एक्सप्लोरर

उत्तराखंड PWD विभाग का अनोखा फरमान, सेवा पुस्तिका गायब होने पर दो मुट्ठी चावल लाने का कहा

Utttarakhand News: लोहाघाट स्थित लोक निर्माण विभाग (PWD) के राष्ट्रीय राजमार्ग खंड कार्यालय फरमान चर्चाओं में है. पत्र में गायब हुई सेवा पुस्तिका की खोज के लिए चावल लाने की बात कही गई है.

Uttarakhand News: उत्तराखंड के लोहाघाट स्थित लोक निर्माण विभाग (PWD) के राष्ट्रीय राजमार्ग खंड कार्यालय में इन दिनों एक अनोखा फरमान चर्चा का केंद्र बना हुआ है. यहां अधिशासी अभियंता आशुतोष कुमार की ओर से जारी एक आधिकारिक पत्र में गायब हुई सेवा पुस्तिका की खोज के लिए देवी-देवताओं की शरण लेने की बात कही गई है. यह पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.

दरअसल, विभाग में कार्यरत अपर सहायक अभियंता जय प्रकाश की सेवा पुस्तिका कार्यालय की अलमारी से गायब हो गई है. कई दिनों की तलाश और प्रयासों के बावजूद दस्तावेज़ का कोई सुराग नहीं मिला. इसके चलते अधिकारी और संबंधित कर्मचारी मानसिक रूप से काफी परेशान हो गए.

अधिकारी कर्मचारी से चावल लाने की अपील
स्थिति से निपटने के लिए अधिशासी अभियंता ने एक विचित्र लेकिन ‘आस्था-पूर्ण’ सुझाव सामने रखा है. उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की है कि वे 17 मई 2025 को कार्यालय में दो मुट्ठी चावल लेकर आएं, जिन्हें मंदिर में अर्पित किया जाएगा. उनका मानना है कि इस ‘दैवीय उपाय’ से सर्विस बुक की समस्या सुलझ सकती है और देवता स्वयं न्याय करेंगे.

 

लोक निर्माण विभाग का पत्र
लोक निर्माण विभाग का पत्र

इस पत्र के सार्वजनिक होते ही सोशल मीडिया पर इसकी व्यापक चर्चा शुरू हो गई. कुछ लोगों ने इसे सरकारी तंत्र की विफलता और अंधविश्वास का उदाहरण बताया, तो कुछ ने इसे एक अधिकारी की व्यक्तिगत भावना और निराशा की प्रतिक्रिया के रूप में देखा. कई यूजर्स ने तंज कसते हुए इसे “आध्यात्मिक नौकरशाही” का नाम दिया.

... तो क्या अब देवता ढूढ़ेंगे दस्तावेज?
विशेषज्ञों का मानना है कि यह मामला सरकारी दफ्तरों में रिकॉर्ड प्रबंधन और दस्तावेजों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करता है. एक अहम दस्तावेज का यूं गायब होना और फिर आस्था के सहारे समाधान की कोशिश, प्रशासनिक व्यवस्था की कमजोरी को उजागर करता है. अब देखना यह है कि क्या वाकई ‘देवता न्याय करेंगे’ या फिर जिम्मेदारों को दस्तावेज़ ढूंढने और अपनी प्रक्रियाओं को सुधारने की दिशा में ठोस कदम उठाने होंगे.

ये भी पढ़ें: पत्नी की हत्या कर शव के टुकड़ों को मछलियों को खिलाया, सनकी पति की खौफनाक करतूत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैराना सीट पर में मुस्लिम वोटर्स की भूमिका अहम, 2027 के चुनाव में तय करेंगे हार-जीत
कैराना सीट पर में मुस्लिम वोटर्स की भूमिका अहम, 2027 के चुनाव में तय करेंगे हार-जीत
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
दंगाइयों पर इतनी मेहरबानी? मुजफ्फरनगर दंगा केस मामले पर भड़के पूर्व DGP
दंगाइयों पर इतनी मेहरबानी? मुजफ्फरनगर दंगा केस मामले पर भड़के पूर्व DGP
उत्तराखंड की बेटियों को कब मिलेगा मुफ्त सफर? सरकार की ये योजना अटकी
उत्तराखंड की बेटियों को कब मिलेगा मुफ्त सफर? सरकार की ये योजना अटकी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget