एक्सप्लोरर

उत्तराखंड सरकार के 5 विभाग नहीं खर्च पा रहे अपना बजट? ये हैं टॉप परफॉर्मर

Uttarakhand News: उत्तराखंड की धामी सरकार के वित्त विभाग का कहना है कि जो विभाग अपने आवंटित बजट को समय पर खर्च नहीं कर रहे हैं, उनके आगामी बजट में कटौती की जा सकती है.

Uttarakhand Budget News: उत्तराखंड सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 89,230 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया था. इसमें से 15,854 करोड़ रुपये पूंजीगत विकास यानी कैपिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए आवंटित किए गए थे. लेकिन अब तक सिर्फ 6,217 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं, जो कुल बजट का केवल 41.85 प्रतिशत है. वित्त विभाग ने बजट खर्च की समीक्षा शुरू कर दी है और उन विभागों पर नजर टेढ़ी की जा रही है, जो अपने आवंटित बजट को खर्च करने में फिसड्डी साबित हुए हैं.

राज्य के 52 विभागों में से कई विभाग अपने बजट का पर्याप्त उपयोग नहीं कर सके. वित्त विभाग का कहना है कि जो विभाग अपने आवंटित बजट को समय पर खर्च नहीं कर रहे हैं, उनके आगामी बजट में कटौती की जा सकती है. वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि कैपिटल इंफ्रास्ट्रक्चर बजट का सही उपयोग राज्य के विकास के लिए आवश्यक है.

टॉप 5 परफॉर्मर विभाग

1. खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग: इस विभाग ने 613 करोड़ के प्रस्तावित बजट का 98.51% खर्च कर लिया है, जो सबसे अच्छा प्रदर्शन है.
2. खेल विभाग: 100 करोड़ के बजट में से 92.40% खर्च किया गया है.
3. शहरी विकास विभाग: 774 करोड़ के बजट में से 64.48% खर्च किया गया.
4. कृषि विभाग: 68 करोड़ के बजट में से 64.12% खर्च किया गया.
5. लोक निर्माण विभाग (PWD): 1,440 करोड़ के बजट में से 62.84% खर्च किया गया.

इन विभागों ने कम खर्च किया बजट

1. आपदा प्रबंधन विभाग: 596 करोड़ के बजट में से केवल 29% खर्च किया.
2. पर्यटन विभाग: 259 करोड़ के बजट में से केवल 30% खर्च हुआ.
3. वन विभाग: 129 करोड़ के बजट में से 30% ही खर्च किया गया.
4. ऊर्जा निगम: 1,281 करोड़ के बजट में से सिर्फ 40% खर्च हुआ.
5. समाज कल्याण विभाग: 158 करोड़ के बजट में से केवल 8.26% ही खर्च हुआ.

ये आंकड़े विभागों की कार्यक्षमता और विकास कार्यों में रुचि की कमी को उजागर करते हैं.

ग्रामीण विकास विभाग से बजट का बड़ा हिस्सा नहीं हो पाया खर्च 

उत्तराखंड सरकार के कुछ महत्वपूर्ण विभागों का भारी भरकम बजट होने के बावजूद इनका प्रदर्शन औसत से कम रहा. ग्रामीण विकास विभाग: 1,632 करोड़ रुपये के बजट का बड़ा हिस्सा अब तक खर्च नहीं हो पाया है. सिंचाई विभाग: 1,380 करोड़ रुपये का बजट आवंटित हुआ था, लेकिन खर्च कम हुआ. शहरी विकास विभाग: 774 करोड़ के बजट में से केवल 64.48% खर्च हुआ.

वित्त सचिव दिलीप जावलकर का कहना है कि सभी विभागों से अगले वित्तीय वर्ष के लिए बजट प्रस्ताव मांगे गए हैं. लेकिन यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जो विभाग अपने वर्तमान बजट का सही उपयोग नहीं कर सके, उनके प्रस्तावित बजट पर पुनर्विचार किया जाए. वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा- "हमारी प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि आवंटित बजट को समय पर खर्च किया जाए. कैपिटल इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में पीछे रहने वाले विभागों को सुधार करना होगा, अन्यथा उनके बजट में कटौती की जाएगी."

आगामी बजट के लिए वित्त विभाग ने शुरू की तैयारी

राज्य में बजट खर्च का सही उपयोग विकास कार्यों की सफलता का पैमाना माना जाता है. आगामी बजट के लिए वित्त विभाग पहले ही तैयारी शुरू कर चुका है. फरवरी में केंद्रीय बजट पेश होने के बाद राज्य का बजट जारी किया जाएगा. उत्तराखंड सरकार के कई विभाग बजट खर्च के मामले में पिछड़ गए हैं. इसका सीधा असर विकास कार्यों पर पड़ता है. यदि विभागों ने अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं किया, तो उन्हें अगले वित्तीय वर्ष में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. वहीं, बेहतर प्रदर्शन करने वाले विभागों को प्रोत्साहित किया जाएगा. सरकार का उद्देश्य है कि बजट का अधिकतम उपयोग कर राज्य के विकास को नई ऊंचाई दी जाए.

यूपी के 76वें जिले का होगा अपना FM चैनल, सीएम योगी ने किया लॉन्च, मिलेंगी ये जानकारियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'BJP जानबूझकर उपचुनाव हारी...'
अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'BJP जानबूझकर उपचुनाव हारी...'
किसान रजिस्ट्री में यूपी का 10वां स्थान, 85% लक्ष्य किया पूरा
किसान रजिस्ट्री में यूपी का 10वां स्थान, 85% लक्ष्य किया पूरा
यूपी में आबकारी विभाग का नया कीर्तिमान, बनाए नए रिकॉर्ड
यूपी में आबकारी विभाग का नया कीर्तिमान, बनाए नए रिकॉर्ड
शामली में पुलिस एनकाउंटर में बदमाश फुरकान ढेर, 1 लाख का था इनाम
शामली में पुलिस एनकाउंटर में बदमाश फुरकान ढेर, 1 लाख का था इनाम

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
Embed widget