एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: इंस्टाग्राम से धर्मांतरण के जाल में फंसाई जा रहीं युवतियां! देहरादून पुलिस ने नाकाम की साजिश

Dehradun News: छांगुर गैंग ने देहरादून की एक युवती को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए साजिश को नाकाम कर दिया है. गैंग सोशल मीडिया के जरिये धर्मांतरण के प्रेरित करता था.

सोशल मीडिया के जरिए युवतियों को धर्मांतरण के जाल में फंसाने वाला छांगुर गैंग एक बार फिर चर्चा में है. इस गैंग ने देहरादून की एक युवती को निशाना बनाया, लेकिन पुलिस की सतर्कता से उनका षड्यंत्र नाकाम हो गया. देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि गैंग इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर युवतियों को धर्मांतरण के लिए प्रभावित कर रहा है.

छांगुर गैंग के सदस्य पहले सोशल मीडिया के जरिए सामान्य बातचीत से संपर्क बनाते हैं, फिर धीरे धीरे धार्मिक तानाबाना बुनना शुरू करते हैं. युवतियों को पैसे भेजे जाते हैं और धर्म परिवर्तन पर मोटी रकम का लालच दिया जाता है. कुछ खाताधारक, जो पहले से धर्म बदल चुके हैं, अब गैंग के साथ मिलकर दूसरों को भी फंसा रहे हैं.

पुलिस ने जुटाई सोशल मीडिया अकाउंट की जानकारी

देहरादून की जिस युवती को टारगेट किया गया, उसने समय रहते पुलिस से संपर्क किया. पुलिस ने उसके माध्यम से उन सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स की जानकारी जुटा ली, जिनसे संपर्क हुआ था. पुलिस जांच में सामने आया कि इन अकाउंट्स के संचालक उत्तराखंड से बाहर के हैं.

युवती को आगरा लेकर रवाना हुई पुलिस

धर्मांतरण गैंग के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है, देहरादून और ऋषिकेश में दबिश दी गई, जिसमें देहरादून के अब्दुल रहमान और मुजफ्फरनगर के अब्बू तालिब को पकड़ा गया, जांच में पता चला कि इन्होंने दून की दो युवतियों को बहला फुसलाकर आगरा बुलाया था. अब ये दोनों युवतियां शुक्रवार तक आगरा पहुंचाई जा रही हैं, देहरादून पुलिस उन्हें लेकर आगरा रवाना हो चुकी है.

छांगुर गैंग के तीन सदस्यों को यूपी एसटीएफ ने पकड़ा

इस गैंग का पहला बड़ा मामला रानीपोखरी क्षेत्र में सामने आया था, जहां 21 वर्षीय युवती को धर्मांतरण के लिए उकसाया गया. तब छांगुर गैंग के पांच सदस्यों पर उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था, इसमें से तीन आरोपी यूपी एटीएस ने गिरफ्तार कर लिए हैं, जबकि दो अभी फरार हैं.

इस मामले में देहरादून के सहसपुर क्षेत्र से अब्दुल रहमान उर्फ रूपेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया है, जो छांगुर गैंग का प्रमुख सदस्य है. वह मूल रूप से मैनपुरी, उत्तर प्रदेश का निवासी है और पिछले 12 वर्षों से देहरादून में रह रहा था. रहमान ने देहरादून और लखनऊ में दो शादियां की थीं और उसके आठ बच्चे हैं, उस पर कई युवतियों को बहला कर धर्मांतरण के लिए उकसाने का आरोप है.

देहरादून पुलिस ने तेज की जांच

देहरादून एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक, गैंग के नेटवर्क को तोड़ने के लिए साइबर और ग्राउंड इंटेलिजेंस के जरिए जांच को और तेज किया जा रहा है. उत्तराखंड पुलिस सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाली ऐसी गतिविधियों पर विशेष निगरानी रख रही है. वहीं उत्तराखंड पुलिस अब उत्तराखंड में फीस छांगुर बाबा के नेटवर्क को तलाशने में लगी है, छांगुर के चेलों की तलाश की जा रही है. पुलिस सभी सोशल मीडिया अकाउंट को चेक कर रही है, जो छांगुर की गतिविधियों से जुड़े हुए बताए जाते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget