एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: उत्तराखंड में माहौल बिगाड़ने वालों की पहचान की जाएगी, सरकार ने दिया बड़ा आदेश

Dehradun News: उत्तराखंड सरकार को इनपुट मिला है कि राज्य में सांप्रदायिक माहौल बिगड़ सकता है, कुछ लोग ऐसा कर सकते हैं. राज्य सरकार ने बड़ा निर्देश दिया है.

Uttarakhand Government Directions: उत्तराखंड में बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों का बड़े पैमाने पर सत्यापन किया जाएगा और इसके लिए ड्राइव चलाने की भी पुलिस को निर्देश दिए गए हैं. शासन द्वारा जिलाधिकारी पुलिस कप्तानों को अलग-अलग क्षेत्रों में सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की संभावनाओं पर निर्देश दिए गए हैं. जिस पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी में कहा कि, बाहर से जो लोग भी हैं, उत्तराखंड के बारे में पूरी जानकारी जुटाई जाएगी और यह किसी की तरह गलत नहीं है.  जो लोग बाहर से आ रहे हैं, उनके बारे में जानकारी राज्य के लोगों को होनी चाहिए. उत्तराखंड में चुनाव से ठीक पहले सरकार के इस अंदेशे को लेकर पुलिस अफसरों को सख्त हिदायत देते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं. 

संदिग्ध लोगों की पहचान की जाएगी

उत्तराखंड में सांप्रदायिक माहौल बिगड़ने के इनपुट को लेकर अब राज्य सरकार ने उत्तराखंड में आने जाने वाले लोगों और संदिग्ध अवस्था में रहने वाले लोगों के बारे में जानकारी जुटाने के निर्देश दिए हैं. लिहाजा कुछ शरारती तत्व उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में सांप्रदायिक माहौल बिगड़ सकते हैं. ऐसा इनपुट राज्य सरकार के पास था जिसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मसले को गंभीरता से लेते हुए सभी जनपद के पुलिस अफसरों को सख्त हिदायत देते हुए निर्देश दिए कि, ऐसे लोगों पर अभियान चलाकर नजर रखें और जो ऐसे शरारती तत्व हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई करें. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि, कुछ ऐसे क्षेत्र हैं, जहां पर लगातार आबादी बढ़ी है. वहां पर इस तरीके का इनपुट सरकार के पास है कि, उत्तराखंड के कई जगहों पर सांप्रदायिक माहौल बिगड़ सकता है, जिसके बाद देवभूमि में संदिग्ध परिस्थिति में रहने वाले लोगों के बारे में अब सरकार खोजबीन करने जा रही है. इतना ही नहीं इस को लेकर मुख्यमंत्री ने पुलिस को आदेश दिए हैं कि, जल्द से जल्द एक अभियान चलाकर ऐसे लोगों पर कार्रवाई करना सुनिश्चित करें.

अधिकारियों को दिया गया सत्यापन का निर्देश

वहीं, राजधानी के कप्तान जन्मेजय खंडूरी ने बताया कि, सत्यापन के निर्देश दिए गए है और सभी पुलिस के अधिकारियो को निर्देशित किया गया है जिन लोगों के बारे में जानकारी नहीं है, उनके बारे में जानकारी जुटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जायेगा और अगर कुछ गलत तथ्य सामने आये तो कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. ऐसी जगह पर जहां पर ऐसे इनपुट मिल रहे हैं, उन चिन्हित स्थानों पर पुलिस अभियान चलाकर ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने जा रही है. जैसे शरारती तत्व या जिनके बारे में कोई जानकारी नहीं है, उनका डाटा और जानकारी जुटाने के लिए पुलिस अभियान चलाने जा रही है. 

ये भी पढ़ें.

Controversy on Mihir Bhoj Statue: सम्राट मिहिर भोज की मूर्ति से जुड़ा विवाद लेता जा रहा है सियासी रंग, बीजेपी पर भड़के सपा-बसपा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
यूपी: घर-घर पहुंच रहा नारी सशक्तिकरण का संदेश, महिला कल्याण विभाग ने संभाली कमान
यूपी: घर-घर पहुंच रहा नारी सशक्तिकरण का संदेश, महिला कल्याण विभाग ने संभाली कमान
अंकिता भंडारी की मां ने जारी किया वीडियो, नार्को टेस्ट की मांग की
अंकिता भंडारी की मां ने जारी किया वीडियो, नार्को टेस्ट की मांग की

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget