एक्सप्लोरर

Uttarkashi: धराली गांव में आज भी जारी रहा रेस्क्यू ऑपरेशन, कुल 199 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

Uttarkashi News: उत्तराखंड के धराली में गांव में 5 अगस्त को आई बाढ़ के बाद लापता लोगों को ढूंढने का प्रयास लगातार है. इस रेस्क्यू ऑपरेशन में एजेंसियों का कार्य जारी है.

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धाराली क्षेत्र में आई आपदा के बाद फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए आईटीबीपी (ITBP) और अन्य एजेंसियों का संयुक्त बचाव अभियान शुक्रवार (08 अगस्त 2025) को भी जारी रहा. सुबह से राहत एवं बचाव कार्य तेज़ी से चलते रहे, लेकिन दोपहर बाद बारिश बढ़ने के कारण इन्हें रोकना पड़ा.

आईटीबीपी के अनुसार, गंगोत्री से हर्षिल के बीच सड़क और पैदल मार्ग से कुल 199 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. इसके अलावा, हर्षिल से मतली तक हेलीकॉप्टर के जरिए 136 लोगों की निकासी की गई. हर्षिल से जॉलीग्रांट एयरपोर्ट तक 120 लोगों को हवाई मार्ग से पहुंचाया गया.

तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया

 गंगोत्री में अब केवल 91 लोग मौजूद हैं, जो स्थानीय दुकानदार और होटल संचालक हैं. सभी तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है. हर्षिल हेलिपैड पर लगभग 270 लोग मौजूद हैं, जिनमें तीर्थयात्री, स्थानीय निवासी और मजदूर शामिल हैं.

 ये सभी लोग मौसम साफ होने पर हवाई निकासी की प्रतीक्षा कर रहे हैं. प्रशासन और राहत एजेंसियां लगातार इन लोगों को आवश्यक सहायता मुहैया करा रही हैं. आईटीबीपी ने बचाव कार्य के लिए पांच टीमों को अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात किया है

कई टीमें संभाल रही है रेस्क्यू ऑपरेशन

टीम 1 धाराली से सस्पेंशन ब्रिज तक, टीम 2 सस्पेंशन ब्रिज से मुखवा टॉप तक, टीम 3 मुखवा टॉप से हर्षिल तक, टीम 4 हर्षिल हेलिपैड पर और टीम 5 गंगोत्री में राहत कार्य संभाल रही है.

इसके अतिरिक्त, दो मेडिकल टीमें मौके पर मौजूद हैं जो घायल और बीमार लोगों को प्राथमिक उपचार दे रही हैं तथा जरूरत पड़ने पर उन्हें आगे के इलाज के लिए भेज रही हैं.

अधिकारियों ने क्या कहा?

अधिकारियों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश और खराब मौसम से रेस्क्यू ऑपरेशन की गति प्रभावित हो रही है. फिलहाल सुरक्षा कारणों से सभी बचाव कार्य स्थगित कर दिए गए हैं.

जैसे ही मौसम में सुधार होगा, हेलीकॉप्टर और जमीनी मार्ग से बचाव अभियान को फिर से शुरू किया जाएगा, ताकि सभी फंसे हुए लोगों को शीघ्र उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा सके. प्रशासन ने लोगों से धैर्य बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड चुनाव से पहले धामी सरकार की नई रणनीति, कांग्रेस ने उठाए सवाल
उत्तराखंड चुनाव से पहले धामी सरकार की नई रणनीति, कांग्रेस ने उठाए सवाल
सपा में कार्यकर्ताओं को क्या मिला? बीजेपी सांसद अखिलेश यादव को लिखेंगे लेटर
सपा में कार्यकर्ताओं को क्या मिला? बीजेपी सांसद अखिलेश यादव को लिखेंगे लेटर
CM योगी के शहर में डुप्लीकेट वोट..., अखिलेश के दावे से मची हलचल
CM योगी के शहर में डुप्लीकेट वोट..., अखिलेश के दावे से मची हलचल
'मगरमच्छ कहे मैंने...', समाजवादी पार्टी सीएम योगी का बड़ा हमला
'मगरमच्छ कहे मैंने...', समाजवादी पार्टी सीएम योगी का बड़ा हमला

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
Embed widget