एक्सप्लोरर

BJP के पूर्व विधायक का विवादों से पुराना नाता, 'तमंचे पर डिस्को' से फायरिंग तक जुड़े किस्से

Haridwar News: खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं, खानपुर के वर्तमान विधायक के कार्यालय पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है.

Uttarakhand News: खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. हाल ही में खानपुर के वर्तमान विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया है. यह पहली बार नहीं है जब चैंपियन ने इस तरह के विवादों को जन्म दिया है. उनके राजनीतिक करियर की शुरुआत से ही विवादों का लंबा इतिहास रहा है. कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का सबसे चर्चित विवाद 2019 में सामने आया, जब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. इस वीडियो में वह एक पार्टी के दौरान शराब के नशे में हथियार लहराते और डांस करते नजर आए. 

इस वीडियो ने न केवल उत्तराखंड की राजनीति को शर्मसार किया बल्कि भारतीय जनता पार्टी को भी असहज स्थिति में डाल दिया. वीडियो में वह उत्तराखंड के बारे में आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी करते हुए दिखाई दिए थे. इस विवाद के बाद भाजपा ने उन पर सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया. चैंपियन के इस कृत्य ने उन्हें जनता और राजनीतिक गलियारों में भारी आलोचना का पात्र बना दिया.

विवादों से रहा है पुराना नाता
कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कांग्रेस से की थी. मार्च 2016 में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया. पार्टी बदलने के बाद भी उनका विवादों से नाता खत्म नहीं हुआ. 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान चैंपियन और झबरेड़ा के विधायक देशराज कर्णवाल के बीच जुबानी जंग ने पार्टी को मुश्किल में डाल दिया. यह विवाद इतना बढ़ा कि पार्टी को मामले की जांच करनी पड़ी. इस जांच के बीच ही चैंपियन ने दिल्ली में एक पत्रकार से बदसलूकी कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसके चलते उन्हें तीन महीने के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया गया था.

ताजा मामला खानपुर के विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर हुई फायरिंग का है. आरोप है कि पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने अपने समर्थकों के साथ उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पर जाकर हंगामा किया और फायरिंग की. इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हुए, जिनमें चैंपियन को विवादित तरीके से व्यवहार करते देखा जा सकता है. इस मामले के बाद चैंपियन को देहरादून से गिरफ्तार कर हरिद्वार ले जाया गया. पुलिस हिरासत में चैंपियन ने उमेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें उकसाया गया और उनके साथ अन्याय हुआ है. वहीं, उनकी पत्नी कुंवरानी देव्यानी सिंह ने भी उमेश कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह उनके घर में घुसे और बदतमीजी की.

कांग्रेस ने बीजेपी पर बोला तीखा हमला
चैंपियन की इन हरकतों के बाद बीजेपी को हमेशा की तरह इस बार भी असहज स्थिति का सामना करना पड़ा. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इस घटना को शर्मनाक बताते हुए मुख्यमंत्री से सख्त कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं पार्टी और प्रदेश दोनों की छवि को नुकसान पहुंचाती हैं. वहीं, कांग्रेस ने इस मामले पर बीजेपी पर तीखा हमला बोला. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि चैंपियन जैसे नेताओं को संरक्षण देने के कारण ही प्रदेश की राजनीति बदनाम हो रही है. उन्होंने यह भी कहा कि यह घटना उत्तराखंड की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है.

पुलिस ने इस मामले में चैंपियन को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है. वहीं, खानपुर विधायक उमेश कुमार के खिलाफ भी कुंवरानी देव्यानी सिंह की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है. इस मामले ने प्रदेश की राजनीति में तनाव और बयानबाजी का दौर शुरू कर दिया है. यह देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा और कांग्रेस इस मामले को किस तरह से संभालती हैं और क्या चैंपियन अपने विवादित छवि से उबरने में सफल हो पाएंगे. फिलहाल, चैंपियन एक बार फिर से उत्तराखंड की राजनीति में चर्चा का केंद्र बन गए हैं.

ये भी पढ़ें: UCC: आज समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनेगा उत्तराखंड, चुनावी वादा होगा पूरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: पीपलकोटी के लिए रवाना हुए CM पुष्कर सिंह धामी, चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की हुई है मौत
Live: पीपलकोटी के लिए रवाना हुए CM धामी, चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की हुई है मौत
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
अलीगढ़ फैक्ट्री लूटकांड का खुलासा, कारोबारी का ड्राइवर निकला मास्टरमाइंड
अलीगढ़ फैक्ट्री लूटकांड का खुलासा, कारोबारी का ड्राइवर निकला मास्टरमाइंड
हल्द्वानी में शुद्धिकरण की घटना पर भड़कीं मायावती, सरकार से की सख्त कार्रवाई की मांग
हल्द्वानी में शुद्धिकरण की घटना पर भड़कीं मायावती, सरकार से की सख्त कार्रवाई की मांग

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget