एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: एक छात्र पर सात शिक्षक फिर भी फेल, सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Uttarakhand News: उत्तराखंड के नैनीताल जिले में हाईस्कूल कक्षा में इस वर्ष केवल एक ही छात्र पंजीकृत था, जिसे पढ़ाने के लिए स्कूल में सात शिक्षक तैनात थे. बावजूद इसके छात्र फेल हो गया है.

Nainital News: उत्तराखंड के नैनीताल जिले में सरकारी शिक्षा व्यवस्था की हकीकत बयां करता एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. ओखलकांडा ब्लॉक स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भद्रकोट में हाईस्कूल कक्षा में इस वर्ष केवल एक ही छात्र पंजीकृत था, जिसे पढ़ाने के लिए स्कूल में सात शिक्षक तैनात थे. इसके बावजूद छात्र उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा में फेल हो गया, जिससे न सिर्फ स्कूल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं, बल्कि पूरे राज्य की ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी बहस शुरू हो गई है.

विद्यालय में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान जैसे सभी विषयों के शिक्षक तैनात हैं. कुल मिलाकर स्कूल में 6 शिक्षक, 1 क्लर्क और 1 भोजनमाता कार्यरत हैं. बावजूद इसके, जब 10वीं कक्षा का एकमात्र छात्र परीक्षा में फेल हो गया, तो यह सवाल उठने लगे कि आखिर शिक्षकों की भरमार होने के बाद भी छात्र को सफलता क्यों नहीं मिल सकी? यह घटना शिक्षा की गुणवत्ता पर सीधा सवाल है.

मुख्य शिक्षा अधिकारी ने भी किया स्कूल का दौरा
मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने स्वयं स्कूल का दौरा किया और छात्र की शैक्षणिक स्थिति का मूल्यांकन किया. उन्होंने बताया कि "छात्र को व्यक्तिगत रूप से परखा गया. उसके लेखन स्तर और समझ से यह स्पष्ट हुआ कि वह विशेष आवश्यकता वाला बच्चा है. उसके मानसिक और शारीरिक विकास में भी बाधा है, जिसे उसके पिता ने भी स्वीकार किया है.

स्कूल की वर्तमान स्थिति की बात करें तो कक्षा 6 से 10 तक अब कुल 12 छात्र पंजीकृत हैं, जिसमें 10वीं कक्षा में अब तीन छात्र पढ़ाई कर रहे हैं. इनमें पिछली बार फेल हुआ छात्र भी शामिल है. शिक्षा विभाग के अनुसार, यह विद्यालय अत्यंत दूरस्थ क्षेत्र में स्थित है, और इसके आसपास 5 से 7 किलोमीटर के दायरे में अन्य इंटर कॉलेज भी हैं, जिसके चलते छात्र संख्या में गिरावट दर्ज की जा रही है.

शिक्षा विभाग ने स्कूली शिक्षकों को दिए सख्त निर्देश 
मामले की गहराई को समझते हुए शिक्षा विभाग ने अब शिक्षकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे आसपास के गांवों से कक्षा 5 पास करने वाले सभी बच्चों को स्कूल लाने का प्रयास करें. विभाग का कहना है कि "कोई भी बच्चा स्कूल से बाहर नहीं रहना चाहिए." इसके साथ ही, नैनीताल जिले के सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और सकारात्मक माहौल बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं.

यह घटना चाहे अकेली क्यों न हो, लेकिन यह पूरे राज्य के ग्रामीण शिक्षा तंत्र की हालत को उजागर करती है. यह दर्शाता है कि केवल संसाधन या शिक्षक पर्याप्त नहीं हैं, जब तक शिक्षा की गुणवत्ता और व्यक्तिगत जरूरतों के अनुसार शिक्षण की व्यवस्था न की जाए. एक छात्र पर सात शिक्षक तैनात हो और फिर भी वह फेल हो जाए, तो यह न सिर्फ जवाबदेही का मामला बनता है, बल्कि यह सोचने पर मजबूर करता है कि सरकारी शिक्षा व्यवस्था में सुधार की कितनी आवश्यकता है. यह घटना शिक्षा नीति, संसाधनों के उपयोग और वास्तविक कार्यान्वयन के बीच की खाई को उजागर करती है. अब देखना होगा कि राज्य सरकार इस तरह के उदाहरणों से क्या सीख लेकर आने वाले दिनों में सुधारात्मक कदम उठाती है.

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के स्कूलों में पढ़ाई जाएगी श्रीमद्भागवत गीता, सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
देहरादून में बड़ा हादसा टला, संतला देवी मंदिर के पास नदी में फंसे 7 लोगों को SDRF ने बचाया
देहरादून में बड़ा हादसा टला, संतला देवी मंदिर के पास नदी में फंसे 7 लोगों को SDRF ने बचाया

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
Embed widget