एक्सप्लोरर

Uttarakhand Nikay Chunav: सीएम धामी के गृह जनपद में लहराया भगवा, कई निकायों में खिला कमल, निर्दलीय भी चमके

Uttarakhand Nikay Chunav 2025 Results: उत्तराखंड निकाय चुनाव में उधमसिंह नगर में एक बार फिर से भगवा लहरा गया है. ज़्यादातर सीटों पर भाजपा या बीजेपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत हुई है.

Uttarakhand Nikay Chunav 2025 Results: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा को मैदानी जनपद उधम सिंह जिले में भारी नुकसान हुआ था. जिले की नौ विधानसभाओं मे से पांच विधानसभा सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था, जबकि चार विधानसभा सीट पर भाजपा जीतने में कामयाब रही थी. लोकसभा चुनाव 2024 के बाद अब नगर निकाय चुनाव में जिला भगवा मय हो गया है और कई नगर निकायों में भाजपा एवं उनके समर्थित उम्मीदवारों को अध्यक्ष पद पर विजय मिली है.  

नगर निकाय चुनाव में भाजपा को मिल रहीं जीत से भाजपा के नेताओं के चेहरे खिल उठे हैं. राजनीतिक दल नगर निकाय चुनाव को विधानसभा चुनाव की पहली सीढ़ी मानते हैं. नगर निकाय चुनाव में उधम सिंह जिले की नगर निगम रुद्रपुर से भाजपा प्रत्याशी विकास शर्मा, नगर निगम काशीपुर से भाजपा प्रत्याशी दीपक बाली, नगर पालिका परिषद खटीमा रमेश चंद्र जोशी, नगर पालिका परिषद सितारगंज से भाजपा प्रत्याशी सुखदेव सिंह, नगर पालिका परिषद नगला से भाजपा प्रत्याशी सचिन शुक्ला, नगर पालिका परिषद गदरपुर मनोज गुंब्बर, नगर पंचायत लालपुर से भाजपा प्रत्याशी बलविंदर कौर, नगर पंचायत सुल्तानपुरपट्टी से भाजपा प्रत्याशी राजीव कुमार ने जीत दर्ज की.  

भगवामय हुआ उधमसिंह नगर
इसके साथ ही नगर पंचायत दिनेशपुर से भाजपा प्रत्याशी मनजीत कौर, नगर पंचायत नानकमत्ता से प्रेम सिंह टुरेना निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं. तो जिले की नगर पालिका परिषद महुआखेड़ा से निर्दलीय प्रत्याशी रिजवान अहमद, नगर पंचायत गूलरभोज से निर्दलीय प्रत्याशी सतीश कुमार चुघ, नगर पंचायत शक्तिगढ़ से निर्दलीय प्रत्याशी सुमित मंडल, नगर पंचायत महुआडाबरा से निर्दलीय प्रत्याशी गायत्री देवी, नगर पंचायत केलाखेड़ा से निर्दलीय प्रत्याशी मोहम्मद सफी ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की हैं. जबकि नगर पालिका परिषद बाजपुर से कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह गीत्ते ने जीत हासिल की. इस बार नगर निकाय चुनाव में भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी का बोलबाला रहा है.

इन निकायों पर हुआ भाजपा का कब्जा
जिले की 17 नगर निकायों में से भाजपा प्रत्याशी ने 10 पर जीत हासिल की हैं. नगर निगम रुद्रपुर से भाजपा प्रत्याशी विकास शर्मा, नगर निगम काशीपुर से भाजपा प्रत्याशी दीपक बाली, नगर पालिका परिषद खटीमा रमेश चंद्र जोशी, नगर पालिका परिषद सितारगंज से भाजपा प्रत्याशी सुखदेव सिंह, नगर पालिका परिषद नगला से भाजपा प्रत्याशी सचिन शुक्ला, नगर पालिका परिषद गदरपुर मनोज गुंब्बर, नगर पंचायत लालपुर से भाजपा प्रत्याशी बलविंदर कौर, नगर पंचायत सुल्तानपुरपट्टी से भाजपा प्रत्याशी राजीव कुमार ने जीत दर्ज की। इसके साथ ही नगर पंचायत दिनेशपुर से भाजपा प्रत्याशी मनजीत कौर, नगर पंचायत नानकमत्ता से प्रेम सिंह टुरेना निर्विरोध निर्वाचित हो चुकें हैं.

6 निकायों पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते

उधम सिंह नगर जिले की 17 निकायों में से 6 निकायों पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल की हैं. नगर पालिका परिषद जसपुर से निर्दलीय प्रत्याशी नौशाद सम्राट, नगर पालिका परिषद महुआखेड़ा से निर्दलीय प्रत्याशी रिजवान अहमद, नगर पंचायत गूलरभोज से निर्दलीय प्रत्याशी सतीश कुमार चुघ, नगर पंचायत शक्तिगढ़ से निर्दलीय प्रत्याशी सुमित मंडल, नगर पंचायत महुआडाबरा से निर्दलीय प्रत्याशी गायत्री देवी, नगर पंचायत केलाखेड़ा से निर्दलीय प्रत्याशी मोहम्मद सफी ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है.

कांग्रेस जिले की 17 निकायों में से एक ही निकाय पर जीत हासिल करने में कामयाब रहीं हैं. जबकि उधम सिंह नगर जिले में कांग्रेस के पांच विधायक 2022 का विधानसभा चुनाव जीते थे, अगर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य को छोड़ दें तो जिले में कोई भी कांग्रेस नेता अपना गढ़ बचाने में कामयाब नहीं हो सका. उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य की बाजपुर विधानसभा से नगर पालिका परिषद बाजपुर को कांग्रेस जीतने में कामयाब रही है.

इनपुट- वेद प्रकाश यादव

महाकुंभ: जाने से पहले जान ले ये खबर, मेला क्षेत्र में गाड़ियों की नो एंट्री, पास भी नहीं चलेगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोंडाः पूर्व MLA लल्ला भैया के बेटे की बढ़ीं मुश्किलें, दो मामलों में केस दर्ज
गोंडाः पूर्व MLA लल्ला भैया के बेटे की बढ़ीं मुश्किलें, दो मामलों में केस दर्ज
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
Embed widget