एक्सप्लोरर

Kedarnath Yatra: लिनचौली में कंडी से 200 फीट गहरी खाई में गिरकर बच्चे मौत, नेपाली मजदूर के खिलाफ मामला दर्ज

Kedarnath Yatra 2024: केदारनाथ पैदल मार्ग में लिनचोली के पास कंडी से गिरकर एक बच्चे की मौत हो गई. बताया जा रहा है इस बच्चे को एक नेपाली मजदूर अपनी कंडी से केदारनाथ ले जा रहा था.

Kedarnath Dham Yatra 2024: केदारनाथ पैदल मार्ग (Kedarnath Route) में लिनचोली के पास कंडी से गिरकर एक बच्चे की मौत हो गई. बताया जा रहा है इस बच्चे को एक नेपाली मजदूर अपनी कंडी से केदारनाथ ले जा रहा था, मगर रास्ते में कंडी से बच्चा 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया. घटना के बाद से मजदूर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मामले में सोनप्रयाग कोतवाली (Sonprayag) में नेपाली मजदूर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है, पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई हैं. 

200 फीट गहरी खाई में गिरा बच्चा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते दो दिन पहले आगरा का एक परिवार केदारनाथ यात्रा के लिए आया था. पति, पत्नी के साथ दो बच्चे भी साथ में चल रहे थे. गौरीकुंड से वो लोग घोड़े से चले और भीमबली में सभी उतर गए. इस बीच पैदल चलते हुए 5 साल के शिवा ने माता-पिता को कहा कि उसे चलने में परेशानी हो रही है, जिसके बाद उन्होंने बच्चे को एक नेपाली मजदूर की कंडी पर सवार कर दिया और खुद पैदल चलने लगे. इसी दौरान बड़ी लिनचोली के पास बच्चा कंडी से दो सौ मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई. 

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

इस घटना के बाद मजदूर फौरन वहां से फरार हो गया. माता-पिता को रास्ते से कुछ लोगों ने बच्चे के गिरने की सूचना दी, जिसके बाद आनन-फानन में माता-पिता लिनचोली पहुंचे और पुलिस को मामले के बारे में बताया, जिसके बाद बच्चे की तलाश शुरू की गई. पुलिस और एसडीआरएफ ने खोजबीन करते हुए लिनचोली के पास दो सौ मीटर नीचे गहरी खाई से बच्चे के शव को बरामद किया. माता-पिता के पास नेपाली मजदूर की कोई पहचान नहीं थी, जिससे पुलिस को उक्त मजदूर की पहचान करना मुश्किल हो रहा है. इस मामले में मजदूर की लापरवाही सामने आ रही है. 

पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि बीते दो दिन पहले लिनचोली के पास आगरा निवासी 5 साल के बच्चे शिवा गुप्ता की कंडी से गिरकर मौत हुई है. यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है. पुलिस ने सोनप्रयाग कोतवाली में नेपाली मजदूर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है, जबकि उसकी तलाश की जा रही है. मजदूर कौन था, इसकी कोई ठोस पहचान नहीं हुई है, मगर बच्चे के माता-पिता की ओर से दिए गए हुलिए के आधार पर पुलिस तलाश कर रही है. 

पुलिस ने यात्रियों से की अपील 
वहीं दूसरी तरफ इस घटना के बाद पुलिस ने केदारनाथ की यात्रा पर आए तीर्थयात्रियों से अपील की है कि जब भी वो स्वयं या परिवार के किसी भी सदस्य को घोड़े-खच्चर या डंडी-कंडी में बैठाते हैं तो इससे पहले संबंधित मजदूर, हॉकर और डंडी-कंडी संचालक की आईडी और फोटो जरूर लें. ताकि किसी भी परेशानी पर आसानी से उस तक पहुंचा जा सके. 

ये भी पढ़ें- 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
Video: शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
Embed widget