एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: पूर्व सीएम हरीश रावत को अस्पताल से मिली छुट्टी, एक्सीडेंट के बाद कमर में हुई थी तकलीफ

Harish Rawat Accident: दो दिन पहले हल्द्वानी से काशीपुर जाते समय हरीश रावत की कार सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी. जिसमें उन्हें चोट लगी थी.

Harish Rawat News: उत्तराखंड के जौलीग्रांट अस्पताल में पिछले दो दिनों से भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को शुक्रवार को छुट्टी दे दी गई. हरीश रावत ने रात में सोशल मीडिया पर कहा कि चिकित्सकों ने अस्पताल में उनकी सभी प्रकार की जांच की और अब वह यहां से छुटटी लेकर जा रहे हैं.

उन्होंने उपचार करने वाले सभी चिकित्सकों और अस्पताल को संचालित करने वाली संस्था के अध्यक्ष विजय धस्माना का भी आभार व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने उन्हें शारीरिक चिकित्सा के साथ-साथ अपनत्व की मानसिक चिकित्सा भी दी जिसे वह हमेशा याद रखेंगे. हल्द्वानी से काशीपुर जाते समय मंगलवार मध्यरात्रि को हरीश रावत की कार सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी जिसमें उन्हें कुछ झटके लगे थे.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की मुलाकात

हादसे के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी. बाद में देहरादून में उनकी गर्दन और कमर में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां चिकित्सकों ने उन्हें बीस दिन के 'पूर्ण आराम' की सलाह दी. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शुक्रवार को नई दिल्ली से लौटते ही सीधे जौलीग्रांट अस्पताल पहुंचे और रावत से मिलकर उनका कुशल-क्षेम पूछा. उन्होंने रावत के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. 

हरीश रावत ने किया धन्यवाद

इस बारे में हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड के दौरे पर आये हुये देश के महामहिम उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मेरे स्वास्थ्य के प्रोग्रेस के रूप में पूछताछ की व मेरे शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की और राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अस्पताल पहुंचकर मेरे स्वास्थ्य की जानकारी ली एवं मेरे शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की, आपका बहुत-बहुत धन्यवाद.

ये भी पढ़ें- 

CM Yogi: 'कश्मीर कोई मुद्दा नहीं, PoK के लोग कह रहे हमें भी भारत का हिस्सा बनाइए...', बोले सीएम योगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल में बंद कातिल मुस्कान की पुराने गाने सुनने की फरमाइश, साहिल सुनता है प्रेम गीत
जेल में बंद कातिल मुस्कान की पुराने गाने सुनने की फरमाइश, साहिल सुनता है प्रेम गीत
'वह कभी देश हित के लिए...', इमरान मसूद पर बोले सांसद करण भूषण सिंह
'वह कभी देश हित के लिए...', इमरान मसूद पर बोले सांसद करण भूषण सिंह
आजमगढ़ में GEN Alpha छात्रों का प्रदर्शन, फीस वसूली पर भी उठे सवाल
आजमगढ़ में GEN Alpha छात्रों का प्रदर्शन, फीस वसूली पर भी उठे सवाल
यूपी परिवहन निगम में काम करने वालों की बल्ले-बल्ले, मिला बड़ा तोहफा
यूपी परिवहन निगम में काम करने वालों की बल्ले-बल्ले, मिला बड़ा तोहफा

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget