एक्सप्लोरर

अल्मोड़ा अग्निकांड: वनकर्मियों पर कार्रवाई से IFS अधिकारियों में नाराजगी, कई पदाधिकारियों ने दिए इस्तीफा

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वनाग्नि की घटनाओं को लेकर बेहद सख्त दिखाई दे रहे हैं. अल्मोड़ा अग्निकांड के बाद दो आईएफएस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया था.

Uttarakhand Latest News: उत्तराखंड में आईएफएस एसोसिएशन में दरार पड़ती नजर आ रही है. यहां कई पदाधिकारियों ने अपनी एसोसिएशन से इस्तीफा दे दिया है. कुछ दिन पूर्व अल्मोड़ा में एक भयानक अग्निकांड हुआ था, जिसमें 5 वन कर्मचारियों की जान चली गई थी.

इसके बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त नाराजगी जताते हुए 2 आईएफएस अधिकारियों को सासपेंड कर दिया था, जबकि कुमाऊ के फॉरेस्ट चीफ को मुख्यालय से अटैच कर दिया गया था. इसको लेकर आईएफएस एसोसिएशन में खासी नाराजगी थी क्योंकि एसोसिएशन ने इस विषय पर शासन में कोई बात नहीं रखी. इससे नाराज हो कर कुछ लोगों ने एसोसिएशन से अपना त्यागपत्र दे दिया है.

इस सब के बाद स्थिति यह है कि कई आईएफएस अधिकारियों ने तो अपनी संगठन से ही नाराजगी जताते हुए सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. बताया गया है कि इस्तीफा देने वालों में आईएफएस अधिकारी मनोज चंद्रन, आकाश वर्मा, कोको रोसे और पीके पात्रो का नाम शामिल है.

सीएम धामी से मिलना चाहती है आईएफएस एसोसिएशन

वही संगठन पर भी इस सब के चलते भारी दबाव दिखाई दे रहा है. आईएफएस अधिकारियों का एक संगठन मुख्य सचिव से भी मुलाकात कर चुका है. इसके अलावा विभागीय मंत्री के सामने भी संगठन की तरफ से बात रखी जा चुकी है. आईएफएस अधिकारियों की मांग है कि जिन अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है उन पर सरकार पुनर्विचार करें.

इन सभी स्थितियों के बीच इस आईएफएस एसोसिएशन अब मुख्यमंत्री से मिलना चाहती है, लेकिन मुख्यमंत्री कार्यालय से उन्हें समय नहीं मिल पा रहा है. इसके लिए आईएफएस संगठन ने बाकायदा एक पत्र मुख्यमंत्री कार्यालय को भी भेज दिया है.

कर्मचारियों पर हुई कार्रवाई से नाराज हैं अधिकारी 

वहीं चार आईएफएस अधिकारियों के संगठन से इस्तीफा देने के बाद अब एक और आईएफएस अधिकारी ने संगठन को छोड़ने के संकेत दे दिए हैं. बताया गया है कि धर्म सिंह मीणा ने भी संगठन को एक चिट्ठी लिखी थी, जिसमें अपनी नाराजगी उनकी तरफ से व्यक्त की गई थी.

उधर दूसरी तरफ वन आरक्षी संगठन ने भी पूर्व में 17 वन विभाग के कर्मचारियों पर हुई कार्रवाई पर नाराजगी जताई है और कार्रवाई पर पुनर्विचार करने की मांग की है. इसके अलावा वन आरक्षी संगठन ने भी आईएफएस अधिकारियों पर हुई कार्रवाई को गलत बताते हुए ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई को लेकर दोबारा से विचार करने की मांग की है.

वन अधिकारियों समझा चुके थे सीएम धामी

बता दें कि अल्मोड़ा में हुए अग्निकांड के बाद सेशासन ने सख्ती बरतना शुरू की है. उत्तराखंड में लगातार वनअग्नि की घटनाएं हो रही है. इसको लेकर सीएम धामी कई बार वन अधिकारियों समझा चुके थे कि अपने कार्य के प्रति गंभीरता लाए ताकि वनाग्नि की घटनाओं पर काबू पाया जा सके, लेकिन इन घटनाओं पर लगाम नहीं लग सकी और अल्मोड़ा में एक बार फिर से आग लगने से चार लोगो की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिनको इलाज के लिए एम्स भेजा गया था, जहां इलाज के दौरान एक और व्यक्ति की मौत हो गई थी.

वहीं इस मामले में आईएफएस एसोसिएशन में गहमसन मचा हुआ है, जबकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वनाग्नि की घटनाओं को लेकर बेहद सख्त दिखाई दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें: 'प्रशासनिक विफलता की वजह से यूपी में...', अलीगढ़ मॉब लिंचिंग का जिक्र कर BJP पर भड़के अखिलेश यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या यूपी चुनाव में साइकिल पंचर कर 'हाथ' मजबूत करेगी कांग्रेस? 5 बड़े संकेत
क्या यूपी चुनाव में साइकिल पंचर कर 'हाथ' मजबूत करेगी कांग्रेस? 5 बड़े संकेत
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget