एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में भारी बारिश के बाद तबाही से कई जगहों पर भूस्खलन, पत्थर गिरने से एक की मौत

Uttarakhand News: उत्तराखंड में बीती रात से मूसलाधार बारिश ने आफत मचा रखी है. पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों में भूस्खलन की घटनाओं की खबरें सामने आ रही हैं.

उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक लगातार हो रही बारिश ने तबाही मचा दी है. बीती रात से जारी बारिश के चलते कई इलाकों में भूस्खलन और हादसों की खबरें सामने आ रही हैं. पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट और देहरादून जिले के विकासनगर क्षेत्र में दो अलग-अलग हादसों में एक महिला मलबे में दब गई जबकि एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई.

डीडीहाट नगर पालिका के पोस्ट ऑफिस वार्ड की नई बस्ती में धर्मा देवी का दो मंजिला मकान और उससे सटी गौशाला भूस्खलन की चपेट में आ गए. बताया जा रहा है कि सुबह अचानक ऊपर की पहाड़ी से मलबा गिरा, जिससे मकान और गौशाला दोनों दब गए. हादसे के वक्त धर्मा देवी की 50 वर्षीय बहू गौशाला में मौजूद थी, जो मलबे में दब गई.

घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची एसडीएम

जानकारी मिलते ही एसडीएम खुशबू पांडे के नेतृत्व में पुलिस, एसएसबी और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया. जेसीबी मशीनों से मलबा हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है.

इस हादसे में धर्मा देवी के पड़ोसी भूपाल सिंह का छह कमरों वाला मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि समय रहते भूपाल सिंह और उनके परिवार के छह सदस्य बाहर निकलने में सफल रहे, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई.

बारिश के कारण कई सड़कें बंद

पिथौरागढ़ जिले में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है. डीडीहाट, धारचूला और मुनस्यारी समेत कई क्षेत्रों में स्थिति गंभीर बनी हुई है. दो दर्जन से अधिक सड़कें बंद हैं और कई घरों को खतरा बना हुआ है.

देहरादून जिले के चकराता क्षेत्र में भी एक दर्दनाक हादसा हुआ. देहरादून से चार दोस्त बाइक पर चकराता घूमने निकले थे. कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर जजरेड के पास अचानक ऊपर से भारी पत्थर गिर गया, जिसकी चपेट में 22 वर्षीय विनय आ गया.

पत्थर गिरने से युवक की मौत

विनय को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहिया ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. विनय मूल रूप से दरेसी, लुधियाना (पंजाब) का रहने वाला था और वर्तमान में देहरादून के रायपुर आमवाला में रह रहा था.

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मौसम को देखते हुए सावधानी बरतें, अनावश्यक यात्रा से बचें और पहाड़ी क्षेत्रों में सतर्क रहें. मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में आगामी दिनों में और बारिश की संभावना जताई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
Varanasi News: बच्चे का पेंट में निकला टॉयलेट तो भड़की टीचर, जला दिया मासूम का प्राइवेट पार्ट
वाराणसी: बच्चे का पेंट में निकला टॉयलेट तो भड़की टीचर, जला दिया मासूम का प्राइवेट पार्ट
कांवड़ यात्रा से पहले यूपी सरकार मुस्तैद, अतिरिक्त बसें और 24x7 कंट्रोल रूम की तैयारी
कांवड़ यात्रा से पहले यूपी सरकार मुस्तैद, अतिरिक्त बसें और 24x7 कंट्रोल रूम की तैयारी
Mahoba News: 'पापा ने ही मम्मी को मारा...', 5 साल के मासूम की गवाही ने खोली दरिंदे पिता की करतूत
महोबा: 'पापा ने ही मम्मी को मारा...', 5 साल के मासूम की गवाही ने खोली दरिंदे पिता की करतूत

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
PM Kisan Yojana: इन किसानों की अटकेगी अगली किस्त, जानें वजह
PM Kisan Yojana: इन किसानों की अटकेगी अगली किस्त, जानें वजह
Embed widget