एक्सप्लोरर

हरीश रावत नें महंगाई के मुद्दे पर बीजेपी को घेरा, बोले- 2022 में होगा सत्ता परिवर्तन

हरिद्वार में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि बीजेपी सरकार 4 साल में पूरी तरह से फेल हुई है. बीजेपी चेहरे बदलने में विश्वास रखती है. ये लोग चाहे कोई भी चेहरा लेकर आएं लेकिन 2022 में सत्ता परिवर्तन जरूर होगा.

हरिद्वार: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हरिद्वार में बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा. हरीश रावत ने सिर पर गैस सिलेंडर रखकर सरकार की तरफ से डीजल, रसोई गैस और पेट्रोल के बढ़ती कीमतों का विरोध कया. इस दौरान उनके साथ बेटी अनुपमा रावत भी मौजूद रहीं. हरिद्वार के जगजीतपुर स्थित अंबेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में हरीश रावत ने दर्जनों लोगों को कांग्रेस की सदस्यता भी दिलाई.

2022 में सत्ता परिवर्तन होगा हरीश रावत ने महंगाई और बेरोजगारी को लेकर सरकार पर निशाना भी साधा. हरीश रावत ने उत्तराखंड में जारी सियासी उठापटक को लेकर कहा कि बीजेपी चेहरे बदलने में विश्वास रखती है. ये लोग चाहे कोई भी चेहरा लेकर आएं लेकिन 2022 में सत्ता परिवर्तन जरूर होगा, बीजेपी जाएगी और कांग्रेस सरकार आएगी.

बीजेपी चेहरे बदलने में विश्वास करती है पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड में सत्ता परिवर्तन हो रहा है. बीजेपी जनता की आर्थिक स्थिति में परिवर्तन पर विश्वास नहीं करती है. बीजेपी सिर्फ चेहरे बदलने में विश्वास करती है. बीजेपी कोई भी चेहरा लेकर आए लेकिन अब उसका समय खत्म हो गया है. जिस तरह से सत्ता परिवर्तन दिखाई दे रहा है, उसी तरह से 2022 में बीजेपी जाएगी और कांग्रेस राज्य में सरकार बनाएगी.

फेल हुई है बीजेपी सरकार हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड सरकार 4 साल में पूरी तरह से फेल हुई है और इसको अब भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने भी मान लिया है. उत्तराखंड में बीजेपी सरकार ने 4 साल में कुछ भी नहीं किया है. बीजेपी के पास बताने के लिए कुछ नहीं है इसलिए वो अब कुछ बोल ही नहीं पाते हैं.

लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता मंगलवार को हरिद्वार में कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली. इसे लेकर हरीश रावत ने कहा कि बड़ी संख्या में महंगाई विरोधी अभियान में कांग्रेस में लोग सम्मिलित हुए हैं. 200 युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली है. इसमें 50 महिलाएं भी शामिल है. सभी का स्वागत करता हूं. महंगाई के खिलाफ हमारा संघर्ष जारी रहेगा. हम किसान, नौजवान और मजदूरों की लड़ाई को सड़कों पर लड़ेंगे.

ये भी पढ़ें:

उत्तराखंड में आखिर क्यों 5 साल पूरे नहीं कर पाता है कोई भी मुख्यमंत्री?

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget