एक्सप्लोरर

विवादों के 'चैंपियन' पर गिरी गाज, बीजेपी ने दिखाया बाहर का रास्ता

उत्तराखंड के विवादित विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का शराब के जाम के साथ तमंचे पर डिस्को वाला वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी ने उन्हें पार्टी से स्थाई निलंबित कर दिया है। अभी तक उन्हें तीन महीने के लिए निलंबित किया गया था।

देहरादून, एबीपी गंगा। आखिरकार विवादों के 'चैंपियन' को बीजेपी ने बाहर का रास्ता दिखा ही दिया। उत्तराखंड बीजेपी के विवादित विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का शराब में धुत तमंचे पर डिस्को वाला वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी ने सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से स्थाई निलंबित कर दिया है। अभी तक उन्हें पार्टी ने तीन महीने के लिए निलंबित किया था।

विवादों के 'चैंपियन' पर गिरी गाज, बीजेपी ने दिखाया बाहर का रास्ता

बीजेपी अनुशासित व सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी: श्याम जाजू

बीजेपी के उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याद जाजू ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर चैंपियन पर पार्टी की ओर से की गई कार्रवाई के बारे में अवगत कराया। श्याम जाजू ने अपने एक बयान में कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित व सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी है। हमारे कार्यकर्ता, पार्टी के पदाधिकारी और पार्टी के जनप्रतिनिधि इनका व्यवहार समाज में कैसा हो, इसके लिए पार्टी की अपनी एक आचार संहिता है। किसी भी जनप्रतिनिथि का गैर जिम्मेदाराना व्यवहार पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी।

'अनुशासन से संबंधित पार्टी किसी भी प्रकार का कोई समझौता नहीं करेगी'

उत्तराखंड के खानपुर से बीजेपी विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो का संज्ञान लेते हुए उन्होंने कहा कि उनको पहले ही पार्टी से तीन महीने के लिए निलंबित किया हुआ है। उनका वीडियो देखने के बाद पार्टी उनपर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई कर रही है। इसके लिए केंद्रीय नेतृत्व को उनके स्थायी निलंबन की संस्तुती कर दी गई है। जाजू ने कहा कि अनुशासन से संबंधित पार्टी किसी भी प्रकार का कोई समझौता नहीं करेगी।

विवादों के 'चैंपियन' पर गिरी गाज, बीजेपी ने दिखाया बाहर का रास्ता

शराब के जाम के साथ तमंचे पर डिस्को वाला वीडियो हुआ था वायरल

गौरतलब है कि बुधवार (10 जुलाई) को सोशल मीडिया पर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वे एक दो नहीं, पूरी तीन रिवॉल्वर और एक असॉल्ट रायफल के साथ गाने की धुन पर ठुमके लगाते दिख रहे थे। उनके हाथ में शराब का जाम भी था। यही नहीं इस दौरान विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन अपशब्द भी कह रहे थे। इस वीडियो से पहले जून महीने में सोशल मीडिया पर उनके दो वीडियो वायरल हुए थे, जिसमें वह एक पत्रकार से अभद्रता करते दिखे थे। इसके बाद पार्टी ने उन्हें तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया था।

पूरे मामले पर चैंपियन की सफाई

वीडियो मामले पर विवाद बढ़ने के बाद चैंपियन ने अपनी सफाई में कहा कि ये वीडियो बहुत पुराना है और कुछ लोग उनकी छवि धूमिल करने के लिए इस तरह के वीडियो वायरल कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह जनता के लिए बेहद अच्छे काम करते हैं, लेकिन कभी भी उनके कामों को नहीं दिखाया जाता है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: ‘403 सीटों पर लड़ेंगे, कहीं नल तो कहीं कमल', RLD के नए प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा
Exclusive: ‘403 सीटों पर लड़ेंगे, कहीं नल तो कहीं कमल', RLD के नए प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा
Mahoba News: महोबा में E-Scooty शोरूम में लगी आग, 20 स्कूटी जलीं; लाखों का नुकसान
महोबा में E-Scooty शोरूम में लगी आग, 20 स्कूटी जलीं; लाखों का नुकसान
पंत की जमीन वाली गुहार पर CM धामी ने दिया जवाब, कहा- 'आप उत्तराखंड के...'
पंत की जमीन वाली गुहार पर CM धामी ने दिया जवाब, कहा- 'आप उत्तराखंड के...'
सपा के समर्थन में खुलकर आई AIMIM, ओम प्रकाश राजभर को सुनाई खरी-खरी
सपा के समर्थन में खुलकर आई AIMIM, ओम प्रकाश राजभर को सुनाई खरी-खरी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget