एक्सप्लोरर

Uttarakhand Election 2022 Date: देवभूमि उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 की तारीख घोषित, ये है पूरा शेड्यूल

Uttarakhand Assembly Election 2022 Date Schedule: चुनाव आयोग ने आज पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. देवभूमि उत्तराखंड में भी चुनाव की तारीख घोषित कर दी गई है.

Uttarakhand Election 2022 Date: कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखें घोषित कर दी गई हैं. चुनाव आयोग ने आज तारीखों का एलान करते हुए कहा कि उत्तराखंड़ की 70 विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी को चुनाव होंगे. चुनाव आयोग की घोषणा के मुताबिक प्रदेश में एक फेज में चुनाव होंगे. वहीं चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही राज्य में आचार संहिता भी लागू हो गई है.

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा, 10 मार्च को होगी मतगणना
निर्वाचन आयोग ने शनिवार को पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रमों की घोषणा कर दी. सभी राज्यों में सात चरणों में मतदान की प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तहत 10 फरवरी से लेकर सात मार्च तक सात चरणों में मतदान होगा, वहीं उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में 14 फरवरी को एक चरण में वोट डाले जाएंगे. मणिपुर में दो चरणों में 27 फरवरी और तीन मार्च को मतदान होगा. सभी राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना 10 मार्च को होगी.

कोरोना के चलते राजनीतिक रैलियों पर 16 जनवरी तक रोक

इन सबके बीच बता दें कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तराखंड में राजनीतिक रैलियों, धरनों और प्रदर्शनों पर 16 जनवरी तक रोक लगा दी गई हैं. शुक्रवार रात जारी ताजा दिशा-निर्देशों में प्रदेश के मुख्य सचिव एसएस संधु ने कहा कि 16 जनवरी तक सभी राजनीतिक रैलियां, धरना, प्रदर्शन तथा सांस्कृतिक समारोह जैसे अन्य सार्वजनिक कार्यक्रम स्थगित रहेंगे. गौरतलब है कि ये दिशा-निर्देश रविवार से लागू होंगे.

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: चुनाव से पहले अपने और सीएम योगी के बीच दूरियों पर बोले केशव प्रसाद मौर्य, दिया ये बड़ा बयान

UP News: गाजीपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 3 किलो हेरोइन बनाने के पाउडर किया जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget