एक्सप्लोरर

Budget 2023: हरीश रावत ने बताया कैसा है इस बार का बजट? उत्तराखंड को लेकर कही ये बात

Budget 2023 Reaction: हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड को इस बजट में घोर निराशा का मुंह देखना पड़ा है, तमाम आपदाओं से परेशान प्रदेश के लिए केंद्र सरकार के इस बजट में कुछ खास नहीं है.

Budget 2023 Reaction: वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज केंद्रीय बजट 2023-24 पेश कर दिया है, जिसे लेकर तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. वहीं उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने बजट पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने केंद्र सरकार के इस बजट को युवाओं को निराश करने वाला बजट बताया और कहा कि केंद्र सरकार को देश के युवाओं से माफी मांगनी चाहिए क्योंकि सरकार ने हर साल दो करोड़ नौकरी देने का वादा पूरा नहीं किया.

हरीश रावत ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पहले तो केंद्र सरकार देश के युवाओं से माफी मांगे, क्योंकि केंद्र सरकार ने वादा किया था कि वो देश के 2 करोड़ युवाओं को हर साल रोजगार देगी लेकिन सरकार के हर बजट की तरह ये बजट भी युवाओं को धोखा दे गया. हरिद्वार में पत्रकारों से बात करते हुए हरीश रावत ने कहा कि केंद्र सरकार के आखिरी साल का यह बजट धन विहीन है क्योंकि बार-बार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ये बात कह रही थी कि अगले 3 साल का ध्यान रखा गया है. इसका मतलब केंद्र सरकार के पास अपनी तमाम योजनाओं के लिए पैसा ही नहीं है.

हरीश रावत ने बजट को बताया निराशाजनक

हरीश रावत ने कहा कि पूरा देश एक बार फिर केंद्र सरकार के बजट से निराश हुआ है. उत्तराखंड को भी इस बजट में घोर निराशा का मुंह देखना पड़ा है, उत्तराखंड पूरे देश को हवा और पानी देता है, लिहाजा राज्य के जंगल और जमीन के रूप में अपने योगदान के लिए अलग से बोनस मिलना था. वह भी इस बजट में नदारद है. यही नहीं तमाम आपदाओं से परेशान उत्तराखंड केंद्र सरकार के इस बजट को लेकर थका हुआ महसूस कर रहा है. 

सीएम धामी ने बजट को लेकर ये कहा

जहां हरीश रावत इस बजट को निराशाजनक बजट बता रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे अमृतकाल का बजट बताया. सीएम धामी ने कहा कि "आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारामन द्वारा प्रस्तुत किया गया केंद्रीय बजट 2023-24 विकसित भारत के विराट संकल्प को एक नई मजबूती प्रदान करता अमृत काल का सर्वस्पर्शी एवं समावेशी बजट है. अमृतकाल में 130 करोड़ देशवासियों की अपेक्षाओं को मूर्त रुप प्रदान करने वाले इस जनकल्याणकारी बजट के हेतु आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन का आभार." 

ये भी पढ़ें- Budget 2023 Reaction मायावती से अलग बसपा सांसद ने की बजट की दिल खोलकर तारीफ, फिल्म 'पठान' की तरह बताया हिट    

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget