एक्सप्लोरर

Uttarakhand ED Raid: IFS अधिकारी सुशांत पटनायक के घर ED की रेड, छापेमारी के दौरान कैश और कई दस्तावेज मिले

Uttarakhand ED Raid: आईएफएस अधिकारी सुशांत पटनायक के घर ईडी ने छापा मारा है. 7 फरवरी को सुबह 4 बजे ही अधिकारी उनके घर पहुंच गए थे. छापे में कैश और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं.

ED In Uttarakhand: उत्तराखंड में प्रवर्तन निदेशालय के द्वारा मुख्यालय के आईएफएस अधिकारी सुशांत पटनायक के घर में छापेमारी की गई. पटनायक के खिलाफ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोप था. ये कार्यवाही प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों के द्वारा सुबह 4 बजे शुरू की गई. सुबह 4 बजे प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी देहरादून के कैनाल रोड स्थित आईएफएससी अधिकारी के घर पहुंचे और सुबह-सुबह सभी परिजनों को उठाकर बताया की ईडी ने रेड की है. ईडी के अधिकारियों ने घर के सभी दरवाजे बंद कर दिए जिससे कोई भी व्यक्ति बाहर घर के बाहर न जा पाए. और सभी के फोन भी बंद करा दिए गए थे.

7 फरवरी की सुबह 4 बजे से जब ईडी की कार्यवाही शुरू हुई तो इस कार्यवाही में ईडी के कई अधिकारी आईएफएस अधिकारी के घर पहुंचे और वहां उन्होंने तलाशी लेना शुरू किया. आपको बता दें कि सुशांत पटनायक वर्तमान में वन मुख्यालय से अटैच है. इससे पहले वह उत्तराखंड पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के निदेशक थे. जहां उन्होंने अपनी सहकर्मी के साथ सेक्सुअल एसॉल्ट किया था. 

इसके बाद महिला ने उनकी शिकायत विभाग के साथ-साथ पुलिस से की थी. इस मामले में विभाग ने कार्यवाही करते हुए सुशांत पटनायक को वन मुख्यालय से अटैच कर दिया था. तो वहीं पुलिस ने इस मामले में सुशांत पटनायक के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया था. इस मामले में पुलिस जांच कर रही है.

छापे में कैश और कई दस्तावेज मिले
7 फरवरी को जब प्रवर्तन निदेशालय के द्वारा आईएफएस अधिकारी सुशांत पटनायक के घर छापेमारी की गई तो सूत्रों के हवाले से पता चला है, कि यहां पर काफी भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ है, और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं. पैसे गिनने के लिए दो मशीन भी मंगाई गई थी. तलाशी में क्या-क्या मिला अभी कुछ भी सामने नहीं आ पाया है. अभी तक ईडी कार्यवाही कर रही है. लेकिन इस बात के बाद से प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी के अंदर हड़कंप मचा हुआ है.

सूत्रों की अगर मानें तो प्रवर्तन निदेशालय के निशाने पर कई और अधिकारी भी हैं. फिलहाल इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय के द्वारा अभी तक कोई भी बयान सामने नहीं आया है. लेकिन आईएफएस अधिकारी के यहां कैश गिनने वाली मशीन ले जाने के बाद से एक बात तो साफ है, कि इस अधिकारी के घर से प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों को कुछ ना कुछ तो मिला है. जिसके बाद दो-दो मशीन लाई गयी है, और कार्यवाही अभी तक जारी है.  ईडी सुशांत पटनायक को गिरफ्तार भी कर सकती है.

ये भी पढ़ें: UP Politics: ज्ञानवापी, मथुरा और अयोध्या मामले में सीएम योगी के बयान पर BSP की पहली प्रतिक्रिया, जानिए क्या है पार्टी का रुख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dehradun News: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
देहरादून: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा का भव्य समापन, करीब 4.80 करोड़ शिवभक्त पहुंचे
शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा का भव्य समापन, करीब 4.80 करोड़ शिवभक्त पहुंचे
लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेस में खाना महंगा, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन
लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेस में खाना महंगा, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन
CM योगी का राहुल-अखिलेश पर तंज, कहा- पता नहीं आप पढ़े-लिखे हैं या नहीं
CM योगी का राहुल-अखिलेश पर तंज, कहा- पता नहीं आप पढ़े-लिखे हैं या नहीं

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget