एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: कर्णप्रयाग में चार दिन से बंद पड़ा नैनीसैंण मोटरमार्ग, ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ भड़का गुस्सा

Uttarakhand News: उत्तराखंड में बीते चार दिनों से कर्णप्रयाग नैनीसैण मोटरमार्ग सड़क धंस जाने की वजह से बंद पड़ा है. हालत ये है कि लोग जान जोखिम में डालकर रास्ता पार करने को मजबूर हैं.

Uttarakhand News: उत्तराखंड में बीते चार दिनों से कर्णप्रयाग (Karnaprayag) नैनीसैण मोटरमार्ग सड़क धंस जाने की वजह से बंद पड़ा है. जिससे कपीरी पट्टी के दर्जनों गांवों का सम्पर्क मुख्य बाजार से कट गया है. ग्रामीण जान जोखिम में डालकर रास्ते से आना-जाना कर रहे हैं. एक प्रसूता की जब तबियत खराब हुई तो भी ग्रामीण इसी क्षतिग्रस्त मार्ग से उसे कर्णप्रयाग अस्पताल तक ले गए. हालत ये है कि लोकनिर्माण विभाग अभी तक सड़क को खोल तक नहीं पाया है. 

बरसाती मौसम में मुसीबत बने दरकते पहाड़

पहाड़ों में मौसम भले ही दिन में साफ है लेकिन अब चटक धूप के कारण पहाड़ियों का दरकना शुरू हो गया है. कही पहाड़ दरकने से मुसीबत हो रही है तो कहीं बारिश की मार ग्रामीणों को झेलनी पड़ रही है. शनिवार रात को हुई तेज मूसलाधार बारिश के कारण कर्णप्रयाग नैनिसेंण मोटरमार्ग पर सड़क धंस जाने के कारण कपीरी पट्टी के दो दर्जन से अधिक गांवो का संपर्क कर्णप्रयाग बाजार से नही हो पा रहा है. लोगों को यहां से आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

जोखिम उठाकर रास्ता पार कर रहे हैं ग्रामीण

बुधवार की सुबह जब यहां पर एक प्रसूता की अचानक तबियत खराब हो गई, तो ग्रामीणों के लिए उसे अस्पताल तक ले जाना एक चुनौती बन गया. सड़क बंद थी जिसके बाद ग्रामीण किसी तरह इस टूटी-फूटी सड़क को पैदल ही पार करते हुए महिला को अस्पताल तक ले गए और उसे अस्पताल में भर्ती कराया. चार दिन बाद भी सड़क के ठीक नहीं होने की वजह से ग्रामीणों में लोक निर्माण विभाग व स्थानीय विधायक के खिलाफ भारी रोष बना हुआ है. 

Shrikant Tyagi Case: श्रीकांत त्यागी मामले में पहले निलंबित हुए थाना प्रभारी, अब मिलेगा इनाम, जानिए- क्या है वजह

दर्जनों गांवों का संपर्क कटा
यहां पर सड़क बन्द है, जनता परेशान है जिस वजह से ग्रामीण जनप्रतिनिधियों व विभाग के चक्कर काट रहे है. ग्रामीणों में विभाग और उनकी लचर व्यवस्था को लेकर काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है. लोगों का कहना है कि चार दिनों से सड़क बन्द होने के बावजूद विभाग कहां पर सोया हुआ है. जनता तो इतनी परेशानी हो रही है और विभाग कछुए की तरह धीरे-धीरे काम कर रहा है. वहीं लोकनिर्माण विभाग के सहायक अभियंता का कहना है कि मार्ग को खोलने के लिए मशीनरी लगी हुई है, लेकिन ये कब तक खुलेगी ये कह पाना मुश्किल है.  

बरसाती सीजन में पहाड़ों से मलबा आ जाने पर सड़क मार्ग जगह-जगह अवरुद्ध हो रहे है. जिससे जनता परेशान है. इस कुदरती आफत के कारण जनता परेशान है और प्रशासन के पास आश्वासन के अलावा कुछ नहीं है.

ये भी पढ़ें- 

Bihar Politics: NDA से JDU के अलग होने पर पहली बार बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, BJP को लेकर किया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chandauli News: 150 साल पुराने मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, गुंबद गिरने से कर्मचारी की मौत
चंदौली: 150 साल पुराने मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, गुंबद गिरने से कर्मचारी की मौत
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
'यह पैसों की नहीं, आस्था की लूट', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'यह पैसों की नहीं, आस्था की लूट', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- युवाओं का रोजगार खा गए
कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- युवाओं का रोजगार खा गए

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
Embed widget