एक्सप्लोरर

Uttarakhand Helicopter Crash: केदारनाथ से फाटा जा रहा हेलिकॉप्‍टर क्रैश, पायलट समेत सात की मौत, सीएम धामी ने दिए जांच के आदेश

उत्तराखंड (Uttarakhand) स्थित केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) से दो किमी पहले एक हेलिकॉप्टर क्रैश (Helicopter Crash) हुआ है. जिस वक्त ये हादसा हुआ हेलिकॉप्टर में सात लोग सवार थे.

Uttarakhand Helicopter Crash: उत्तराखंड (Uttarakhand) स्थित केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) से दो किमी पहले एक हेलिकॉप्टर क्रैश (Helicopter Crash) हुआ है. ये हेलिकॉप्टर केदारनाथ से वापस लौट रहा था, उसी वक्त ये हादसा हुआ है. जहां पर ये हादसा हुआ है वो केदारनाथ धाम जाने वाला पुराना रास्ता था. हादसे के वक्त हेलिकॉप्टर में सात लोग सवार थे. इस हादसे में सभी सवार लोगों की मौत हो गई है. 

केदारनाथ से फाटा आ रहा आर्यन कंपनी का हेलीकॉप्टर मंगलवार को क्रैश हो गया. जिस वक्त हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ, तब उसमें पायलट समेत सात लोग सवार थे. सभी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है. हेलिकॉप्टर क्रैश की वजह खराब मौसम को बताया जा रहा है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये हेलिकॉप्टर केदारनाथ से फाटा जाने के लिए रवाना हुआ था. इसी दौरान हादसा हुआ है. 

इस घटना पर दुख जताते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जांच के आदेश दिए हैं. सीएम धामी ने अपने ट्वीट में लिखा, "केदारनाथ के समीप गरुड़ चट्टी में दुर्भाग्यपूर्ण हेलीकॉप्टर क्रैश में कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है. राहत और बचाव कार्य हेतु SDRF और जिला प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है. इस दुखद घटना के विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए है."

रेस्क्यू ऑपरेशन
गरुड़ चट्टी के पास हुए इस हेलिकॉप्टर क्रैश के बाद मौके पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू के लिए रवाना हो गई है. वहीं एसडीआरएफ के डीआईजी रिद्धिमा ने इस हादसे के संबंध में जानकारी दी है. उन्होंने कहा, "एसडीआरएफ और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है. मौसम खराब होने के वजह से ये हादसा हुआ है. ये हादसा सुबह 11.50 बजे हुआ है. रेस्क्यू में भी खराब मौसम बाधा बन रहा है."

मुख्यमंत्री के विशेष प्रधान सचिव अभिनव कुमार ने कहा है, "फाटा से केदारनाथ तीर्थयात्रियों को ले जा रहा एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. राहत एवं बचाव कार्य के लिए प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई हैं. फाटा में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना में 6 लोगों की मृत्यु हुई." इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. जिसमें स्पष्ट देखा जा सकता है कि वहां घना कोहरा छाया हुआ हुआ है. इसमें हेलिकॉप्टर धू-धूकर जलता हुआ दिखाई दे रहा है.

Kedarnath Helicopter Crash: केदारनाथ में अब तक कितने हेलीकॉप्टर हादसे हुए हैं? जानिए- किस हादसे में हुईं हैं कितनी मौतें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवबंद में सपा-बीजेपी के साथ BSP भी बदलेगी सियासी समीकरण, जानें इस सीट का पूरा विश्लेषण
देवबंद में सपा-बीजेपी के साथ BSP भी बदलेगी सियासी समीकरण, जानें इस सीट का पूरा विश्लेषण
सपा चीफ अखिलेश यादव बोले- 'ऊपर वाले की लाठी में आवाज नहीं होती'
सपा चीफ अखिलेश यादव बोले- 'ऊपर वाले की लाठी में आवाज नहीं होती'
'चारा घोटाले से भी...', योगी सरकार की गोमूत्र योजना पर बोली कांग्रेस
'चारा घोटाले से भी...', योगी सरकार की गोमूत्र योजना पर बोली कांग्रेस
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget