एक्सप्लोरर

उत्तराखंडः शहीद राजेंद्र सिंह नेगी के अंतिम दर्शन में उमड़ी भीड़, CM रावत ने भी दी श्रद्धांजलि

अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री रावत ने भी शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद उनका पार्थिव शरीर हरिद्वार के लिए ले जाया गया, जहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

देहरादूनः भारतीय सेना के शहीद हवलदार राजेंद्र सिंह नेगी का पार्थिव शरीर आज सुबह उनके देहरादून आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया. इस दौरान शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत समेत तमाम गणमान्य लोग पहुंचे. बीते करीब 8 महीनों से लापता नेगी का शव हाल ही में तलाशी अभियान के दौरान मिला था. शहीद राजेंद्र नेगी का पार्थिव शरीर बुधवार 19 अगस्त को ही उनके आवास पहुंचा था.

शहीद के अंतिम दर्शन के लिए उमड़े लोग

गुरुवार को शहीद के अंतिम दर्शन के लिए भारी संख्या में क्षेत्र के लोग जुट गए और राजेंद्र नेगी को अंतिम विदाई दी. इस दौरान लोगों ने ‘शहीद राजेन्द्र नेगी अमर रहे’ के नारे लगाते हुए शहीद को सम्मानित किया.

अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री रावत ने भी शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद उनका पार्थिव शरीर हरिद्वार के लिए ले जाया गया, जहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

सीएम रावत ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद ट्वीट कर भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार शहीद के परिवार के साथ हर वक्त खड़ी रहेगी.

8 जनवरी को एवलांच में फंसकर हुए लापता

हवलदार राजेंद्र सिंह नेगी भारतीय सेना सेना की 11 गढ़वाल राइफल्स में तैनात थे. इस साल की शुरुआत में वह जम्मू-कश्मीर में बारामुला के गुलमर्ग इलाके में तैनात थे. आठ जनवरी को ड्यूटी के दौरान एवलांच आने से वह फिसलकर पाकिस्तान की सीमा की तरफ गिर गए थे.

लंबे समय तक उनका कोई पता नहीं लग सका. कई महीनों के तलाशी अभियान के बाद आखिर 15 अगस्त के दिन शहीद नेगी के शव ढूंढ लिया गया.

ये भी पढ़ें

सुशांत केस में ED ने फिल्म डायरेक्टर रूमी जाफरी को किया था तलब, आज पूछताछ के लिए बुलाया

अमेरिकाः कमला हैरिस ने उप-राष्ट्रपति पद के लिए स्वीकार की उम्मीदवारी, ऐसा करने वाली भारतीय-अमेरिकी मूल की पहली महिला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget