एक्सप्लोरर

नैनीताल में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के दौरान हंगामा, SSP कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे नेता प्रतिपक्ष

Uttarakhand News: नैनीताल में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के दौरान हुए बवाल पर हंगामा नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता एसएसपी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए हैं.

कांग्रेस की उत्तराखंड इकाई ने बृहस्पतिवार को भाजपा पर जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुखों के पदों के लिए जारी चुनाव में मतदान करने से रोकने के लिए पार्टी के कुछ पंचायत सदस्यों के अपहरण का आरोप लगाया तथा उच्च न्यायालय का रुख करके इस मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया. इस संबंध में जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने मामले की अगली सुनवाई सोमवार को तय की.

मामले को सोमवार के लिए सूचीबद्ध करने से पहले, मुख्य न्यायाधीश गुहानाथन नरेंद्र और न्यायमूर्ति आलोक महारा की पीठ ने जिला प्रशासन को कथित रूप से अपहृत पंचायत सदस्यों को पेश करने के लिए शाम 4:30 बजे तक का समय दिया था, जिन्हें जिला अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुखों के चुनावों में मतदान करना था.

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश हुईं डीएम 

हालांकि, जब जिला प्रशासन ऐसा करने में विफल रहा, तो नैनीताल की जिलाधिकारी वंदना सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अदालत में पेश हुईं और कहा कि वह राज्य निर्वाचन आयोग से सोमवार को जिले में पदों के लिए पुनर्मतदान कराने का अनुरोध करेंगी.

खंडपीठ ने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में लापता पांच सदस्यों में से चार को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है. खंडपीठ ने कहा कि इसमें देखा जा सकता है कि उन्हें मतदान केंद्र के पास से जबरदस्ती घसीटकर ले जाया जा रहा है.

लापता सदस्यों के परिजनों ने सौंपी आरोपियों की सूची

कुछ लापता जिला पंचायत सदस्यों के परिजनों ने भी अपने अपहरण के दावे के समर्थन में दस्तावेज़ पेश करने के लिए उच्च न्यायालय का रुख किया. उन्होंने उन दस आरोपियों की सूची भी सौंपी, जिन्होंने कथित तौर पर सदस्यों का अपहरण किया था.

नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद सिंह मीणा भी अदालत में पेश हुए. उन्हें वीडियो में दिख रहे वर्दीधारी पुलिस अधिकारी और लापता व्यक्तियों के परिजनों की शिकायत दर्ज करने में लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया.

कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

कांग्रेस नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने वोट देने जा रहे कांग्रेस के छह से सात जिला पंचायत सदस्यों का अपहरण करने का प्रयास किया. इसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य तथा हल्द्वानी से विधायक सुमित ह्रदयेश के बीच हाथापाई भी हुई.

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इस मामले में पुलिस मूक दर्शक बनी रही. इस पूरी घटना को यशपाल आर्य के फेसबुक पेज पर लाइव दिखाया गया. कांग्रेस उम्मीदवार पुष्पा नेगी ने दावा किया कि झड़प के दौरान उनके पति पर भी हमला किया गया और कई कांग्रेस सदस्यों के कपड़े फाड़ दिए गए. नेता प्रतिपक्ष आर्य, विधायक हृदयेश, भुवन कापड़ी, पूर्व विधायक संजीव आर्य और अन्य कांग्रेस नेता स्थिति की निगरानी करने के लिए मौके पर मौजूद रहे.

बीजेपी उत्तराखंड यूनिट के अध्यक्ष ने की कांग्रेस की आलोचना

दूसरी तरफ, देहरादून में भाजपा की उत्तराखंड इकाई के अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने नैनीताल में 'शांतिपूर्ण ढंग से जारी' मतदान में कथित तौर पर व्यवधान उत्पन्न करने के लिए कांग्रेस की आलोचना की.

उन्होंने कहा, 'आज नैनीताल में शांतिपूर्ण तरीके से जारी मतदान के दौरान कांग्रेस के गुंडों ने एक गिरोह के रूप में हुड़दंग करने का प्रयास किया. मैं इसकी घोर भर्त्सना करता हूं. मैं हैरान हूं कि नेता प्रतिपक्ष और स्थानीय विधायक वहां क्या कर रहे थे.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में भीषण उमस का कहर, स्कूल में 15 से ज्यादा छात्राएं बेहोश
बाराबंकी में भीषण उमस का कहर, स्कूल में 15 से ज्यादा छात्राएं बेहोश
झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ में प्रदर्शन, ABVP ने फूंका पुतला
झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ में प्रदर्शन, ABVP ने फूंका पुतला
CM धामी के सामने 'रिश्वत' का आरोप लगाने वाली छात्रा का यू-टर्न, बोली- 'घबरा गई थी'
CM धामी के सामने 'रिश्वत' का आरोप लगाने वाली छात्रा का यू-टर्न, बोली- 'घबरा गई थी'
बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?
बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Living Room Home Tips: सोफे के नीचे बार-बार चला जाता है सामान? अपनाएं ये 4 आसान हैक्स
सोफे के नीचे बार-बार चला जाता है सामान? अपनाएं ये 4 आसान हैक्स
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
Embed widget