एक्सप्लोरर

Khatima: खटीमा में सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से हो रही प्लॉटिंग पर प्रशासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश

Khatima News: तहसीलदार ने स्थानीय पटवारी को सरकारी वर्ग 4 की भूमि पर अवैध प्लाटिंग को रोके जाने के संबंधी पूरी जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश भी दिया और अवैध पुलिया को तोड़ने के भी निर्देश दिए.  

Khatima News: खटीमा की खेतलसंडा खाम गांव में वर्ग 4 की भूमि पर अवैध रूप से कुछ भू माफियाओं (Land Mafia) द्वारा प्लाटिंग करने का मामला सामने आया है जिसके बाद तहसीलदार ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया और वर्ग 4 की भूमि पर बनी अवैध रूप से पुलिया को तोड़ने का निर्देश दिया. इसके साथ ही तहसीलदार ने वर्ग 4 की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग (Illigal Ploting) करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करने की बात कही. 

अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई के आदेश

उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रदेश में अनाधिकृत रूप से बन रही कॉलोनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं. इसी क्रम में उधम सिंह नगर की खटीमा तहसील को अवैध रूप से कॉलोनी काटे जाने की सूचना मिली, जिसके बाद तहसीलदार के नेतृत्तव में राजस्व विभाग की टीम खेतलसंडा खाम गांव में पहुंची जहां उन्होंने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया. जिसके बाद तहसीलदार ने खेतलसंडा खाम गांव के पटवारी को वर्ग 4 की भूमि पर अवैध प्लाटिंग के मामले में जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए.

तहसीलदार शुभांगिनी सिंह ने मीडिया को बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि खेतलसंडा खाम गांव में अनाधिकृत रूप से कॉलोनी काटी जा रही है, जिस पर उन्होंने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया तो उन्होंने पाया है कि बगैर परमिशन के सरकारी वर्ग 4 की भूमि पर पुलिया बनाई गई है. जिससे प्रतीत हो रहा है कि यहां पर अवैध रूप से प्लॉटिंग की जा रही है. उन्होंने स्थानीय पटवारी को तत्काल अवैध रूप से बनाई गई पुलिया को तोड़ने के निर्देश दिए, साथ ही सरकारी वर्ग 4 की भूमि पर किसी भी प्रकार की अवैध प्लाटिंग को रोके जाने के संबंधी पूरी जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश भी दिया है. 

ये भी पढ़ें- Greater Noida: गौतमबुद्धनगर की इन 18 सड़कों पर नहीं मिलेगी एंट्री, लग सकता है तगड़ा जाम; डायवर्जन लागू 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड चुनाव से पहले धामी सरकार की नई रणनीति, कांग्रेस ने उठाए सवाल
उत्तराखंड चुनाव से पहले धामी सरकार की नई रणनीति, कांग्रेस ने उठाए सवाल
सपा में कार्यकर्ताओं को क्या मिला? बीजेपी सांसद अखिलेश यादव को लिखेंगे लेटर
सपा में कार्यकर्ताओं को क्या मिला? बीजेपी सांसद अखिलेश यादव को लिखेंगे लेटर
CM योगी के शहर में डुप्लीकेट वोट..., अखिलेश के दावे से मची हलचल
CM योगी के शहर में डुप्लीकेट वोट..., अखिलेश के दावे से मची हलचल
'मगरमच्छ कहे मैंने...', समाजवादी पार्टी सीएम योगी का बड़ा हमला
'मगरमच्छ कहे मैंने...', समाजवादी पार्टी सीएम योगी का बड़ा हमला

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget