एक्सप्लोरर

उत्तराखंड निकाय चुनाव रिजल्ट: शहरी चुनावों में किसका रहा दबदबा, BJP या कांग्रेस, देखें यहां

Uttarakhand Nikay Chunav: उत्तराखंड में 11 नगर निगमों, 43 नगर परिषदों और 46 नगर पंचायतों के लिए गुरुवार को मतदान हुआ, जिसमें 65.4 फीसदी वोटर्स ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.

Uttarakhand Nikay Chunav Result 2025: उत्तराखंड में शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपना दबदबा कायम रखा. सत्तारूढ़ पार्टी के उम्मीदवारों ने 22 नगर निकायों में जीत दर्ज की और नौ में बढ़त बनाये हुए हैं. राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि कांग्रेस ने 15 नगर निकायों में जीत दर्ज की, जबकि 13 निर्दलीय उम्मीदवार भी विजयी घोषित किये गए हैं.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस छह नगर निकायों, निर्दलीय 10 और बहुजन समाज पार्टी दो नगर निकाय क्षेत्रों में बढ़त बनाये हुए है. गुरुवार को जिन 100 शहरी स्थानीय निकायों में मतदान हुआ, उनमें से 50 के नतीजे घोषित हो चुके हैं और 27 के रुझान उपलब्ध हैं. मतगणना अभी जारी है. देहरादून में भाजपा की ओर से मेयर पद के उम्मीदवार सौरभ थपलियाल अपने कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी वीरेंद्र सिंह पोखरियाल से आगे चल रहे हैं.

ऋषिकेश नगर निगम में भाजपा के शंभू पासवान अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय उम्मीदवार दिनेश चंद्र से आगे चल रहे हैं. राज्य के श्रीनगर नगर निगम में भाजपा की आशा उपाध्याय निर्दलीय उम्मीदवार आरती भंडारी से पीछे चल रही हैं. अल्मोड़ा नगर निगम में भाजपा प्रत्याशी अजय वर्मा कांग्रेस के भैरव गोस्वामी से आगे हैं.

पूर्व कांग्रेस नेता बोले- '150 साल पुरानी पार्टी को समाप्त करने में राहुल गांधी को 15 साल लगे'

सीएम धामी ने दी जीत की बधाई
हल्द्वानी-काठगोदाम नगर निगम में कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी भाजपा के गजराज सिंह बिष्ट से आगे चल रहे हैं. हरिद्वार नगर निगम में भाजपा प्रत्याशी किरण जैसल कांग्रेस की अमरेश देवी बालियान से आगे हैं. उत्तराखंड में 11 नगर निगमों, 43 नगर परिषदों और 46 नगर पंचायतों के लिए गुरुवार को मतदान हुआ, जिसमें 65.4 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.

कुल 5,405 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें से 11 मेयर पदों के लिए 72 प्रत्याशी, नगर परिषद अध्यक्ष के लिए 445 तथा नगर पार्षद और सदस्यों के लिए 4,888 प्रत्याशी शामिल हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजयी भाजपा उम्मीदवारों को बधाई दी और कहा कि पार्टी शहरी स्थानीय निकायों के माध्यम से एक सुदृढ़ कचरा निपटान प्रणाली स्थापित कर स्वच्छ और हरित शहरों की अवधारणा को क्रियान्वित करेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमने चंदा दिया और...', abp न्यूज़ के सवाल से क्यों भड़के अवधेश प्रसाद
'हमने चंदा दिया और...', abp न्यूज़ के सवाल से क्यों भड़के अवधेश प्रसाद
OP राजभर के सवाल पर छूटी अखिलेश की हंसी, बोले- निगेटिव-निगेटिव मिला या....
OP राजभर के सवाल पर छूटी अखिलेश की हंसी, बोले- निगेटिव-निगेटिव मिला या....
नूंह: सावन के बीच ब्रजमंडल यात्रा पर हाई अलर्ट, विवादित चेहरों पर बैन
नूंह: सावन के बीच ब्रजमंडल यात्रा पर हाई अलर्ट, विवादित चेहरों पर बैन
मानसून सत्र पर बोले CM योगी- 'जनहित से जुड़े...' सपा ने घेरा
मानसून सत्र पर बोले CM योगी- 'जनहित से जुड़े...' सपा ने घेरा

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget