक्ष के रवैये पर जमकर भड़कीं मायावती, कहा- 'Gen-Z वोट के आगे इन्हें कुछ नहीं दिख रहा'
लोकसभा में विपक्ष के रवैये पर भड़कीं मायावती, कहा- 'Gen-Z वोट के आगे कुछ नहीं दिख रहा'
मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद मंच का शुद्धिकरण! कांग्रेस ने बताया दलितों का अपमान
मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद मंच का शुद्धिकरण! कांग्रेस ने बताया दलितों का अपमान

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget