एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: 8 जून से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा का स्थानीय लोगों ने किया विरोध, जानें- क्या है मांग

उत्तराखंड में 8 जून से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा का स्थानीय लोगों ने विरेध किया है. लोगों का कहना है एक तो वैश्विक महामारी कोरोना का संक्रमण चरम पर है और फिर यात्रा को लेकर पूरी व्यवस्था भी नहीं है. यात्रा शुरू होने से लोग संक्रमित हो सकते हैं.

देहरादून। 8 जून से शुरू हो रही चारधाम यात्रा को लेकर प्रसाशन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. वहीं, स्थानीय लोगों ने इस यात्रा का विरोध किया है. लोगों का कहना है कि 30 जून तक यात्रा संचालित नहीं की जानी चाहिए. यात्रा को लेकर बदरीनाथ में बैठकों को दौर जारी है जिसमें देवस्थानम बोर्ड, बामणीगांव, माणा, हकूकधारियों, होटल, एसोसिएशन, व्यापार मंडल के लोग शामिल हैं.

ग्रामीणों का कहना है एक तो वैश्विक महामारी कोरोना का संक्रमण चरम पर है और फिर यात्रा को लेकर पूरी व्यवस्था भी नहीं है. बिजली, पानी सहित अन्य व्यवस्थाओं को दुरस्त होने में समय लग सकता है. लोगों का यह भी कहना है कि बदरीनाथ धाम में अभी काफी ठंड है. यात्रा शुरू होने से लोग संक्रमित हो सकते हैं. लोगों ने एसडीएम से मुलाकात कर अपनी पक्ष रखा. वहीं, एसडीएम जोशीमठ ने कहा कि यात्रा को लेकर मूलभूत सुविधाओं को दुरस्त करने को लेकर तैयारियां चल रही हैं. 2 से 3 दिनों बाद व्यवस्था बहाल हो जाएगी.

गौरतलब है कि उत्तराखंड सरकार ने मंगलवार को कहा था कि 8 जून से चारधाम यात्रा सीमित तरीके से शुरू हो जाएगी. प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और राज्य सरकार के प्रवक्ता मदन कौशिक ने बताया था कि '8 जून से चारधाम यात्रा शुरू करने की तैयारियां जारी हैं और यह यात्रा शुरूआत में सीमित तौर पर शुरू होगी और बाद में अन्य राज्य सरकारों से बातचीत करने के बाद इसको दूसरे राज्यों के तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों के लिए भी खोल दिया जाएगा.'

उत्तराखंड: 8 जून से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा का स्थानीय लोगों ने किया विरोध, जानें- क्या है मांग

बता दें कि उत्तराखंड में उच्च हिमालयी क्षेत्रों में स्थित बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर एक से डेढ़ माह पहले खुल चुके हैं लेकिन कोरोना संकट के चलते उन्हें अभी श्रद्धालुओं के लिए नहीं खोला गया है. यह पहला अवसर होगा जब कोरोना महामारी के चलते तीर्थ यात्री चार धाम के दर्शन से वंचित हैं. गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट 24 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पर्व पर खोले गये थे जबकि केदारनाथ मंदिर के कपाट 29 अप्रैल को और बदरीनाथ के द्वार 15 मई को खोले गये थे.

उत्तराखंड में नहीं सताएगी गर्मी, मौसम विभाग की भविष्यवाणी- 4 से 6 जून के बीच होगी अच्छी बारिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget