एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में गंगोत्री हाईवे के पास चांगथांग में हिमस्खलन, कई क्षेत्रों का संपर्क टूटा

Uttarakhand News: प्रशासन ने स्थिति को गंभीर मानते हुए हाईवे को साफ करने के लिए सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की टीमें तैनात कर दी हैं. हालांकि, भारी बर्फबारी के कारण राहत कार्यों में दिक्कतें आ रही हैं.

Uttarakhand Avalanche: उत्तराखंड में गंगोत्री हाईवे पर चांगथांग के समीप एक बार फिर हिमस्खलन होने से गंगोत्री धाम सहित कई क्षेत्रों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है. यह हिमस्खलन धराली और जांगला पुल के बीच हुआ, जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गया. जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने इसकी पुष्टि की है और मार्ग खोलने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं.

बीते कुछ दिनों से जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हो रही है, जिससे हिमस्खलन की आशंका बनी हुई थी. मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी जारी की थी कि ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन हो सकता है. इससे पहले 28 फरवरी को भी डबराणी, झाला के पास और धराली व भैरोघाटी के बीच भारी हिमस्खलन हुआ था जिससे हाईवे बाधित हो गया था.

ताजा हिमस्खलन धराली से आगे चांगथांग के पास हुआ, जिससे गंगोत्री हाईवे पर आवाजाही ठप हो गई. बर्फबारी और हिमस्खलन के कारण मार्ग पूरी तरह बंद हो गया, जिससे गंगोत्री धाम जाने वाले श्रद्धालुओं, सेना के जवानों और स्थानीय निवासियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. यह हिमस्खलन हाईवे से करीब 100 मीटर नीचे भागीरथी नदी तक हुआ, जिससे इस क्षेत्र में खतरा और बढ़ गया है.

प्रशासन ने स्थिति को गंभीर मानते हुए हाईवे को साफ करने के लिए सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की टीमें तैनात कर दी हैं. हालांकि, भारी बर्फबारी के कारण राहत कार्यों में दिक्कतें आ रही हैं. जिला प्रशासन ने यात्रियों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें.

स्थानीय लोगों को कठिनाइयों का करना पड़ता है सामना

गौरतलब है कि गंगोत्री हाईवे सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह चीन सीमा से सटे इलाकों तक पहुंचने का प्रमुख मार्ग है. हर साल सर्दियों में यह मार्ग बर्फबारी और हिमस्खलन के कारण अवरुद्ध हो जाता है, जिससे स्थानीय लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. प्रशासन ने कहा है कि जैसे ही मौसम में सुधार होगा, हाईवे को साफ करने का कार्य तेज किया जाएगा ताकि आवागमन बहाल किया जा सके.

रामपुर में होली के बाद दो पक्षों में बवाल, DJ बजाने को लेकर जमकर हुई मारपीट और पथराव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर विवाद, आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले- वह खुद सनातनी और कृष्ण भक्त
मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर विवाद, आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले- वह खुद सनातनी और कृष्ण भक्त
यूपी पुलिस का हेड कांस्टेबल उपलब्ध कराता था अवैध हथियार और कारतूस, तस्कर के खुलासे से हड़कंप
यूपी पुलिस का हेड कांस्टेबल उपलब्ध कराता था अवैध हथियार और कारतूस, तस्कर के खुलासे से हड़कंप
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
FIFA World Cup Prize Money: आज फ्रांस और इंग्लैंड की भिड़ंत, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे 259 करोड़ रुपये
FIFA वर्ल्ड कप में आज फ्रांस और इंग्लैंड की भिड़ंत, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे 259 करोड़ रुपये
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget