एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: गेहूं कटवा रहे ग्रामीण पर बाघ ने किया हमला, खेत में खून से लथपथ मिला शव

Uttarakhand Tiger Attack News: उत्तराखंड के रामनगर में एक व्यक्ति अपने खेत में गेहूं कटवा रहा था, तभी एक बाघ ने उसपर हमला बोल दिया. घटना के बाद इलाके में खौफ का माहौल है और ग्रामीणों में आक्रोश.

Uttarakhand Tiger Attack: उत्तराखंड के रामनगर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम मनोरथपुर बांसी टोला में बुधवार (18 अप्रैल) की देर शाम अपने खेत में श्रमिकों से गेहूं कटवा रहे एक ग्रामीण पर अचानक एक बाघ ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. तो वहीं आबादी में बाघ की दस्तक को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है. घटना कॉर्बेट पार्क के ढेला रेंज की बताई जा रही है.

घटना के काफी देर तक किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने ग्रामीणों का फोन नहीं उठाया न कोई घटनास्थल पर पहुंचा. इससे ग्रामीण काफी गुस्से में दिखाई दिए. इसके बाद ग्रामीणों ने शव खेत में रखकर विभाग के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की ओर जम कर नारेबाजी की.

बाघ ने व्यक्ति को घसीटा 

45 वर्षीय प्रमोद तिवारी बुधवार की शाम अपने घर से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित अपने खेत में श्रमिकों से गेहूं कटाई कर रहे थे. इसी बीच अचानक खेत से एक बाघ उन पर हमला बोल दिया और घटनास्थल से काफी दूर तक बाघ ने उन्हें घसीटता हुआ ले गया. ग्रामीण की चीख पुकार के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद परिजन और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जहां प्रमोद तिवारी का शव लहू लुहान हालत में पड़ा हुआ  मिला. 

ग्रामीणों में खौफ

घटना के बाद ग्रामीणों में नाराजगी जताते हुए इस बाघ को पकड़कर गोली मारने की मांग की. वहीं ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान में उनके खेतों में गेहूं की फसल तैयार खड़ी है यदि इस फसल को समय पर नहीं काटा गया तो फसल बर्बाद होने का भी खतरा बना हुआ है, लेकिन अब खेत में भी जाना मुश्किल हो गया है. ग्रामीणों ने बाघ के आतंक से निजात दिलाने की मांग करते हुए कहा कि यदि इस बाघ को नहीं पकड़ा गया तो वह आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे.

अधिकारी ने क्या कहा?

इस घटना के कुछ देर बाद कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक दिगांत नायक मौके पर पहुंचे और उन्होंने परिजनों और ग्रामीणों को समझाते हुए आश्वासन दिया कि इस बाघ को शीघ्र पकड़ लिया जाएगा. उन्होंने फिलहाल इस क्षेत्र में ग्रामीणों से खेत में अकेले ना जाने की अपील की है. साथी उन्होंने कहा कि मौके पर वन कर्मियों की दस्त लगने के साथ ही कैमरा ट्रैप और पिंजरा लगाने की कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: अखिलेश यादव कन्नौज से लड़ सकते हैं चुनाव! आज हो सकता है नाम का ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget