एक्सप्लोरर

जंगल की आग ऑफिसर कॉलोनी तक पहुंची, कर्मचारियों के परिवारों ने भागकर बचाई जान

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि वन विभाग और प्रशासन जंगल में आग की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए और दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की जाए.

नगर मुख्यालय से लगभग चार किलोमीटर दूर स्थित रौली क्षेत्र में रविवार शाम जंगल की आग ने भारी तबाही मचाई. शाम करीब छह बजे अचानक ऑफिसर कॉलोनी के समीप चीड़ के जंगल में आग भड़क उठी. देखते ही देखते आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं और राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान की ऑफिसर कॉलोनी तक पहुंच गई. वहां रह रहे दो कर्मचारियों के परिवारों को अपनी जान बचाने के लिए घर छोड़कर सड़क की ओर भागना पड़ा.

स्थानीय लोगों के अनुसार, आग लगने का कारण अराजक तत्वों की करतूत हो सकती है, जिन्होंने जंगल में जानबूझकर आग लगाई. आग की सूचना मिलते ही क्षेत्रवासी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें इतनी तीव्र थीं कि कोई भी उसके नजदीक नहीं जा सका.

कॉलोनी तक आग पहुंचने के बाद वहां रह रहे कर्मचारियों के परिवारों में हड़कंप मच गया. सभी सदस्य तत्काल अपने कमरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान की ओर भागे. इस दौरान किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन लोगों की जान पर संकट गहराने लगा था.

चारधाम यात्रा मार्गों पर 544 दुर्घटना संभावित स्थल चिह्नित, NHAI ने लोनिवि और BRO को भेजा पत्र

स्थानीय निवासियों ने तुरंत फायर सर्विस को सूचना दी. करीब एक घंटे बाद फायर सर्विस की टीम जिला प्रभारी प्रदीप त्रिवेदी के नेतृत्व में फायर वाहन के साथ मौके पर पहुंची. टीम ने लगभग आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. उन्होंने बताया कि आग को पूरी तरह से बुझा दिया गया है और स्थिति अब नियंत्रण में है.

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि वन विभाग और प्रशासन जंगल में आग की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए और दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की जाए. हर साल गर्मी शुरू होते ही जंगलों में आग की घटनाएं बढ़ जाती हैं, जिससे वन्यजीवों और लोगों के जीवन पर खतरा मंडराने लगता है.

इस घटना ने प्रशासन को एक बार फिर जंगलों की सुरक्षा व्यवस्था पर पुनर्विचार करने को मजबूर कर दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget