एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: हर विकासखंड में CBSE पैटर्न में दो विद्यालयों को संचालित करेगी सरकार, शिक्षा मंत्री ने किया उद्घाटन 

उत्तराखंड में सीबीएसई पैटर्न से संचालित होने वाले 190 अटल उत्कृष्ट विद्यालय संचालित किए जाएंगे. शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने खटीमा में इसका उद्घाटन किया. 

Uttarakhand CBSE Pattern School: उत्तराखंड सरकार सूबे के प्रत्येक विकासखंड में सीबीएसई पैटर्न में दो विद्यालयों को संचालित करने जा रही है. इसी योजना के तहत आज खटीमा विकासखंड में भी थारू राजकीय इंटर कॉलेज को अटल उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में संचालित करने के लिए शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने इसका उद्घाटन किया. उद्घाटन अवसर पर सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी वर्चुवल रूप से इस कार्यक्रम में जुड़े. 

सीएम धामी ने की सराहना 
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षा विभाग की इस पहल की सराहना की. उन्होंने इसे प्रदेश भर में निर्धन वर्ग के बच्चों को भी अंग्रेजी शिक्षा के सपने को सच करने वाला बताया. शिक्षा मंत्री ने इस दौरान गौरा देवी हरेला पखवाड़ा का भी शुभारंभ करते हुए इंटर कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण किया. 

शिक्षा मंत्री ने जताया सीएम का आभार 
शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने मुख्यमंत्री का निर्धन लोगों के बच्चों को सरकारी विद्यालय के माध्यम से अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा ग्रहण करवाने के सपने को पूरा करने के लिए प्रदेश भर में अटल उत्कृष्ट विद्यालय संचालित किए जाने पर आभार व्यक्त किया. मीडिया से रूबरू होते हुए शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि प्रत्येक गरीब व्यक्ति चाहता है कि उसका बच्चा भी अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा ग्रहण करे. प्रदेश सरकार ने निर्धन वर्ग के सपनों को पूरा करने के लिए प्रत्येक विकासखंड में दो अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के संचालन का फैसला किया है.

शिक्षा सीबीएसई पैटर्न में दी जाएगी
शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने बताया कि इन विद्यालयों में कक्षा पांच से इंटर तक कि शिक्षा सीबीएसई पैटर्न में दी जाएगी. साथ ही सभी चयनित विद्यालयों को सीबीएसई से मान्यता भी मिल चुकी है. उन्होंने सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा में थारू राजकीय इंटर कॉलेज को अटल उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में संचालित करने हेतु उद्घाटन किया है. 15 जुलाई से इन विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाने वाले अध्यापकों का भी चयन किया जाएगा. पूरे प्रदेश में सीबीएसई पैटर्न से संचालित होने वाले 190 अटल उत्कृष्ट विद्यालय संचालित किए जाएंगे. 

ये भी पढ़ें: 

CM योगी बोले- प्रधानमंत्री की प्रेरणा से नई ऊंचाई छू रही है काशी, कोरोना काल में भी चिंता की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
मथुरा में किस जाति के कितने वोट? ब्राह्मण से लेकर जाट, ठाकुर और मुस्लिम मतदाताओं का पूरा हिसाब
मथुरा में किस जाति के कितने वोट? ब्राह्मण से लेकर जाट, ठाकुर और मुस्लिम मतदाताओं का पूरा हिसाब
ठाकुर, जाट और ब्राह्मण, मथुरा की गोवर्धन विधानसभा सीट पर ये तीनों तय करेंगे हार जीत!
ठाकुर, जाट और ब्राह्मण, मथुरा की गोवर्धन विधानसभा सीट पर ये तीनों तय करेंगे हार जीत!
CM योगी बोले- 'कभी नारी सुरक्षा के सवालों से घिरा यूपी अब बना सामर्थ्य की नई पहचान'
CM योगी बोले- 'कभी नारी सुरक्षा के सवालों से घिरा यूपी अब बना सामर्थ्य की नई पहचान'

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget