एक्सप्लोरर

UP Weather: यूपी में बारिश का सिलसिला जारी, आज इन जिलों में चेतावनी, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में आज भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. इस दौरान पूर्वी यूपी के ज्यादातर इलाकों में बारिश होगी, जबकि पश्चिमी हिस्सें कुछ स्थानों पर हल्की बारिश का अनुमान है.

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय है, जिसकी वजह से पिछले कुछ दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है. प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए हुए हैं. बुधवार को भी झांसी और प्रयागराज समेत कई जगहों पर तेज बारिश हुई. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में आज भी बारिश का दौर जारी रहेगा. इस दौरान पूर्वी यूपी के ज्यादातर हिस्सों में बारिश हो सकती हैं हालांकि पश्चिमी यूपी कुछ जगहों पर बारिश की बौछारें पड़ने का अनुमान है. 

मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को पूर्वी यूपी के कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना है, हालांकि यहां किसी तरह की चेतावनी नहीं दी गई है.

वहीं पूर्वी यूपी के अनेक स्थानों पर पर आज झमाझम बारिश होने के आसार जताए गए हैं. इन इलाकों में मेघ गर्जन के साथ बिजली गिरने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है.  4 से 6 जुलाई को पश्चिमी यूपी के ज़्यादातर हिस्सों में जोरदार बारिश होगी.

8 जुलाई तक जारी रहेगा बारिश का सिलसिला
यूपी में बारिश की वजह से मौसम सुहाना हो गया है. तापमान में भी खासी गिरावट आई है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. अगले पांच दिन तक प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं आएगा. इस हफ्ते ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान हैं. 8 जुलाई तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा.

प्रदेश में आज गुरुवार को ललितपुर, झांसी, हमीरपुर, महोबा, बांदा, कौशांबी, चित्रकूट, प्रयागराज, संत रविदास नगर, मीरजापुर, वाराणसी और चंदौली में अनेक जगहों पर तेज बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि सोनभद्र में आज भारी से भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है. 

इन जिलों में मेघ गर्जन के साथ बारिश 
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, ग़ाज़ियाबाद,  हापुड़, नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कांशीराम नगर, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, इटावा, कन्नौज, औरैया, जालौन, कानपुर, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़, जौनपुर और गाजीपुर में अनेक जगहों पर मेघ गर्जन के साथ बारिश होने का अलर्ट है.  प्रदेश के बाकी हिस्सों में भी हल्की बौछारें पड़ने का अनुमान हैं लेकिन, किसी तरह का अलर्ट नहीं है.  

विपक्ष कांवड़ियों को मीट खिलाना या दारू पिलाना चाह रहा है? भड़क उठे हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget