एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: उत्तराखंड में कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट के खिलाफ केस दर्ज, जानें- पूरा मामला

Uttarakhand News: इस संबंध में विधायक की ओर से भी पुलिस को एक शिकायत दी गयी है जिसमें कहा गया है कि निदेशक ने उनके द्वारा की गयी विभिन्न टेलीफोन कॉल का कोई जबाव नहीं देकर प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया है.

Congress MLA Madan Singh Bisht Fir: उत्तराखंड में अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट से कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट के विरूद्ध यहां एक स्थानीय इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक के आवास पर कथित रूप से हंगामा करने तथा उन्हें अपशब्द कहने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है. द्वाराहाट के पुलिस क्षेत्राधिकारी तिलकराज वर्मा ने सोमवार को बताया कि विधायक के खिलाफ भारतीय दंड विधान की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि द्वाराहाट इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक के के एस मेर ने रविवार को पुलिस में शिकायत की थी जिसके आधार पर विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया.

उन्होंने बताया कि शिकायत में निदेशक ने विधायक पर शनिवार रात उनके घर में उनकी पत्नी तथा उनकी पुत्री की मौजूदगी में बातचीत के दौरान कथित रूप से अपशब्दों का इस्तेमाल करने तथा हंगामा करने का आरोप लगाया है. शिकायत में कहा गया है कि इस दौरान विधायक के साथ उनके कुछ साथी भी थे. निदेशक ने घटना के मददेनजर दहशत में आने और अपने तथा अपने परिवार के लिए सुरक्षा की मांग भी पुलिस से की है. मेर ने अपनी तहरीर में यह भी कहा है कि विधायक ने जब उनसे पहली बार फोन पर निविदाओं के बारे में बातचीत की थी तो वह शराब के नशे में थे.

इस संबंध में विधायक की ओर से भी पुलिस को एक शिकायत दी गयी है जिसमें कहा गया है कि इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक ने उनके द्वारा की गयी विभिन्न टेलीफोन कॉल का कोई जबाव नहीं देकर प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया है. हांलांकि, वर्मा ने बताया कि मेर के खिलाफ कोई प्राथमिकी अभी दर्ज नहीं हुई है. विधायक ने रविवार को द्वाराहाट में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि अगर मेर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गयी तो वह कॉलेज के गेट के बाहर आमरण अनशन करेंगे.

बिष्ट ने कहा कि वह जनप्रतिनिधियों से दुव्यर्वहार करने वाले इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक के खिलाफ विधानसभा में विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव भी लाएंगे. उन्होंने कहा कि उन्हें इंजीनियरिंग कॉलेज में काम करने वाले ‘मेस’ कर्मचारियों, सुरक्षाकर्मियों तथा दैनिक वेतनभोगियों के बारे में कुछ जानकारी चाहिए थी लेकिन निदेशक ने उनकी बार-बार की गयी कॉल की अनदेखी की.

Ankita Bhandari Murder Case: अंकिता भंडारी को एक साल बाद भी नहीं मिला इंसाफ, कांग्रेस की मांग- VIP का नाम बताए सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?

वीडियोज

Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
Xप्लेन: फ्लाइट कैंसिल, ट्रेन लेट और खराब सड़क! बरसात में कैसे करें सुरक्षित सफर?
फ्लाइट कैंसिल, ट्रेन लेट और खराब सड़क! बरसात में कैसे करें सुरक्षित सफर?
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
Embed widget