एक्सप्लोरर

उत्तरांखड के जंगलों में आग से लोग ही नहीं सांप भी हैं परेशान... जानिए कैसे

गर्मी के मौसम में उत्तराखंड में जंगलों ने आग के कारण धधकना शुरू कर दिया है। जंगलों में आग के चलते यहां सांपों का आतंक भी देखने को मिल रहा है। पढिये.. ये रिपोर्ट

देहरादून, एबीपी गंगा। उत्तराखंड के जंगलों में आग और तपतपाती गर्मी ने वैसे तो लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है, लेकिन इस तपन ने आदमी ही नहीं बल्कि जंगली जानवरों का भी जीना दुश्वार किया हुआ है। आलम यह है की राजधानी देहरादून के 108 कंट्रोल रूम में रोजाना दर्जनों फोन कॉल्स सिर्फ जहरीले सांपों के घरों में घुसने की आ रही है और वो इसलिए कि गर्मी के सीजन में जंगली जानवर आवासीय क्षेत्रों का रुख कर रहे है। जिसके चलते राजधानी में जहरीले सांपो का कब्जा बना हुआ है।

रोजाना घरों से रेस्क्यू किए जा रहे जहरीले सांप

राजधानी देहरादून के अलग-अलग इलाकों में रोजाना वन विभाग के कर्मचारी घरों से जहरीले सांपों को पकड़ते हैं। जहां घरों में घुसे जहरीले सांपों को देखकर आपकी रूह तक कांप जाती है, लेकिन वन विभाग के कर्मचारी रोजाना ऐसे ही दर्जनों सांपों को पकड़कर जंगलों में छोड़ रहे है। हैरानी की बात यह है कि अक्सर जहां महीनों में जहरीले सांप घुसने के फोन कॉल्सआया करते थे, अब एक दिन में दर्जनों कॉल्स 108 के कंट्रोल रूम में आ रही हैं। गर्मी के सीजन के चलते राजधानी देहरादून के अलग-अलग क्षेत्रों में विषैले सांप और जानवर घरों की ओर रुख कर रहे है, जिसके चलते लोगो में डर का माहौल बना हुआ है।

सांपों की समस्या से जूझ रहा वन विभाग

फायर सीजन में जंगलों की आग से जूझ रहा उत्तराखंड वन विभाग सांपों की समस्या से जूझ रहा है। ये समस्या है सांपों की। पिछले दो महीने में वन विभाग तीन सौ से अधिक सांप रेस्क्यू कर चुका है। गर्मियां शुरू होते ही सांप, चूहों ठंडक की तलाश में बिलों से बाहर निकलने शुरू हो जाते हैं। 108 के कंट्रोल का जिम्मा संभाल रहे सुपरवाईजर कमल सिंह का कहना है कि गर्मी के सीजन में आजकल अधिक सूचनाएं जंगली जानवरों और सांपो की आती हैं। जिसके चलते कंट्रोल रूम में बैठे वन विभाग के कर्मचारियों को बताया जाता है कि वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना होती है।

यहां करीब 30 से अधिक प्रजाति के सांप पाए जाते हैं 

देहरादून के चंद्रबनी, राजभवन, जाखन, कैनाल रोड़ से पिछले एक हप्ते में वन विभाग को दर्जनों कॉल आ गई। अकेले राजभवन से मार्च से लेकर अभी तक 16 कॉल वन विभाग को आ चुकी हैं। इनमें अधिकतर धामन, कोबरा जैसे सांप घरों में मिलने की सूचना मिल रही है। जिनको देखते ही लोगों की चीख पुकार शुरू हो जाती है। उत्तराखंड में करीब 30 से अधिक प्रजाति के सांप पाए जाते हैं। इनमें भारत में पाए जाने वाले चार सबसे अधिक विषैले प्रजाति के सांपों में से तीन प्रजाति के सांप भी शामिल हैं। मार्च से लेकर अभी तक वन विभाग अकेले देहरादून में घरों से तीन सौ से अधिक सांप रेस्क्यू कर चुका है। इस दौरान देहरादून में रेलवे कॉलोनी से कॉमन सेंड बोवा जैसा दुर्लभ सांप भी रेस्क्यू किया गया है। बच्चे देने वाली प्रजाति का यह सांप उत्तराखंड में अभी तक रिकार्ड नहीं किया गया था, तो ऊषा कॉलोनी से बेहद कम दिखाई देने वाला कैट स्नैक सांप भी एक घर से रेस्कयू किया गया ।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget