एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: उत्तराखंड पीपीएस में पहली बार 8900 ग्रेड पे पर पदोन्नति, कुछ महीनों बाद होगी बंपर भर्तियां

Uttarakhand News: उत्तराखंड में पीपीएस कैडर में 8900 ग्रेड पे पर पहली बार पदोन्नति होगी. 8700, 7600 और 6600 ग्रेड पे पर भी कई पदों पर पदोन्नति की जाएगी. अगले 3-4 महीनों में डीपीसी बैठकें होंगी.

Uttarakhand News: उत्तराखंड शासन द्वारा पीपीएस (प्रोविंशियल पुलिस सर्विस) कैडर में हाल ही में स्वीकृत नए पदों पर अगले 3 से 4 महीनों में डीपीसी (विभागीय पदोन्नति समिति) बैठक के माध्यम से पदोन्नति की तैयारी की जा रही है. यह पहली बार होगा, जब उत्तराखंड में 8900 ग्रेड पे पर पीपीएस अधिकारियों को पदोन्नत किया जाएगा. इसके साथ ही 10,000 ग्रेड पे के पदों पर पदोन्नति के लिए 21 वर्ष की सेवा आवश्यक है. जिससे अभी कोई अधिकारी इस पद के लिए अर्हता नहीं रखता है.

उत्तराखंड में पहली बार पीपीएस कैडर में 8900 ग्रेड पे पर पदोन्नति होने जा रही है. इसके तहत सुरजीत सिंह पंवार और शाहजहां खान को पदोन्नत किया जाएगा. यह प्रक्रिया सेवा नियमावली में संशोधन के तुरंत बाद, अगले 2 महीनों में पूरी होने की संभावना है.

 8700 ग्रेड पे में पदोन्नति
पीपीएस कैडर में 8700 ग्रेड पे पर कुल 6 पद हैं, इनमें से जगदीश चन्द्र और प्रमोद कुमार पहले से ही इस ग्रेड पे पर विराजमान हैं. बाकी चार पदों पर अरुणा भारती, प्रकाश चन्द्र, स्वतंत्र कुमार सिंह और मनोज कत्याल को पदोन्नति दी जाएगी, जिनकी सेवा 15 वर्षों की हो चुकी है इन अधिकारियों को 8700 ग्रेड पे के साथ अशोक स्तम्भ और एक सितारा लगाने का अधिकार प्राप्त होगा.

7600 ग्रेड पे के 14 पद
पीपीएस कैडर में 7600 ग्रेड पे पर कुल 14 पद हैं इन पदों पर पदोन्नति के लिए 11 अधिकारियों का चयन आगामी डीपीसी बैठकों में किया जाएगा. इनमें राजेश कुमार भट्ट, मनीषा जोशी, हरबंस सिंह, लोकजीत सिंह, चंद्र मोहन सिंह, और बिमल आचार्य जैसे अधिकारी शामिल हैं. इसके अलावा, मिथलेश कुमार, जया बलूनी, राजन सिंह, और राकेश चन्द्र देवली को भी जल्द ही पदोन्नति मिलने की संभावना है. एक अधिकारी के खिलाफ चल रही अनुशासनात्मक कार्रवाई के कारण उसकी पदोन्नति पर अभी रोक लगाई जाएगी.

 6600 ग्रेड पे पर 12 पदोन्नतियां
पीपीएस कैडर में 6600 ग्रेड पे (अशोक स्तम्भ) पर कुल 19 पद हैं, जिनमें से 12 पदों पर जनवरी 2025 तक पदोन्नति होनी है. इसमें बहादुर सिंह चौहान को सबसे पहले पदोन्नत किया जाएगा. इसके बाद शान्तनु पराशर, आशीष भारद्वाज, पल्लवी त्यागी, अंकुश मिश्रा, विवेक कुमार, नरेंद्र पंत, अनुषा बडोला, दीपशिखा अग्रवाल, पूर्णिमा गर्ग, जूही मनराल और अविनाश वर्मा को जनवरी 2025 तक एडिशनल एसपी पद पर पदोन्नत किया जाएगा.

सीओ और डिप्टी एसपी पदों पर पदोन्नति
जनवरी 2025 तक, कुल 14 अधिकारियों को सीओ या डिप्टी एसपी पदों पर सीनियर स्केल में पदोन्नति मिलने वाली है. इसमें अनिल जोशी, योगेश चंद, प्रमोद शाह, अंकित कंडारी, नीरज सेमवाल, बलजीत भाकुनी, सुमित पांडे, नितिन लोहानी, श्याम दत्त नौटियाल, अभिनय चौधरी, परवेज अली, विभा दीक्षित, अस्मिता ममगाई और रीना शामिल हैं.

 पद रिक्तियों की स्थिति
जनवरी 2025 तक सीओ/डिप्टी एसपी पदों की पदोन्नति कोटे में 31 पद रिक्त हो जाएंगे. इसके बाद 31 जुलाई 2025 तक कुछ और पद रिक्त होंगे, जिससे यह आंकड़ा 34 तक पहुंच जाएगा. उत्तराखंड पीपीएस कैडर में यह पदोन्नति प्रक्रिया अधिकारियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर लेकर आई है, जिससे उनके करियर में उन्नति की राहें खुलेंगी.

ये भी पढ़ें: Road Accident: हापुड़ एसपी के ड्राइवर की सड़क हादसे में हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर मंतर के जुनैद से लेकर हिरासत वाली बस के ड्राइवर तक, अखिलेश ने की मुलाकात
जंतर मंतर के जुनैद से लेकर हिरासत वाली बस के ड्राइवर तक, अखिलेश ने की मुलाकात
यूपी में Gen Z पर बीजेपी का फोकस, BJYM ने बना लिया खास प्लान
यूपी में Gen Z पर बीजेपी का फोकस, BJYM ने बना लिया खास प्लान
'नौजवान छात्र-छात्राओं...', एंटी पेपर लीक बिल पास होने पर बोलीं मायावती
'नौजवान छात्र-छात्राओं...', एंटी पेपर लीक बिल पास होने पर बोलीं मायावती
कांवड़ यात्रा को लेकर मुजफ्फरनगर अलर्ट, ATS-ड्रोन और 4 हजार पुलिसकर्मी तैनात
कांवड़ यात्रा को लेकर मुजफ्फरनगर अलर्ट, ATS-ड्रोन और 4 हजार पुलिसकर्मी तैनात

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget