एक्सप्लोरर

Uttarakhand Election 2022: पंजाब के बाद उत्तराखंड कांग्रेस में भी बड़ी दरार, 'नाराज' हरीश रावत ने संगठन पर उठाए सवाल

Uttarakhand Election: . उत्तराखंड कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत पार्टी से नाराज हो गए हैं. उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है.

Harish Rawat Questions His Own Party: पंजाब के बाद उत्तराखंड कांग्रेस में भी बड़ी दरार पड़ती दिखाई दे रही है. उत्तराखंड कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत पार्टी से नाराज हो गए हैं. सवाल ये कि क्या चुनाव से पहले रावत की ये नाराजगी कांग्रेस पर भारी पड़ेगी या रावत अपनी अलग पार्टी बनाएंगे ? दरअसल हरीश रावत अपनी ही पार्टी से नाराज हो गए हैं और उन्होंने खुलकर अपनी नाराजगी सोशल मीडिया पर जाहिर भी कर दी है.

रावत ने ट्विटर पर लिखा, ''है न अजीब सी बात, चुनाव रूपी समुद्र को तैरना है, सहयोग के लिए संगठन का ढांचा अधिकांश स्थानों पर सहयोग का हाथ आगे बढ़ाने के बजाय या तो मुंह फेर करके खड़ा हो जा रहा है या नकारात्मक भूमिका निभा रहा है. जिस समुद्र में तैरना है, सत्ता ने वहां कई मगरमच्छ छोड़ रखे हैं. जिनके आदेश पर तैरना है, उनके नुमाइंदे मेरे हाथ-पांव बांध रहे हैं. मन में बहुत बार विचार आ रहा है कि हरीश रावत अब बहुत हो गया, बहुत तैर लिये, अब विश्राम का समय है!'' 

खुद को सीएम उम्मीदवार के रूप में चाहते हैं हरीश रावत

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हरीश रावत के इस ट्वीट से कांग्रेस बड़ी मुश्किल में पड़ गई है. रावत उत्तराखंड में कांग्रेस का सबसे भरोसेमंद चेहरा हैं,  प्रदेश में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी इनके कंधों पर है. सूत्रों के मुताबिक हरीश रावत चाहते हैं कि पार्टी उन्हें मुख्यमंत्री का चेहरा बनाए. रावत का तर्क है कि तमाम चुनावी सर्वे में वो मुख्यमंत्री की पहली पसंद हैं. 11 दिसंबर को एबीपी न्यूज- सी वोटर के ओपिनियन पोल में भी हरीश रावत 33 फीसदी वोटरों की पहली पसंद थे जबकि मौजूदा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सिर्फ 27 फीसदी लोग ही उत्तराखंड का अगला सीएम बनते देखना चाहते हैं.

कैप्टन अमरिंदर सिंह भी रावत पर कस रहे तंज

कांग्रेस के उत्तराखंड के प्रभारी देवेंद्र यादव इससे इत्तफाक नहीं रखते, देवेंद्र बार-बार कह रहे हैं कि पार्टी सामूहिक नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगी. यही उत्तराखंड कांग्रेस में झगड़े की असली वजह है. दूसरा और सबसे अहम मसला टिकटों का है. कांग्रेस आलाकमान ने इस बार उम्मीदवारों के चुनाव के लिए जो स्क्रीनिंग कमेटी बनायी है वो हर जिले में जाकर जिताऊ उम्मीदवारों को ढूंढ रही जबकि रावत अपने करीबियों के लिए टिकट चाहते हैं. कभी कांग्रेस में हरीश रावत के सहयोगी रहे कैप्टन अमरिंदर सिंह भी रावत पर तंज कस रहे हैं. कैप्टन ने रावत के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा कि आप जो बोएंगे वही काटेंगे. आपको भविष्य के लिए शुभकामनाएं अगर कोई हो तो.

बता दें कि उत्तराखंड विधानसभा में 70 सीटें हैं. पिछली बार कांग्रेस ने 11 सीटें जीती थी और बीजेपी के खाते में गई थी 57 सीटें. लेकिन प्रचंड बहुमत के बावजूद बीजेपी अब तक यहां तीन मुख्यमंत्री बदल चुकी है. माना जा रहा है उत्तराखंड में कांग्रेस के लिए इस बार सरकार बनाने का सुनहरा मौका है लेकिन तभी जब पार्टी घर का झगड़ा सुलझा पाएगी.

यह भी पढ़ें-

UK Election 2022: घनसाली पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने करोड़ों की योजनाओं का किया लोकार्पण, कांग्रेस पर भी साधा निशाना

Uttarakhand News: एनएचएम कर्मचारियों का अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन, दे दी ये चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरीश राणा का दिल्ली एम्स में निधन, 13 सालों की दर्द भरी सांसों से मिली मुक्ति
हरीश राणा का दिल्ली एम्स में निधन, 13 सालों की दर्द भरी सांसों से मिली मुक्ति
ईरान-अमेरिका युद्ध में पाकिस्तान की मध्यस्थता पर अखिलेश यादव बोले, 'प्रधानमंत्री बिना प्रोटोकॉल...'
ईरान-अमेरिका युद्ध में पाकिस्तान की मध्यस्थता पर अखिलेश यादव बोले, 'प्रधानमंत्री बिना प्रोटोकॉल...'
महिला आरक्षण कानून का सपा सांसद इकरा हसन ने किया स्वागत, बोलीं-जल्द किया जाना चाहिये लागू
महिला आरक्षण कानून का सपा सांसद इकरा हसन ने किया स्वागत, बोलीं-जल्द किया जाना चाहिये लागू
Uttarakhand: पिथौरागढ़ के होटल में मिला पंजाब के SSB जवान का शव, पंखे से लटककर की आत्महत्या
Uttarakhand: पिथौरागढ़ के होटल में मिला पंजाब के SSB जवान का शव, पंखे से लटककर की आत्महत्या

वीडियोज

Renault Kiger : 10,000 Plus km Ownership Review | Auto Live
Mahindra XEV 9S vs Kia Carens Clavis EV | Best 7 Seater EV? | Comparison | Auto Live
Sansani: महायुद्ध में हमले का बदलता खेल ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Viral Video: चाट खाने से पहले सावधान! वीडियो ने उड़ाए होश | ABP News
Chitra Tripathi: US की 'एपिक फ्यूरी' या Trump की 'ब्लाइंड फ्यूरी'? | Iran Israel War | America

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-US Iran War Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
यूपी में लोकसभा सीटें बढ़ने की खबरों के बीच अखिलेश यादव की नई मांग, कहा- बैठक में उठाएंगे मुद्दा
यूपी में लोकसभा सीटें बढ़ने की खबरों के बीच अखिलेश यादव की नई मांग, कहा- बैठक में उठाएंगे मुद्दा
BCCI हुआ खिलाड़ियों पर सख्त, IPL 2026 पर लागू सभी नए नियमों की पूरी लिस्ट
BCCI हुआ खिलाड़ियों पर सख्त, IPL 2026 पर लागू सभी नए नियमों की पूरी लिस्ट
ईशा रिखी कौन है? पंजाबी एक्ट्रेस जिन्होंने रैपर बादशाह से की शादी, तस्वीरें और वीडियो वायरल
ईशा रिखी कौन है? पंजाबी एक्ट्रेस जिन्होंने रैपर बादशाह से की शादी, तस्वीरें और वीडियो वायरल
तेल-गैस का इंतजाम, शांति ही समाधान... मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच राज्यसभा में बोले प्रधानमंत्री मोदी
तेल-गैस का इंतजाम, शांति ही समाधान... मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच राज्यसभा में बोले PM मोदी
अगर ऐसा हुआ तो भुखमरी का शिकार होंगे 4.5 करोड़ लोग! मिडिल ईस्ट संकट के बीच आई डराने वाली रिपोर्ट
अगर ऐसा हुआ तो भुखमरी का शिकार होंगे 4.5 करोड़ लोग! मिडिल ईस्ट संकट के बीच आई डराने वाली रिपोर्ट
टिकट कैंसिल करने में हो गए लेट, तो नहीं मिलेगा रिफंड, जान लें रेलवे के नए नियम
टिकट कैंसिल करने में हो गए लेट, तो नहीं मिलेगा रिफंड, जान लें रेलवे के नए नियम
Video: 50 घंटे ड्यूटी के बाद घर लौटी डॉक्टर बहू, सास ने ताने मारते हुए उतारी आरती, वीडियो वायरल
50 घंटे ड्यूटी के बाद घर लौटी डॉक्टर बहू, सास ने ताने मारते हुए उतारी आरती, वीडियो वायरल
Embed widget