एक्सप्लोरर

Uttarakhand Forest Fire: उत्तराखंड में जंगलों में लगी आग ने बढ़ाई चिंता, पिछले 24 घंटे में सामने आईं 53 घटनाएं

उत्तराखंड में जंगल की आग थमने का नाम नहीं ले रही है. प्रतिदिन बड़े पैमाने पर जंगल धधक रहे हैं. इसे देखते हुए वन विभाग ने विशेष कार्ययोजना बनाई है.

Uttarakhand News: उत्तराखंड में जंगल की आग थमने का नाम नहीं ले रही है. प्रतिदिन बड़े पैमाने पर जंगल धधक रहे हैं. ऐसे में आग के पांच हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर स्थित बांज के जंगलों तक पहुंचने की चिंता सताने लगी है. इसे देखते हुए वन विभाग ने विशेष कार्ययोजना बनाई है. राज्य के नोडल अधिकारी वनाग्नि निशांत वर्मा के अनुसार वर्तमान में बांज के जंगलों से पत्तियां गिरती हैं. ये आग के फैलाव का कारण न बनें, इसे देखते हुए वहां सड़कों व रास्तों से पत्तियों को एकत्रित किया जा रहा है. साथ ही, ऐसे क्षेत्रों को संवेदनशील मानते हुए वनकर्मियों को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखा गया है.

अब तक 2955 हेक्टेयर वन क्षेत्र को नुकसान

राज्य में इस फायर सीजन में अब तक जंगलों में आग की 1844 घटनाओं में 2955 हेक्टेयर वन क्षेत्र को नुकसान पहुंच चुका है. आग है कि थमने का नाम नहीं ले रही है. पिछले सप्ताह आग उत्तरकाशी जिले की धरासू, मुखेम क्षेत्र में बांज के जंगल तक पहुंच गई थी. बमुश्किल इस पर काबू पाया गया. इस परि²श्य के बीच वन विभाग के सामने चुनौती बढ़ गई है कि अब आग बांज के वनों तक न पहुंचे. दरअसल, सदाबहार बांज (ओक) के पेड़ जल संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और वहां नमी भी बनी रहती है. बावजूद इसके इनमें आग का खतरा कम नहीं रहता, क्योंकि इन दिनों बांज की पत्तियां भी गिरती हैं.

पर्यावरणविद् सच्चिदानंद भारती के अनुसार बांज के जंगलों तक आग पहुंची तो वहां के पारिस्थितिकीय तंत्र के लिए खतरा पैदा हो जाएगा. कारण यह कि बांज के वनों में अनेक प्रकार के बायोमास समेत वनस्पतियों की तमाम प्रजातियां रहती हैं. आग फैली तो इससे दिक्कत बढ़ सकती है. वह कहते हैं कि बांज समेत अन्य वनों में आग न फैले, इसके लिए वर्षा जल संरक्षण के प्रभावी उपायों पर ध्यान देने की जरूरत है. इससे जंगलों में पर्याप्त नमी बनी रहने के साथ ही जलस्रोत रीचार्ज होंगे और आग का खतरा भी कम होगा. राज्य के नोडल अधिकारी वनाग्नि निशांत वर्मा ने कहा कि आग पर नियंत्रण के लिए विभाग मुस्तैदी से जुटा है. बांज वनों में आग के खतरे को कम करने के उद्देश्य से ही बांज की पत्तियां एकत्रित कर खाद बनाने में इनका उपयोग किया जा रहा है. इसके अलावा वर्षा जल संरक्षण पर भी ध्यान केंद्रित किया जा रहा है.

घोड़ीखाल-बुआखाल के बीच जंगल में लगी आग

उत्तराखंड में बारिश के कारण कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में जंगल की आग से राहत मिली है. हालांकि, अब भी कुछ क्षेत्रों में जंगल की आग मुसीबत बनी हुई है. पौड़ी में शुष्क मौसम के चलते विकराल हुई जंगल की आग आबादी के पास पहुंच गई. जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया. वन विभाग की टीम और दमकल कर्मियों ने बामुश्किल आग पर काबू पाया.

पौड़ी में घोड़ीखाल-बुआखाल के बीच शनिवार रात्रि सिविल वन क्षेत्र में भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. वहीं, कोट ब्लाक के कठूड़ गांव के समीप भी जंगल की आग पहुंचने से अफरा-तफरी मची रही. किसी तरह दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया. रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी में बारिश के कारण जंगल की आग काफी हद तक काबू हो गई है.

कुमाऊं के जंगलों में भी बारिश के चलते आग से कुछ राहत रही, लेकिन रविवार को स्थिति फिर बदल गई. अल्मोड़ा जिले में सोमेश्वर और जागेश्वर क्षेत्र के जंगलों में भीषण आग लगी रही. दिन में कई घंटे तक जंगल जलते रहे. बागेश्वर जिले में बारिश के बाद जंगलों की आग शांत हुई, लेकिन शनिवार रात से एक बार फिर जंगल सुलगने लगे. जिला मुख्यालय से लगे घिरौली गांव और कांडा तहसील के विजयपुर के जंगल रातभर जलते रहे.

24 घंटे में आग की 53 घटनाएं

पिछले 24 घंटे में प्रदेश में जंगल में आग की 53 नई घटनाएं दर्ज की गई, जिनमें 65 हेक्टेयर वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है. प्रदेश में फायर सीजन शुरू होने के बाद से अब तक कुल 1844 घटनाओं में 2956 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है.

इस दौरान छह व्यक्ति घायल हुए, जबकि एक व्यक्ति की आग में झुलसकर मौत हो चुकी है. वहीं, आरक्षित वन क्षेत्र में 1297 घटनाओं में 2138 हेक्टेयर वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है. वन पंचायत और सिविल सोयम क्षेत्र में 547 घटनाओं में 818 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है.

ये भी पढ़ें-

Budaun Crime News: बदायूं में विरोधियों को फंसाने के लिए दोस्त से कराया अपनी पत्नी का रेप, आरोपी पति गिरफ्तार

Gautam Buddh Nagar: अगर आपके बच्चे की School Bus में है कोई कमी, तो फौरन इस हेल्पलाइन नंबर पर करें शिकायत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी का हमला, 'सपा ने राज्यसभा की सीट धन्नासेठ को बेची'
CM योगी का हमला, 'सपा ने राज्यसभा की सीट धन्नासेठ को बेची'
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
महोबा: कर्ज में डूबे किसान ने की आत्महत्या, 15 बीघा फसल बर्बाद से भी था परेशान
महोबा: कर्ज में डूबे किसान ने की आत्महत्या, 15 बीघा फसल बर्बाद से भी था परेशान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Embed widget