एक्सप्लोरर

Dehradun News: उत्तराखंड में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 PCS अधिकारियों का बदला प्रभार

Uttarakhand News: उत्तराखंड में सोमवार रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है, 23 पीसीएस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है.सरकार ने यह कदम प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया है.

Dehradun News: उत्तराखंड सरकार ने प्रशासनिक सुधार के तहत पीसीएस (प्रांतीय सिविल सेवा) अधिकारियों के पदभार में बड़ा बदलाव किया है. सोमवार देर रात जारी सूची के अनुसार, 23 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. इनमें अपर जिलाधिकारी, डिप्टी कलेक्टर, और नगर आयुक्त जैसे महत्वपूर्ण पदों पर फेरबदल किया गया है. सरकार ने यह कदम प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और सुशासन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया है.

शासन की ओर से जारी सूची के अनुसार, अपर जिलाधिकारी, पिथौरागढ़ के पद पर कार्यरत शिव कुमार बरनवाल को बाल संरक्षण आयोग सचिव का कार्यभार सौंपा गया है. सूचना आयोग सचिव के पद पर कार्यरत अरविंद कुमार पांडेय को टिहरी का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है. टिहरी से अपर जिलाधिकारी कृष्ण कुमार मिश्रा को देहरादून में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) का दायित्व दिया गया है. उत्तराखंड परिवहन निगम महाप्रबंधक के पद पर तैनात अनिल गबर्याल अब पौड़ी के अपर जिलाधिकारी बनाए गए हैं. हरिद्वार में अपर जिलाधिकारी का कार्यभार संभाल रहे प्यारेलाल शाह को उत्तरकाशी के अपर जिलाधिकारी पद पर स्थानांतरित किया गया है.

डिप्टी कलेक्टर स्तर के महत्वपूर्ण तबादले
चंपावत के डिप्टी कलेक्टर सौरभ असवाल को हरिद्वार स्थानांतरित किया गया है. हरिद्वार में तैनात डिप्टी कलेक्टर युक्ता मिश्र को उप सचिव, उत्तराखंड सूचना आयोग का कार्यभार सौंपा गया है. नैनीताल की डिप्टी कलेक्टर रेखा कोहली को पिथौरागढ़ स्थानांतरित किया गया है. नैनीताल में डिप्टी कलेक्टर के रूप में कार्यरत राहुल शाह को पिथौरागढ़ भेजा गया है. 

नैनीताल के डिप्टी कलेक्टर प्रमोद कुमार को बागेश्वर में पदभार ग्रहण करने के लिए भेजा गया है. बागेश्वर की डिप्टी कलेक्टर मोनिका को चंपावत स्थानांतरित किया गया है. यूएस नगर के डिप्टी कलेक्टर गौरव चटवाल को देहरादून में इसी पद पर भेजा गया है. उत्तरकाशी के डिप्टी कलेक्टर नवाजिश खलिक को नैनीताल स्थानांतरित किया गया है. पिथौरागढ़ के डिप्टी कलेक्टर श्रेयस गुनसोला को पौड़ी में स्थानांतरित किया गया है.

नगर आयुक्त और अन्य तबादले
रुड़की के नगर आयुक्त जितेंद्र कुमार को हरिद्वार का डिप्टी कलेक्टर नियुक्त किया गया है. यूएस नगर के डिप्टी कलेक्टर राकेश तिवारी को नगर आयुक्त रुड़की का कार्यभार दिया गया है. टिहरी की डिप्टी कलेक्टर सोनिया पंत को महाप्रबंधक, उत्तराखंड परिवहन निगम के पद पर तैनात किया गया है.

सरकार का मानना है कि इस फेरबदल से प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी और राज्य में विकास कार्यों को गति मिलेगी. अधिकारियों की नई तैनाती से स्थानीय समस्याओं का समाधान करने में मदद मिलेगी. विशेष रूप से बाल संरक्षण आयोग, सूचना आयोग, और उत्तराखंड परिवहन निगम जैसे महत्वपूर्ण संस्थानों को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है. उत्तराखंड में हुए इन तबादलों को शासन के सुशासन और सुधार प्रयासों का हिस्सा माना जा रहा है. इन बदलावों से उम्मीद की जा रही है कि प्रशासनिक कार्यप्रणाली अधिक प्रभावी होगी और राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में विकास को नई दिशा मिलेगी.

ये भी पढे़ं: Jewar Airport कब से होगा शुरू? आ गई फाइनल तारीख, 60 डोमेस्टिक फ्लाइट्स के साथ इन देशों की भी मिलेंगी उड़ानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के सियासी समर में कूदने को तैयार आकाश आनंद, मायावती ने दी जिम्मेदारी
यूपी के सियासी समर में कूदने को तैयार आकाश आनंद, मायावती ने दी जिम्मेदारी
गोंडा पुलिस का गैंगस्टर पर बड़ा प्रहार, 23 लाख की अवैध संपत्ति कुर्क
गोंडा पुलिस का गैंगस्टर पर बड़ा प्रहार, 23 लाख की अवैध संपत्ति कुर्क
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
वाराणसी: शादी के नाम पर लाखों की ठगी, 10 महिलाएं गिरफ्तार
वाराणसी: शादी के नाम पर लाखों की ठगी, 10 महिलाएं गिरफ्तार

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'अफसोस मत जताइए, माफी मांगिए', महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'माफी कहां है?' महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
Embed widget