एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: उत्तराखंड में खनन के आदेश पर घिरी सरकार, हरीश रावत ने लगाया 'खनन प्रेम' का आरोप, बीजेपी ने किया पलटवार

Uttarakhand: उत्तराखंड में खनन के आदेश को लेकर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने आ गई हैं. नए आदेश में प्रमुख सचिव ने पुलों के आसपास होने वाले खनन की दूरी 1 किमी से घटाकर 100 मीटर कर दिया गया है.

Harish Rawat on Mining in Uttarakhand: उत्तराखंड सचिवालय में तैनात प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग (Public Works Department) आर के सुधांशु के द्वारा किए गए खनन के आदेश के बाद बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congress) आमने-सामने आ गई हैं. दो दिन पहले प्रमुख सचिव ने पुलों के आसपास होने वाले खनन को 1 किलोमीटर के दायरे में प्रतिबंधित करते हुए आदेश जारी किया था. लेकिन आज उसी आदेश में संशोधन करते हुए 1 किलोमीटर की दूरी के बजाय उसको 100 मीटर कर दिया गया है. हरीश रावत (Harish Rawat) ने जहां सरकार पर खनन प्रेम का आरोप लगाया तो वहीं दूसरी बीजेपी ने कहा कि वो सिर्फ बरगलाने का काम कर रहे हैं.

खनन के आदेश पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने

खनन को लेकर आदेश में हुए संशोधन के बाद ये तो साफ नहीं हो पाया है कि आखिरकार आदेश के पीछे क्या मंशा होगी, लेकिन बैठे-बैठे कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को सरकार को घेरने के लिए मुद्दा हाथ जरूर लग गया है. हरीश रावत पहले से ही धामी सरकार पर खनन प्रेम का आरोप लगा चुके हैं. इस बीच खनन के आदेश में हुए संशोधन के बाद हरीश रावत ने एक बार फिर पुष्कर सिंह धामी सरकार पर हमला बोल दिया. उन्होंने कहा कि आदेश में संशोधन करना केवल खनन को लेकर है. यह सब कुछ खनन के लिए किया जा रहा है. सरकार खनन प्रेम में डूबी है.
UP Monsoon Session: विधानसभा में योगी सरकार पर जमकर बरसे अखिलेश यादव, बिना नाम लिए ब्रजेश पाठक पर यूं साधा निशाना

बीजेपी का कांग्रेस पर पलटवार
वहीं सरकार की ओर से अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी नेता सुरेश जोशी का कहना है कि शुरू से ही उत्तराखंड में पुलों के आसपास 100 मीटर तक ही प्रतिबंधित क्षेत्र का प्रावधान रहा है. कांग्रेस केवल बरगलाने का काम रही है. अगर कोई आदेश ऐसा उनके पास हैं जिसमें 1 किलोमीटर किया गया है तो वो उस आदेश को सार्वजनिक करे.

हालांकि इस पूरे मामले में उत्तराखंड शासन में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है ना ही वो मीडिया का सामना कर रहे है. लेकिन इतना जरूर है कि 2 दिन पहले 1 किलोमीटर दूरी का आदेश जारी करने वाले आर के सुधांशु ने उस आदेश में संशोधन करते हुए 1 किलोमीटर को 100 मीटर की दूरी में समेट दिया है जिसपर सवाल उठना तो लाजमी है. 

ये भी पढ़ें- 

जौहर विश्वविद्यालय में जमीन के नीचे दबी मिली नगर पालिका की सफाई मशीन, आजम खान समेत चार पर FIR

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भाषा अनेक, भाव एक' के मंत्र के साथ गूंजा ‘सनातनी शंखनाद’
'भाषा अनेक, भाव एक' के मंत्र के साथ गूंजा ‘सनातनी शंखनाद’
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget