एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: उत्तराखंड के इन विधायकों ने की थी देहरादून में सत्र कराने की मांग, RTI से हुआ बड़ा खुलासा

Dehradun News: उत्तराखंड के जिन विधायकों ने गैरसैंण की बजाय देहरादून में सत्र कराने की मांग की थी, उन 24 विधायकों के नामों का खुलासा हो गया है. आरटीआई के जरिये विधायकों के नाम सामने आए हैं.

Uttarakhand News: उत्तराखंड सरकार एक तरफ पलायन रोकने के लिए लगातार काम कर रही है. इसके लिए सरकार ने प्रदेश में पलायन केंद्र भी बना रखा है. वहीं उत्तराखंड के विधायक ही पहाड़ में रहना नहीं चाहते हैं. यहां तक की गैरसैंण में सत्र में जाने सेविधायको की हालत खराब हो जाती है. विधायको ने 26 फरवरी को हुई विधान सभासत्र में न जाने के लिए सरकार को चिट्ठी लिखी थी जिसके बाद सत्र को देहरादून में कराया गया. अब 24 उन विधायको के नाम सामने आए है जिन्होंने सरकार को चिट्ठी लिखी थी लेकिन अभी भी कुछ नाम सामने नहीं आ पाए है.

मुख्यमंत्री कार्यालय सचिवालय में आरटीआई लगाकर के उक्त नाम को सार्वजनिक किए जाने को लेकर एक पत्र प्रेषित किया, जिसके जवाब में मुख्यमंत्री कार्यालय सचिवालय द्वारा जानकारी उपलब्ध कराई गई. आरटीआई में 24 विधायकों के नाम का खुलासा किया गया. जबकि सूत्रों के अनुसार कुल 38 विधायकों मंत्रियों और माननीयों के नाम इस पत्र में शामिल थे लेकिन सरकार ने और 14 विधायकों के नाम नहीं बताए हैं.

आरटीआई से हुआ खुलासा
आरटीआई लगाने वाले रविंद्र ने कहा कि हमे अभी भी 14 नामो के बारे में जानकारी नहीं दी गई है जबकि बाकी नामों की लिस्ट हमे मिल चुकी है. इसको लेकर रविंद्र ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इन नामों का खुलासा किया है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तराखंड की जनता के पैसे से बने गैरसैंण विधानसभा भवन में जो विधायक, मंत्री सत्र नहीं कराना चाहते वे उत्तराखंड की जनता के हितैषी नहीं हो सकते, वे उत्तराखंड की जनता के विरोधी हैं, वे उत्तराखंड विरोधी हैं.

उन्होंने कहा कि जब उत्तराखंड का निर्माण हुआ था तो सभी जानते थे कि यह पहाड़ी क्षेत्र है और पहाड़ के विकास के लिए ही पृथक राज्य की मांग उठी एवं आंदोलन के बाद राज्य बना परंतु विधायकों ने पहाड़ से पलायन कर देहरादून में अपने आवास निवास बना लिए और अपने बच्चों का लालन-पालन एवं ब्याह शादी आदि भी यही करने तक सीमित रह गए .

कैसे रुकेगा पलायन?
उन्होंने कहा पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले मंत्री ,विधायक वही है जिन्होंने पलायन रोकने की बात कही जो खुद पहाड़ पर नहीं चढ़ना चाहते वो पहाड़ों से पलायन रोकने की बात कैसे कर सकते हैं. इन लोगों को पहाड़ विरोधी ना कहा जाए तो क्या कहा जाए यह लोग कभी भी पहाड़ के हितैषी नहीं हो सकते. पलायन रोकने और पहाड़ का विकास करने जैसी बातें इन लोगों के मुंह से खोखली लगती है.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: 'नतीजों के बाद...', चुनावी प्रचार से दूर बीजेपी सांसद जनरल वीके सिंह का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

301 लीटर की कांवड़ लेकर चल रहा शिवभक्त, गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने की कामना
301 लीटर की कांवड़ लेकर चल रहा शिवभक्त, गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने की कामना
यूपी में मॉनसून सत्र से पहले योगी सरकार पर अखिलेश का तंज, 4 दिन की सरकार...
यूपी में मॉनसून सत्र से पहले योगी सरकार पर अखिलेश का तंज, 4 दिन की सरकार...
गोरखपुर में मासूम की पीट-पीटकर हत्या, पुरानी रंजिश में हमला
गोरखपुर में मासूम की पीट-पीटकर हत्या, पुरानी रंजिश में हमला
संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर करण भूषण का हमला, बोले- नौटंकी करने...
संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर करण भूषण का हमला, बोले- नौटंकी करने...

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
Kitchen Tips: सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
Video: पाकिस्तानी रेंजर ने भारतीय सेना के अधिकारी को किया सैल्यूट, यूजर्स का भर आया दिल
पाकिस्तानी रेंजर ने भारतीय सेना के अधिकारी को किया सैल्यूट, यूजर्स का भर आया दिल
Embed widget