एक्सप्लोरर

केदारनाथ यात्रा पर लगी अस्थाई रोक, सोनप्रयाग-मुनकटिया के बीच मार्ग ध्वस्त, 40 श्रद्धालुओं का रेस्क्यू

Kedarnath Yatra 2025: बीती रात भारी बारिश की वजह से सोनप्रयाग शटल सेवा वाहन के पास और मुन कटिया में ऊपरी पहाड़ी से लगातार मलबा और बोल्डर गिर रहा है, जिसकी वजह से यात्रा पर अस्थाई रोक लगाई गई है.

Kedarnath Yatra 2025: उत्तराखंड में खराब मौसम का असर चारधाम यात्रा पर भी देखने को मिल रहा हैं. भारी बारिश की वजह से लैंड स्लाइड हो रही हैं. इसी क्रम में केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग-गौरीकुण्ड के बीच मुनकटिया में मार्ग ध्वस्त हो गया है, जिसकी वजह से केदारनाथ यात्रा को अस्थाई तौर पर रोक दिया है. रास्ता टूटने की वजह से रास्ते में कई श्रद्धालु फँस गए हैं जिनका रेस्क्यू किया जा रहा है. 

पिछले दस दिनों में ये दूसरी बार है जब केदारनाथ यात्रा को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा है. इससे पहले भी सोनप्रयाग के पास ख़राब मौसम की वजह से यात्रा को रोका गया था.  बीती रात भारी बारिश की वजह से एक बार फिर से सोनप्रयाग शटल सेवा वाहन के पास और मुन कटिया में ऊपरी पहाड़ी से लगातार मलबा और बोल्डर गिर रहे हैं. बारिश की वजह से रास्ते को भी काफी नुक़सान हुआ है. 

एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तैनात
केदारनाथ मार्ग पर रास्ता टूटने की वजह से  केदारनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे 40 से ज्यादा यात्री फंस गए, देर रात 10 बजे से ये सभी यात्री स्लाइड जोन में फंस गए थे. जिसके बाद एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने मोर्चा संभाला और लोगों का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. खतरे वाली जगहों पर टीम तैनात रही और एक-एक श्रद्धालुओं का रेस्क्यू किया गया. 

एसडीआरएफ के जवानों ने सुरक्षित रास्ता देकर सभी 40 श्रद्धालुओं को निकाल कर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया. पहाड़ों से आए मलबे की वजह से अभी भी रास्ता पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है, ऐसे में ऊपर से आने वाले श्रद्धालुओं को एसडीआरएफ की टीम लगातार सुरक्षित एरिया में पहुंचाने में जुटी है. रास्ता टूटने की वजह केदारनाथ यात्रा को अस्थाई तौर पर रोका गया है. पिछले दस दिनों में ये दूसरी बार है जब केदारनाथ यात्रा को रोकना पड़ा है.

बता दें कि पिछले साल 31 जुलाई 2024 को भी केदारनाथ यात्रा मार्ग पर आपदा की वजह से सोनप्रयाग-गौरीकुण्ड मार्ग के बीच 6 किमी हाईवे जगह-जगह ध्वस्त हो गया था,  जिसमें हजारों यात्री फंस गए थे. जिसके बाद प्रशासन ने उनका रेस्क्यू किया था. बता दें कि बारिश के मौसम में पहाड़ों पर अक्सर लैंड स्लाइड का खतरा बढ़ जाता है. प्रशासन की ओर से भी लोगों को मौसम को देखते हुए ही यात्रा करने की सलाह दी गई है. 

इनपुट- रोहित डिमरी 

यूपी में बारिश का सिलसिला जारी, आज इन जिलों के लिए जारी की गई चेतावनी, जानें- आपके शहर का मौसम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपोत्सव-2026 से पहले अयोध्या में UPSTDC की सौगात, 6 घंटे में होंगे धार्मिक स्थलों के दर्शन
दीपोत्सव-2026 से पहले अयोध्या में UPSTDC की सौगात, 6 घंटे में होंगे धार्मिक स्थलों के दर्शन
'UP में UCC' वाले अमित शाह के ऐलान पर कपिल सिब्बल बोले- पहले भी कई ख्वाब दिखाए
'UP में UCC' वाले अमित शाह के ऐलान पर कपिल सिब्बल बोले- पहले भी कई ख्वाब दिखाए
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
मौसम विभाग के येलो अलर्ट के बाद CM धामी के निर्देश, आपदा प्रबंधन अलर्ट मोड पर
मौसम विभाग के येलो अलर्ट के बाद CM धामी के निर्देश, आपदा प्रबंधन अलर्ट मोड पर

वीडियोज

Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget