एक्सप्लोरर

Rudraprayag News: केदारनाथ यात्रा में पांच साल के शिवाय की मौत, हत्या का आरोपी कंडी संचालक अब भी फरार

Boy Found Dead in Chardham Yatra: उत्तर प्रदेश के आगरा का रहने वाला पांच वर्षीय शिवाय अपने माता-पिता के साथ चारधाम यात्रा पर गया था. यहां रहस्यमई तरीके से उसकी मौत हो गई.

Uttarakhand News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आगरा (Agra) से केदारनाथ यात्रा (Kedarnath Yatra) में आए एक पांच वर्षीय बच्चे की मौत से केदारघाटी (Kedarghati) को सन्न है. केदार यात्रा में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी बच्चे की रहस्यमयी तरीके से मौत हुई हो. आरोपी फरार है. मृतक के परिजनों उत्तराखंड सरकार (Uttarakhand Govt) से न्याय की मांग की है. 

दरअसल, एक जुलाई को केदारनाथ पैदल मार्ग (Kedarnath Walkway) में यूपी के आगरा के पांच वर्षीय शिवाय (Shivay) की रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई थी. पुलिस अभी तक इस गुत्थी को नहीं सुलझा पाई है कि यह हत्या है या फिर हादसा? सोशल मीडिया के जरिये बच्चे की मां इंदू गुप्ता ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें वह उत्तराखंड सरकार से हाथ जोड़कर न्याय मांग करते दिख रही हैं. 

इंदु गुप्ता ने आरोप लगाया कि कंडी संचालक ने पैंसो के लालच में उनके बच्चे की हत्या की है. उन्होंने बताया कि कंडी में शिवाय सवार था और एक बैग रखा हुआ था, जिसमें पैंसे भी रखे थे. पैंसों के चक्कर में कंडी संचालक ने उनके बेटे की हत्या की और फरार हो गया.

मृतक की मां ने यह कहा

मृतक की मां ने बताया कि वे गौरीकुंड से घोड़े-खच्चर से केदारनाथ जा रहे थे. एक घोड़े पर शिवाय और वह साथ थे जबकि दूसरे घोड़े पर उनके पति आ रहे थे. भीमबलि में घोड़ा-खच्चर संचालक ने उन्हें उतार दिया. वह शिवाय के पापा का इंतजार कर रहे थीं. काफी देर इंतजार के बाद वे पैदल चलने लगे. इस दौरान एक कंडी संचालक बार-बार उनके पीछे आ रहा था और बच्चे को ले जाने की जिद कर रहा था. इस दौरान केदारनाथ से लौट रहा एक कंडी संचालक उनके पास आया और उसने कंडी का रेट कम बताया. इसके बाद उन्होंने शिवाय को कंडी में बैठा दिया और साथ ही एक बैग भी रख दिया. बैग में पैसे रखे हुए थे.


Rudraprayag News: केदारनाथ यात्रा में पांच साल के शिवाय की मौत, हत्या का आरोपी कंडी संचालक अब भी फरार

इंदू गुप्ता ने आगे कहा कि कंडी संचालक को धीरे-धीरे चलने को कहा था लेकिन वह तेजी से चलने लगा और कुछ देर में काफी दूर निकल गया. वह पीछे-पीछे जाकर लोगों से पूछने लगी कि किसी ने कंडी संचालक के साथ एक बच्चे को देखा है? जब कंडी संचालक कहीं नहीं मिला तो लिनचोली स्थित स्थाई पुलिस चौकी में शिकायत की. पुलिसकर्मियों ने कहा कि उनके पास लाउड स्पीकर नहीं है और महिला से ऊपर जाने को कहा. केदारनाथ से दो किमी पीछे पहुंचने पर उन्हें कॉल आई कि उनका बैग और बच्चा मिल गया है, वह जल्दी नीचे आ जाएं. नीचे आने पर जब बच्चे को देखा तो वह मृत अवस्था में था. महिला को बताया गया कि उनके बच्चे के शव को लिनचोली में दो सौ मीटर नीचे गहरी खाई से निकाला गया है.

यह भी पढ़ें- UP News: अब यूपी विधान परिषद में नहीं रहा कांग्रेस का कोई सदस्य, सपा से छिन सकता है नेता प्रतिपक्ष का पद

इंदू गुप्ता ने उत्तराखंड सरकार से की न्याय दिलाने की गुहार 

वारदात की जानकारी से इलाके में सनसनी फैल गई. कंडी संचालक का कुछ पता नहीं चला. शिवाय की मां इंदू गुप्ता ने उत्तराखंड सरकार से निवेदन किया कि उन्हें न्याय दिलाया जाए. उन्होंने कहा कि जो उनके साथ हुआ है, वह किसी दूसरे के साथ नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा कि सरकार कंडी संचालन पर रोक लगाए, नहीं तो आरोपी को ऐसा सबक सिखाए कि जिससे दोबारा कभी कोई ऐसा कृत्य न करें. 

पुलिस अधीक्षक ने यह कहा

घटना के बाद से पुलिस कंडी संचालक की खोजबीन में जुटी है. केदारनाथ यात्रा मार्ग के अलावा अन्य जगहों पर भी आरोपी की तलाश की जा रही है. मामले में पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने कहा कि परिजनों की तहरीर पर आरोपी कंडी संचालक के खिलाफ सोनप्रयाग कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है और जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें- Uttar Pradesh के हेल्थ डिपार्टमेंट में 'अनोखा ट्रांसफर', मृतकों का तबादला, एक व्यक्ति को मिली दो पोस्टिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
'चुनाव आ रहे हैं, अब कोई भी...', अखिलेश यादव ने नेताओं को दी खास हिदायत
'चुनाव आ रहे हैं, अब कोई भी...', अखिलेश यादव ने नेताओं को दी खास हिदायत
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Embed widget