एक्सप्लोरर

Uttarakhand Night Curfew Update: उत्तराखंड में बढ़ा नाइट कर्फ्यू का समय, जिम और होटल को लेकर भी जारी हुआ बड़ा आदेश

उत्तराखंड में अब रात 10 बजे से सुबह 5 बजे के बजाय रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक के लिए नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा. रेस्टोरेंट, होटल और ढाबों को 50 प्रतिशत सीट के इस्तेमाल के साथ चलाने की अनुमति दी गई है.

Night Curfew Extended in Uttarakhand: उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य की धामी सरकार ने बुधवार से नाइट कर्फ्यू को एक घंटे के लिए बढ़ा दिया है. अब रात 10 बजे से सुबह 5 बजे के बजाय रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक के लिए नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा. इसके साथ-साथ रेस्टोरेंट, होटल और ढाबों को 50 प्रतिशत सीट के इस्तेमाल के साथ चलाने की अनुमति दी गई है. वहीं कॉन्फ्रेंस हॉल, स्पा, जिम भी 50 फीसदी क्षमता के साथ खुल सकेगी.

इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल और अन्य शिक्षण संस्थाएं 16 जनवरी तक बंद रहेंगे. आपको बता दें कि उत्तराखंड में मंगलवार को कोरोना के 2,127 नए मामले सामने आए हैं, जबकि एक कोरोना संक्रमित की मौत हो गई. राज्य में सबसे ज्यादा मरीज देहरादून में मिले हैं, जहां 991 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. वहीं ओमिक्रॉन के भी 8 मामले सामने आए हैं, जिसके बाद से चिंता बढ़ गई है.

उत्तराखंड में हैं कोरोना के 6,603 एक्टिव केस

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक देहरादून के अलावा नैनीताल में 451 और हरिद्वार में 259, अल्मोड़ा में 43, बागेश्वर में चार, चमोली में 25, चंपावत में 26, पौड़ी में 48, पिथौरागढ़ में 30, रुद्रप्रयाग में 13, टिहरी में 35, ऊधमसिंह नगर में 189 और उत्तरकाशी में 13 नए मरीज मिले हैं. वहीं राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई. इस समय प्रदेश में कोरोना के 6,603 एक्टिव केस हैं.

ये भी पढ़ें-

Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी बोले- इस आधार पर होगा बीजेपी के उम्मीदवारों का चयन

Uttarakhand Election 2022: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत किस सीट से लड़ सकते हैं चुनाव? जानिए- कांग्रेस ने क्या तय किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget