एक्सप्लोरर

Uttarakhand Political News: पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ रावत ने उड़ाया ED और CBI का मजाक, सीएम धामी पर भी की टिप्पणी

Uttarakhand News: पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत का एका बयान सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें वे उत्तराखंड के नेताओं और प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई का मजाक उड़ा रहे हैं.

Rudraprayag News: उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ हरक सिंह रावत हमेशा से ही अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं. पिछले दिनों कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत के नामांकन के अवसर पर कांग्रेस नेता डॉ हरक सिंह रावत रुद्रप्रयाग पहुंचे थे. उन्होंने अगस्त्यमुनि में जनसभा को भी सम्बोधित किया था. इस दौरान पत्रकारों के सवालों के जवाब में प्रदेश सरकार पर जमकर प्रहार किए तो ईडी का जमकर मजाक उड़ाया. उनका यह बयान अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

उन्होंने कहा कि वे 27 साल की उम्र में मंत्री बन गए थे और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को छोड़कर कोई ऐसा नेता, मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री नहीं है, जो हरक सिंह के दरवाजे पर खड़ा ना हुआ हो. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रात की दो-दो बजे तक उनके घर के बाहर खड़े रहे हैं. ईडी जांच को लेकर डॉ रावत ने कहा कि मेरे निमंत्रण पर ईडी वाले उनके घर आए थे. उस समय मैंने कहा कि हुजूर, बड़ी देर कर दी तुमने आते-आते. मैं तो छह महीने से इंतजार कर रहा था. उनसे हमने कहा कि मैंने यहां कोई सामान थोड़ी रखा है. उसको तो पहले ही रफा-दफा कर दिया गया है.

ढूंढ़ना ईडी का काम है- हरक सिंह रावत
हरक सिंह ने आगे कहा कि ईडी वालों ने सवाल किया कि सामान कहां रखा है? मैंने कहा, ढूंढो, तुम्हारा काम है ढूंढ़ना. उन्होंने जांच एजेंसी की हंसी उड़ाते हुए कहा कि ईडी वालों को ढूंढना चाहिए. हम क्यों बताने जाएं. डॉ रावत ने उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी को लेकर भी टिप्पणी की. मीडिया के धाकड़ धामी के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह मेरा छोटा भाई है. उसके बारे में मत पूछो. वह रात दो-दो बजे तक हमारे दरवाजे पर खड़ा रहता था. मैं सच बता रहा हूं.

ये भी पढे़ं: UP Politics: 'बटेंगे तो कटेंगे' पर अखिलेश यादव बोले- 'नजरिया जैसा, उनका नारा वैसा, ऐसा कुछ होने वाला नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार की युवाओं को सौगात, कौशल संपर्क QR कोड की शुरुआत
योगी सरकार की युवाओं को सौगात, कौशल संपर्क QR कोड की शुरुआत
'सपा के कार्यकाल में नकल...', सांसद बृजलाल का अखिलेश यादव पर पलटवार
'सपा के कार्यकाल में नकल...', सांसद बृजलाल का अखिलेश यादव पर पलटवार
पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर खास आयोजन, CM योगी होंगे शामिल
पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर खास आयोजन, CM योगी होंगे शामिल
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget