एक्सप्लोरर

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर धराली पहुंचे CM धामी, सड़कों को जल्द ठीक करने का दिया भरोसा

Uttarakhand News: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में आई अचानक बाढ़ से बुरी तरह तबाही आ गई थी. वहीं स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सीएम धामी ने धराली गांव का निरीक्षण किया है.

उत्तराखंड के धराली गांव में आई प्राकृतिक आपदा के बाद राज्य सरकार पुनर्निर्माण की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जहां एक ओर आपदा से जूझ रहे ग्रामीणों ने समेश्वर देवता मंदिर प्रांगण में तिरंगा फहराकर देश की एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धराली की सड़कें जल्द दुरुस्त करने का भरोसा दिलाया.

धराली गांव में खीरगंगा के तट पर सुरक्षित बचे समेश्वर देवता मंदिर प्रांगण में कार्यक्रम रखा गया. यहां ग्रामीणों और राहत कार्यों में जुटे कर्मियों ने एक साथ ध्वजारोहण किया. इस दौरान एसडीआरएफ के आईजी अरुण मोहन जोशी ने तिरंगा फहराते हुए आपदा प्रभावितों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया. इस बीच सीएम धामी ने भी धराली का दौरा किया है.

आपदा में जान गंवाने वाले लोगों को दी श्रद्धांजलि

इस दौरान, आपदा में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी गई और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई. पीड़ित परिवारों के प्रति भी संवेदनाएं प्रकट की गईं. प्रभावितों ने एकजुट होकर संकट से उबरने और जीवन को दोबारा पटरी पर लाने का संकल्प दोहराया. आपदा प्रभावित लोगों ने राहत और बचाव में जुटे विभागों और अलग-अलग एजेंसियों के साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के प्रयासों को सराहा.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस स्वतंत्रता दिवस पर मैं उत्तरकाशी के धराली समेत राज्य के अन्य इलाकों में आई इस भीषण आपदा से प्रभावित सभी लोगों और अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं.

सीएम धामी ने दी यह जानकारी 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि धराली में आई आपदा के बाद राहत व बचाव कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं. जल्द ही सड़कों के काम किए जाएंगे, ताकि धराली के पहले की तरह सब कुछ दुरुस्त हो सके. 

उन्होंने बताया कि हम उनके पुनर्वास, उनकी योजना के हर पहलू और उन्हें सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हमने यथासंभव तत्काल सहायता प्रदान की है. हमारी सड़कों पर कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है. हमारे अन्य राहत और पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के प्रयास जारी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget