एक्सप्लोरर

Uttarakhand: खटीमा में दिन दहाड़े तमंचे की नोंक पर हुई थी बैंक लूट, 19 दिन बाद ऐसे गिरफ्त में आए 2 आरोपी

Uttarakhand News: खटीमा में 6 अप्रैल को हुई बैंक लूट मामले का खुलासा हो गया है. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इनके पास से 1 लाख 70 हजार रुपये बरामद हुए हैं.

Uttarakhand News: खटीमा कोतवाली क्षेत्र के झनकट कस्बे में 6 अप्रैल को हुई बैंक लूट मामले का खटीमा पुलिस ने खुलासा कर दिया है. एसएसपी उधम सिंह नगर मंजूनाथ ने इस लूट की वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि इस वारदात में शामिल तीन आरोपियों में से दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इनके पास से एक लाख सत्तर हजार की नगदी भी बरामद की गई है. इसके साथ ही बैंक लूट मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी ने 20 हजार और डीआईजी कुमाऊं ने 25 हजार नगद का पुरस्कार देने की घोषणा की.

बैंक लूट वारदात का खुलासा
दरअसल ये पूरा मामला बीते 6 अप्रैल का है जब खटीमा कोतवाली क्षेत्र के झनकट कस्बे में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में दिन दहाड़े बैंक कर्मियों को गन प्वाइंट में रख हुई चार लाख बयालिस हजार रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था. पुलिस ने 20 दिन के भीतर अब इसका खुलासा कर दिया है. एसओजी व सर्विलांस टीम सहित विभिन्न थानों की पुलिस टीम ने इस लूट के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजू नाथ टीसी ने बताया कि पुलिस इस मामले की छानबीन के लिए 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन किया जिसके बाद पुलिस टीम के सफलता प्राप्त हुई है. 

दो आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार

पुलिस के मुताबिक लूट में तीन आरोपी शामिल थे जिनमें दो बैंक के अंदर व एक बैंक के बाहर रेकी कर रहा था. लूट के बाद ग्रामीण रास्तों से होकर ये तीनों आरोपी बरेली एक होटल पर पहुंचे थे. उसी होटल से आरोपियों की पहचान कर पुलिस ने दो को गिरफ्तार किया है जबकि एक अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. गिरफ्तार आरोपियों में खटीमा का ही रहने वाल पशुपति नाथ और राजस्थान के झुंझुनूं का रहने वाला नरेन्द्र कुमार शामिल है. पुलिस को इनके पास से 1 लाख 70 हजार की नकदी भी बरामद हुई है. जबकि एक अन्य आरोपी ललित मानवेंद्र सिंह अभी भी फरार चल रहा है. पुलिस को इनके पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया 120 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस मिला है. इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल को भी बरामद किया है. 

खुलासा करने वाली टीम को इनाम

पुलिस के मुताबिक आरोपी नरेंद्र कुमार ने बैंक लूट से 50 हजार और पशुपति नाथ ने 20 हजार रुपये खर्च करने की बात बताई है. बाकी बचा हुआ पैसा फरार तीसरे आरोपी के पास है. पुलिस जल्द ही तीसरे आरोपी को पकड़ने का दावा कर रही है. एसएसपी ने बताया कि इस वारदात का खुलासा करने वाली पुलिस की टीम को 20 हजार और डीआईजी कुमाऊं की तरफ से 25 हजार बतौर इनाम दिए गए हैं.  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
आजम खान की पत्नी से मिले राहुल गांधी के करीबी नेता, सियासी हलचल तेज
आजम खान की पत्नी से मिले राहुल गांधी के करीबी नेता, सियासी हलचल तेज

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget