एक्सप्लोरर

सरकारी भर्तियों के लिये उत्तराखंड सरकार ने शुरू की कवायद, इन विभागों में खाली हैं 22 हजार पद

उत्तराखंड में कई सरकारी विभागों में पद खाली पड़े हैं. जल्द ही 22 हजार पदों पर राज्य सरकार भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रही है.

Government Jobs in Uttarakhand: उत्तराखंड के सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों को भरने के लिए राज्य सरकार ने कवायद तेज कर दी है. पुष्कर सिंह धामी ने सीएम बनते ही विभिन्न विभागों में तकरीबन 22 हजार पदों पर भर्ती की बात कही थी. एबीपी गंगा ने भी इस खबर को प्रमुखता से दिखाया था कि, सरकार के सामने 6 महीने में चुनावों से पहले 22 पदों पर भर्ती करना बड़ी चुनौती होगी. जिसके बाद विभागों ने खाली पड़े पदों पर भर्ती के लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को प्रस्ताव भेजने शुरू कर दिए हैं. प्रदेश भर में सरकारी महकमों में तकरीबन 50 हजार के करीब पद खाली हैं.

सरकार के लिये सबसे बड़ी चुनौती

वहीं, सरकारी महकमों में खाली पड़े पदों का ब्यौरा तैयार करने में अधिकारियों की भी टेंशन बढ़ने लगी है. क्योंकि सरकार का लक्ष्य है कि, चुनावों से पहले युवाओं को रोजगार के जरिए खुश कर दिया जाए, लेकिन सबसे बड़ा सिर दर्द उन विभागों के लिए है, जिन विभागों में लंबे समय से पदों पर भर्ती नहीं की गई, शहरी विकास, सिंचाई, लोक निर्माण, शिक्षा समेत कई ऐसे विभाग हैं, जिनमें पिछले लंबे समय से खाली पदों पर भर्ती नहीं हुई. साल दर साल इन विभागों में खाली पदों की संख्या बढ़ती जा रही है. ऐसे में विभागों के लिए कम समय में रिक्त पदों के प्रस्ताव तैयार करना भी चुनौती बन रहा है. 

आयोग को भेजे जाएं ज्यादा से ज्यादा प्रस्ताव

भर्ती एजेंसियों के हिसाब से एक भर्ती को पूरा करने कम से कम एक साल से ज्यादा का वक्त लग जाता है. किसी भर्ती के कुछ कम भी हो सकता है, ऐसे में सरकार विभागों पर दबाव बना कर आयोग के पास ज्यादा से ज्यादा प्रस्ताव भेजने की कोशिश में है, ताकि आयोग के पास अगले एक से डेढ़ माह में ज्यादातर प्रस्ताव पहुंच जाएं, और चुनावों से पहले ज्यादातर पदों के लिए भर्तियों के नोटिफिकेशन जारी किये जा सकें.

8 हजार प्रस्ताव भेजे गये

अब तक तकरीबन 8 हजार पदों के लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पास भर्ती के प्रस्ताव आ चुके हैं, जिसमें से तकरीबन 6 हजार पदों पर विज्ञप्ति की प्रक्रिया तेज हो गई है. आयोग जल्द ही इन पदों पर विज्ञप्ति निकालकर भर्ती की प्रक्रिया तेज करने जा रहा है, ताकि समय पर विभागों में खाली पड़े पदों पर भर्ती की जा सके. अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि, विभागों से बड़ी संख्या में प्रस्ताव आ रहे हैं, और आयोग द्वारा भी पदों की जांच करने के बाद विज्ञप्ति की प्रक्रिया तेजी से कर रहा है, जल्द ही बेरोजगारों को विभिन्न पदों पर भर्ती का मौका मिलेगा.  

सरकारी विभागों में खाली पड़े पद

विद्यालयी शिक्षा -          5555 तकरीबन 
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य -    3000   ''
वन -                           2500    "
ऊर्जा-                         2000    "
चिकित्सा शिक्षा -           2000      "
पुलिस-                        1500    "
राजस्व -                       800     "
शहरी विकास -             872      "
उच्च शिक्षा -                 698      "
सिंचाई -                      800      "
पशुपालन -                   300     "
कृषि -                         450      "
ग्राम्य विकास -               470     "

ये भी पढ़ें.

योगी सरकार का बड़ा फैसला- सभी ग्राम पंचायतों में बनेंगे सचिवालय, 58 हजार से ज्यादा कंप्यूटर ऑपरेटरों की होगी तैनाती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget