एक्सप्लोरर

Kainchi Dham: कैंची धाम मंदिर में 15 जून को मनाया जाएगा 60 वां स्थापना दिवस, जानिए क्या है रूट और किराया

उत्तराखंड में कैंची धाम मंदिर के स्थापना दिवस पर 15 जून को विशाल मेला लगेगा. जिसके लिए भवाली से 350 टैक्सी और हल्द्वानी से भवाली तक 50 बस लगाई गई है. वहीं श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था भी है.

Kainchi Dham Temple: विश्व प्रसिद्ध बाबा नीम करोली महाराज के कैंची धाम मंदिर के स्थापना दिवस हर साल 15 जून को एक विशाल मेला लगता है. इस मेले देश और विदेश के लाखों को श्रद्धालु पहुंचकर बाबा नीम करौली महाराज का दर्शन करते हैं. हर साल मेले में बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन एवं पुलिस ने तैयारियां पूरी कर लीं है.

कैंची धाम मंदिर के स्थापना दिवस के अवसर पर नैनीताल जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की तरफ से यातायात की समस्या से निपटने के लिए शटल सेवा की शुरुआत की गई. श्रद्धालुओं को हल्द्वानी से भीमताल तक पहुंचाने के लिए शटल सेवा सेवा की शुरुआत की गई है, ये सेवा 14 और 15 जून तक रहेगी. जिला प्रशासन ने कहा कि कैंची धाम मंदिर की स्थापना दिवस के अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है. इसीलिए यात्रा को सुगम बनाने के लिए शटल बस सेवा की शुरुआत की गई है, ताकि जगह-जगह लगने वाले जाम की स्थिति से निपटा जा सके और श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम और सरल बनाया जा सके.

भवाली से कैंची धाम मंदिर तक चलेगी 350 टैक्सी
कैंची धाम मंदिर के स्थापना दिवस के अवसर पर कैंची आने वाले श्रद्धालुओं को अपने दोपहिया और चार पहिया वाहनों को भवाली में ही रोक दिया जाएगा. श्रद्धालुओं अपने वाहनों को अलग अलग पार्किंग में पार्क कर सकते हैं, यहां से श्रद्धालु शटर सेवा में लगीं टैक्सी में बैठकर कैंची धाम मंदिर जा सकतें हैं. शटर सेवा में लगें वाहनों का भवाली से कैंची धाम तक का प्रति व्यक्ति किराया 50 रुपये निर्धारित किया गया है.

हल्द्वानी से भवाली तक शटल सेवा में लगाई गई 50 बस
देश और विदेश से आने वाले बाबा नीम करोली महाराज के भक्तों के लिए हल्द्वानी से भवाली तक पहुंचने के लिए शटल बस सेवा में उत्तराखंड रोडवेज एवं कुमाऊं मोटर ओनर्स की 50 बस लगाईं गई है. इन बसों में एक तरफ का प्रति व्यक्ति किराया 100 रुपए निर्धारित किया गया है, शटल सेवा में लगीं गाड़ियों पर किराया भी लिखा जाएगा. ताकि श्रद्धालुओं को कोई भी वाहन संचालक अधिक पैसे ना वसूल सकें.

3.5 लाख भक्तों के लिए प्रसाद की व्यवस्था 
विश्व विख्यात बाबा नीम करोली महाराज के कैंची धाम मंदिर के 60 वें स्थापना दिवस को लेकर मंदिर प्रशासन की तरफ से तैयारियां पूरी कर ली है. मंदिर प्रशासन की तरफ से इस साल 3 लाख 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के लिए मालपुआ के प्रसाद की व्यवस्था की गईं हैं, 15 जून को सुबह मंदिर में भोग लगाने के बाद से भक्तों को वितरित किया जाएगा.

ये भी पढे़ें: यूपी में बीजेपी के पदाधिकारियों ने दी अधूरी जानकारी! बीजेपी बैठक से बाहर आई बड़ी खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget